ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्र ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट फरवरी 2024 : 20121 ट्रैक्टर बेचे, 18 प्रतिशत की गिरावाट

महिंद्र ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट फरवरी 2024 : 20121 ट्रैक्टर बेचे, 18 प्रतिशत की गिरावाट
पोस्ट -06 मार्च 2024 शेयर पोस्ट

महिंद्रा ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट : फरवरी 2024 के दौरान कुल ट्रैक्टर बिक्री में 18 प्रतिशत की गिरावट


Mahindra & Mahindra Tractor Sales February 2024 : महिंद्रा ट्रैक्टर को दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनी होने का गौरव प्राप्त है। इसके द्वारा निर्मित ट्रैक्टर कृषक समुदाय के बीच उच्च ईंधन दक्षता, उच्च खींचने की शक्ति और विश्वसनीयता के लिए जाने जाते हैं। महिंद्रा तीन ब्रांड्स के तहत 6 महाद्वीप में 50 से अधिक देशों में उन्नत प्रोद्योगिकी ट्रैक्टर बेचता है। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विमेंट सेक्टर (एफईएस) ने फरवरी 2024 ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कंपनी ने अपने द्वारा बेची गई इकाइयों का आंकड़ा  प्रदर्शित किया है। ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट फरवरी 2024 के अनुसार, महिंद्रा ने फरवरी 2024 के दौरान अपनी घरेलू बिक्री में गिरावट दर्ज की है, तो वहीं, कंपनी ने निर्यात बाजारों में मजबूत प्रदर्शन करते हुए ट्रैक्टर निर्यात में बड़ी वृद्धि दर्ज की है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर की फरवरी 2024 ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री, निर्यात ट्रैक्टर बिक्री और कुल ट्रैक्टर बिक्री के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।

New Holland Tractor

फरवरी 2024 में घरेलू बाजारों में 20,121 ट्रैक्टर बेचे

ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट के मुताबिक, महिंद्रा ट्रैक्टर ने फरवरी 2024 के दौरान घरेलू बाजारों में 20,121 ट्रैक्टर बेचे है, जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में कंपनी द्वारा अपने घरेलू बाजारों में 24,619 यूनिट बेचे गए। इस प्रकार कंपनी ने अपनी घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में फरवरी 2023 की तुलना में फरवरी 2024 के दौरान 18 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 4498 ट्रैक्टरों की कम बिक्री की है।

महिंद्र ट्रैक्टर बिक्री फरवरी 2024 : कुल ट्रैक्टर (घरेलू+निर्यात) बिक्री में 16 प्रतिशत की गिरावट

निर्यात ट्रैक्टर बिक्री के बारे में बात करें तो महिंद्रा एंड महिंद्रा ने फरवरी 2024 में 1,551 ट्रैक्टरों का निर्यात किया है, जबकि फरवरी 2023 के दौरान कंपनी ने निर्यात बाजार में 1,172 ट्रैक्टर बेचे थे। इस तरह कंपनी ने निर्यात बिक्री में 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। महिंद्रा ने फरवरी 2023 के मुकाबले फरवरी 2024 में कुल 379 ट्रैक्टर अधिक निर्यात किए हैं, जो वैश्विक बाजारों में महिंद्रा ट्रैक्टरों की बढ़ती लोकप्रियता का संकेत है। इस रिपोर्ट में प्रदर्शित डेटा के मुताबिक, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने फरवरी 2024 में कुल (घरेलू और निर्यात) 21, 672 ट्रैक्टर बेचे हैं. जबकि पिछले साल फरवरी 2023 में महिंद्रा की कुल ट्रैक्टर बिक्री (घरेलू और निर्यात) 25,791 यूनिट थी। इस तरह फरवरी 2024 में कुल ट्रैक्टर (घरेलू और निर्यात बाजार) बिक्री में 16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है।

फरवरी 2024 में बेचे गए कुल ट्रैक्टरों की बिक्री आंकड़ा - (घरेलू+निर्यात)  

विवरण फरवरी 2024 फरवरी 2023 परिवर्तन (%) में
घरेलू बिक्री 20,121 24,619 -18%
निर्यात बिक्री 1,551 1,172 32%
कुल ट्रैक्टर बिक्री (घरेलू+निर्यात) 21, 672 25,791 -16%

साल-दर-साल फरवरी 2024 तक ट्रैक्टर की बिक्री में 5 प्रतिशत की गिरावट

बिक्री रिपोर्ट में प्रदर्शित आंकड़ों से पता चलता है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में अप्रैल से फरवरी 2024 तक साल-दर-साल (YTD) में ट्रैक्टरों की बिक्री में गिरावट दर्ज की है। चालू वित्तीय वर्ष के 11 महीने यानी अप्रैल से फरवरी 2024 तक महिंद्रा ने कुल घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 4 प्रतिशत, निर्यात ट्रैक्टर की बिक्री में 27 प्रतिशत और कुल ट्रैक्टर (घरेलू +निर्यात) की बिक्री में 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है।

महिंद्रा की YTD फरवरी 2024 तक कुल ट्रैक्टर बिक्री 3,52,362 यूनिट

चालू वित्त वर्ष 2023-24 के 11 महीने (अप्रैल से फरवरी) तक महिंद्रा की साल-दर-साल (YTD) कुल ट्रैक्टरों की बिक्री 3,52,362 यूनिट की है, जबकि पिछले वर्ष 2022-23 के अप्रैल से फरवरी के बीच कंपनी ने 3,72,531 ट्रैक्टर बेचे थे। कंपनी को कुल बिक्री में 5 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। वहीं, कंपनी की साल-दर-साल घरेलू बिक्री की बात कि जाए तो महिंद्रा ने अप्रैल से फरवरी 2024 तक 3,40,250 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान महिंद्रा ने 3,55,909 ट्रैक्टर की बिक्री की थी। इस प्रकार चालू वित्त वर्ष 2023-24 के फरवरी 2024 तक कंपनी ने 12,112 ट्रैक्टर निर्यात किए हैं, जबकि पिछले वित्तीय 2023-24 के 11 महीने में महिंद्रा ने कुल 16,622 ट्रैक्टरों की निर्यात बिक्री की थी।

YTD फरवरी 2024 में महिंद्रा की कुल ट्रैक्टर बिक्री का डेटा

विवरण YTD 2023-24 अप्रैल से फरवरी (11 महीने)
YTD 2023-24 YTD 2022-23 परिवर्तन (% में)
घरेलू (रिटेल) बिक्री 3,40,250 3,55,909 -4 %
निर्यात (एक्सपोर्ट) बिक्री 12,112 16,622 -27 %
कुल (घरेलू + निर्यात) ट्रैक्टर बिक्री 3,52,362 3,72,531 -5 %

कंपनी के बिक्री प्रदर्शन पर टिप्पणी

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विमेंट सेक्टर (FES) के अध्यक्ष, हेमंत सिक्का ने कंपनी के बिक्री प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “हमने फरवरी 2024 के दौरान घरेलू बाजार में 20,121 यूनिट बेची है। अनियमित और कमजोर मानसून के कारण दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों को कृषि तनाव का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, रबी फसल का परिदृश्य बहुत अच्छा है, गेहूं की बंपर पैदावार होने की संभावना है। कुछ राज्यों में कटाई शुरू हो गई है और सरकार गेहूं की फसल की शीघ्र खरीद का समर्थन कर रही है। विभिन्न ग्रामीण योजनाओं और संवर्धित संस्थागत ऋण के माध्यम से निरंतर सरकारी समर्थन से भविष्य में ट्रैक्टर की मांग को बढ़ावा मिलेगा। निर्यात बाजार में, हमने 1,551 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 32 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर