ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट : सितंबर 2023 में घरेलू बाजार में 42034 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट : सितंबर 2023 में घरेलू बाजार में 42034 ट्रैक्टर बेचे
पोस्ट -09 अक्टूबर 2023 शेयर पोस्ट

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2023 : घरेलू और निर्यात बाजार में बेचे कुल 43210 ट्रैक्टर

Mahindra & Mahindra Tractors Sales Report  : महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विमेंट सेक्टर (FES) ने सितंबर 2023 में बेचे गए महिंद्रा ट्रैक्टर्स की सेल्स रिपोर्ट सार्वजनिक की है। इस सेल्स रिपोर्ट में कंपनी ने सिंतबर 2023 महीने के दौरान घरेलू और निर्यात बाजारों में अपने द्वारा बेचे गए कुल ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े प्रदर्शित किए हैं। ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने सितंबर 2023 में ओवरऑल ट्रैक्टरों की बिक्री में 11 प्रतिशत की गिरावट के साथ अपने घरेलू और निर्यात बाजारों में कुल 43,210 ट्रैक्टरों की बिक्री की है, जबकि पिछले साल सितंबर 2022 महीने में कंपनी ने कुल 48,713 महिंद्रा ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। आइये, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड द्वारा जारी सितंबर 2023 के लिए ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट से जानें कि कंपनी ने घरेलू और निर्यातक बाजारों में कुल कितने ट्रैक्टर बेचे हैं। 

New Holland Tractor

घरेलू बाजार (Domestic Markets) में बेचे कुल 42,034 ट्रैक्टर 

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सितंबर 2023 के दौरान घरेलू बाजार (domestic market) में कुल 42,034 ट्रैक्टरों की बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी समान अवधि के दौरान कंपनी ने कुल 47,100 ट्रैक्टर घरेलू बाजारों में बेचे थे। घरेलू बाजार के आंकड़े दर्शाते हैं कि कंपनी ने सितंबर 2023 के महीने में 11 प्रतिशत कम ट्रैक्टरों की बिक्री घरेलू बाजार में की है। 

निर्यात बाजार (Export Markets) में कुल 1176 ट्रैक्टर की बिक्री 

सितंबर 2023 के लिए जारी ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट से पता चला है कि कंपनी ने निर्यात बाजार में कुल 1176 ट्रैक्टरों की बिक्री की है, जबकि पिछले साल सितंबर 2022 में कंपनी ने कुल 1613 ट्रैक्टरों का निर्यात किया था। बिक्री आंकड़ों से पता चलता है कि कंपनी ने सितंबर 2023 में कुल 27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करते हुए 437 ट्रैक्टर कम निर्यात किए हैं।

सितंबर 2023 के महीने में घरेलू और निर्यात बाजारों में बेचे गए ट्रैक्टर के आंकड़े

विवरण (बाजार) सितंबर 2023 सितंबर 2022 परिवर्तन (%)
घरेलू 42,034 47,100 -11 प्रतिशत
निर्यात 1,176 1,613 -27 प्रतिशत
कुल बिक्री ट्रैक्टर बिक्री 43,210 48,713 -11 प्रतिशत

चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में अप्रैल से सितंबर (6 महीने) में ट्रैक्टर बिक्री में 3 प्रतिशत की कमी 

सितंबर 2023 महीने के लिए ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट के मुताबिक, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में अप्रैल से सितंबर (6 महीने) के दौरान कुल ट्रैक्टर बिक्री में 3 प्रतिशत की गिरावट का सामना किया है। कंपनी ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के अप्रैल से सिंतबर (6 महीने) में घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 2,05,070 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के 6 महीने (अप्रैल से सिंतबर) में कुल 2,12,049 ट्रैक्टर घरेलू और निर्यात बाजारों में बेचे थे।   

विवरण YTD 2023-24 अप्रैल से सितंबर (6 महीने)
बाजार चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 वित्तीय वर्ष 2022-23 परिवर्तन (% में)
घरेलू 1,98,724 2,02,305 -2 प्रतिशत
निर्यात 6,346 9,744 -35 प्रतिशत
कुल ट्रैक्टर बिक्री 2,05,070 2,12,049 -3 प्रतिशत

महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा सितंबर 2023 महीने के लिए जारी ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट के आंकड़ों से पता चलता है कि कंपनी ने वित्तवर्ष 2023-24 के पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर) में कुल 1,98,724 ट्रैक्टर घरेलू बाजार में बेचे हैं, जबकि पिछले वित्तवर्ष 22-23 के अप्रैल से सितंबर (पहली छमाही) में कुल 2,02,305 ट्रैक्टरों की बिक्री घरेलू बाजारों में रही। ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़ों के अनुसार कंपनी ने दौरान अप्रैल 2023 से सितंबर 2023 (पहली छमाही) में घरेलू बाजारों में 2 प्रतिशत ट्रैक्टर कम बेचे हैं। वहीं, निर्यात बाजारों में ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े की बात करें तो महिंद्रा ने साल-दर-साल 2023-24 के अप्रैल से सितंबर (6 महीने) में निर्यात बाजारों में कुल 6,346 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले वित्तवर्ष 2022-23 की पहली छमाही में अप्रैल से सितंबर महीने के दौरान कुल 9744 ट्रैक्टर कंपनी ने निर्यात किए थे। 

अध्यक्ष हेमंत सिक्का की टिप्पणी

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का (Hemant Sikka) ने ट्रैक्टर बिक्री के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “हमने सितम्बर 2023 के महीने में घरेलू बाजारों (Domestic Markets) में कुल 42,034 यूनिट बेचे हैं। 110 मिलियन हेक्टेयर से अधिक के क्षेत्र में खरीफ की बुआई हुई और आगे रबी और त्योहारी सीजन की शुरुआत के कारण किसानों की ट्रैक्टर की खरीदारी के प्रति एक सकारात्मक सोच आने की उम्मीद है। साथ ही, सितंबर में मानसून (monsoon) भी सामान्य रहा, जिसके कारण रबी फसल की बुआई में भी किसानों को मदद मिलेगी। सितम्बर 2023 के दौरान हमने कुल 1,176 ट्रैक्टरों का निर्यात किया है।” 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर