ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट 2023 : घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 28,926 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट 2023 : घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 28,926 ट्रैक्टर बेचे
पोस्ट -03 फ़रवरी 2023 शेयर पोस्ट

महिंद्रा ट्रैक्टर्स बिक्री रिपोर्ट जनवरी 2023 : घरेलू बाजार में 31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 27,626  ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2023 : महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने जनवरी 2023 के दौरान घरेलू और निर्यात बाजार में बेचे गए कुल ट्रैक्टरों सेल्स रिपोर्ट सार्वजनिक की है। महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने हर महीने की तरह ही जनवरी 2023 में भी सभी ट्रैक्टर कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक ट्रैक्टर बेचे हैं। इस प्रकार कंपनी ने ट्रैक्टर इंडस्ट्री में सबसे अधिक ट्रैक्टर सेल्स करने का अपना रिकॉर्ड भी कायम रखा है। महिंद्रा जनवरी 2023 के दौरान पिछले साल के मुकाबले सबसे अधिक ट्रैक्टर बेचकर देश की ट्रैक्टर इंडस्ट्री में नंबर 1 ट्रैक्टर कंपनी बन गई है। इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने पिछले 6 महीनों से सबसे अधिक ट्रैक्टर बिक्री का रिकॉर्ड भी अपने नाम रखा है। सेल्स रिपोर्ट के अनुसार महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने जनवरी 2023 में घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 28 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए कुल 28,926 ट्रैक्टर बेचे है, जबकि पिछले साल जनवरी 2022 में कंपनी ने इस दौरान घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 22,682 ट्रैक्टर बेचे थे। यह आंकड़ा कंपनी की कुल ट्रैक्टर सेल्स में 28 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। ट्रैक्टर गुरु की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स लिमिटेड द्वारा जारी अपनी ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2023 की जानकारी दी जा रही है। इस रिपोर्ट में यह दर्शाया गया है कि कंपनी ने जनवरी 2023 के दौरान घरेलू और निर्यात बाजार में कितने ट्रैक्टर बेचे हैं। 

New Holland Tractor

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2023 : घरेलू बाजार में कुल 27,626 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री रिपोर्ट जनवरी 2023 के अनुसार, महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने घरेलू बाजार में कुल 27,626 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले साल जनवरी 2022 में कुल 21,162 ट्रैक्टर बेचे गए थे। ट्रैक्टर सेल्स डाटा के अनुसार महिंद्र ने जनवरी 2023 में घरेलू बाजार में कुल 27,626 यूनिट बेचकर घरेलू बाजार में 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। वहीं, महिंद्रा ने निर्यात बाजार में 14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करते हुए जनवरी 2023 में कुल 1300 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले साल जनवरी 2022 के दौरान कंपनी ने निर्यात बाजार में कुल 1520 ट्रैक्टर बेचे थे। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने 10 महीनों में कुल 3,46,740 यूनिट बेचे 

महिंद्र ट्रैक्टर्स ने वित्त वर्ष 22-23 में (अप्रैल 22 से जनवरी 23) घरेलू और निर्यात बाजार में 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए कुल 3,46,740 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले वित्त वर्ष 21-22 में इसी समान अवधि के दौरान कुल 3,04,98 ट्रैक्टर बेचे थे। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इन 10 महीनों के दौरान घरेलू बाजार में ट्रैक्टर बिक्री में कुल 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने इस दौरान ट्रैक्टर की घरेलू बिक्री में कुल 3,31,290 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले साल इसी सामान अवधि में कंपनी ने कुल 2,90,030 ट्रैक्टर बेचे थे। वहीं महिंद्रा ने निर्यात बिक्री में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए कुल 15,450 ट्रैक्टर बेचे है, जो पिछले साल इस समान अवधि के दौरान कुल 14,468 ट्रैक्टर बेचे थे।  

आने वाले महीनों में ट्रैक्टर और कृषि उपकरण ज्यादा बेचेंगे : अध्यक्ष हेमंत सिक्का 

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स लिमिटेड के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा कि कंपनी आगामी महीनों में ट्रैक्टर और कृषि उपकरण ज्यादा बचेगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत सिक्का का कहना है कि आगामी माह कृषि उपकरणों के लिए अच्छा हो सकता है। क्योंकि आने वाले महीनों में किसान रबी फसलों की बंपर कटाई शुरू करेंगे। इस बार रबी फसलों की बंपर उपज होने की उम्मीद किसानों द्वारा लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार इस क्षेत्र में सरकारात्मक सरकारी नीतियों और उच्च निवेश से सकारात्मक माहौल बन रहा है, जिससे निकट भविष्य में ट्रैक्टर की मांग बढ़ेगी। कृषि उपकरण सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा कपंनी ने जनवरी 2023 के दौरान अपने घरेलू बाजार में कुल 27,626 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल की तुलना में 31 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, कंपनी ने निर्यात बाजार में 1300 ट्रैक्टर बेचे हैं। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर