ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा सेल्स रिपोर्ट : महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री में 6 प्रतिशत की बढ़त, जून 2023 में बेचे 44,478 ट्रैक्टर

महिंद्रा सेल्स रिपोर्ट : महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री में 6 प्रतिशत की बढ़त, जून 2023 में बेचे 44,478 ट्रैक्टर
पोस्ट -05 जुलाई 2023 शेयर पोस्ट

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जून 2023 : घरेलू और निर्यात बाजार में 2630 ट्रैक्टर बेचे    

Mahindra & Mahindra Tractors Sales Report June 2023 : देश का नंबर 1 ट्रैक्टर ब्रांड और दुनिया का सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जून 2023 में बेचे गए महिंद्रा ट्रैक्टरों की बिक्री रिपोर्ट जारी की है। महिंद्रा ने जून 2023 में घरेलू और निर्यात बाजार में 2630 महिंद्रा ट्रैक्टरों की अधिक बिक्री करते हुए कुल ट्रैक्टर बिक्री में 6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। महिंद्रा ट्रैक्टरों की बिक्री रिपोर्ट जून 2023 के अनुसार, महिंद्रा द्वारा घरेलू और निर्यात दोनों में कुल 44,478 महिंद्रा ट्रैक्टर बेचे गए हैं, जबकि पिछले साल जून 2022 में कंपनी द्वारा कुल 41,848 ट्रैक्टरों की बिक्री घरेलू और निर्यात बाजार में की गई थी। आईये, जून 2023 की महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री रिपोर्ट से जानें कि घरेलू और निर्यात बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने कैसा प्रदर्शन किया है? 

New Holland Tractor

घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री में 9 प्रतिशत की वृद्धि : जून में बेचे 43,364 ट्रैक्टर 

महिंद्रा द्वारा जारी की गई ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट से पता चलता है कि जून 2023 में महिंद्रा ट्रैक्टर ने घरेलू बाजार में कुल 43,364 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि कंपनी पिछले साल जून 2022 के दौरान घरेलू बाजार में कुल 39,825 महिंद्रा ट्रैक्टरों की बिक्री कर पाई थी। सेल्स रिपोर्ट में प्रदर्शित आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि कंपनी को जून 2023 के दौरान घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 9 प्रतिशत की वृद्धि हासिल हुई है। अगर निर्यात बाजार में ट्रैक्टरों की बिक्री का आंकड़ा देखा जाए तो महिंद्रा एंड महिंद्रा को जून 2022 के मुकाबले जून 2023 के दौरान निर्यात में 45 प्रतिशत की भारी गिरावट का सामना करना पड़ा है। जून 2023 में महिंद्रा ने कुल 1114 ट्रैक्टरों का निर्यात ही कर पाई है, जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने कुल 2,023 ट्रैक्टरों का निर्यात किया था।   

जून 2023 में महिंद्रा द्वारा घरेलू और निर्यात बाजार में बेचे गए कुल ट्रैक्टरों का आंकड़ा

विवरण जून 2023 जून 2022 परिवर्तन (प्रतिशत में)
घरेलू 43,364 39,825 + 9%
निर्यात 1114 2023 - 45%
कुल ट्रैक्टर बिक्री 44,478 41,848 + 6%

वित्तीय वर्ष 2023-24 : पहली तिमाही में महिंद्रा ट्रैक्टर्स की बिक्री में 3 प्रतिशत की गिरावट 

ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट में प्रदर्शित आंकड़े बताते हैं कि महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के शुरूआती 3 महीनों (अप्रैल से जून) के दौरान घरेलू और निर्यात में 3 प्रतिशत की कमी के साथ कुल 1,15,009 ट्रैक्टरों की बिक्री की है, जबकि पिछले साल इन्हीं तीन महीनों की समान अवधि में घरेलू और निर्यात बाजार में महिंद्रा ट्रैक्टर्स द्वारा कुल 1,18,509 ट्रैक्टर बेचे गए थे। 

2023 की पहली तिमाही में महिंद्रा ने घरेलू बाजार में बेचे 1,11,875 ट्रैक्टर

महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़ों की बात कि जाए तो महिंद्रा ट्रैक्टर ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में अप्रैल से जून (तीन महीनों) में घरेलू बाजार में 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करते हुए कुल 1,11,875 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के अप्रैल, मई और जून माह में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में महिंद्रा ने कुल 1,13,383 ट्रैक्टर बेचे थे। वहीं, ट्रैक्टर निर्यात के आंकड़े देखे जाए तो महिंद्रा ने निर्यात बाजार में पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के तीन महीनों (अप्रैल से जून) में कुल 5126 महिंद्रा ट्रैक्टरों का निर्यात किया था, जबकि कंपनी चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के इन्हीं शुरूआती तीन महीनों में कुल 3134 ट्रैक्टरों का ही निर्यात कर पाई है। ट्रैक्टर निर्यात के आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने ट्रैक्टरों के निर्यात में 39 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की है।  

वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में बेचे गए कुल ट्रैक्टरों का डाटा

विवरण वित्तीय वर्ष 23-24 वित्तीय वर्ष 22-23  परिवर्तन (प्रतिशत में)
घरेलू बाजार 1,11,875 1,13,383  - 1%
निर्यात बाजार 3134 5126 - 39%
कुल 1,15,009   1,18,509  - 3%

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर