ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा नोवो 655 डीआई: 64 एचपी में शानदार ट्रैक्टर

महिंद्रा नोवो 655 डीआई: 64 एचपी में शानदार ट्रैक्टर
पोस्ट -06 मार्च 2023 शेयर पोस्ट

महिंद्रा नोवो 655 डीआई: भारी इम्प्लीमेंट्स के लिए हाई-टॉर्क पावर इंजन  

महिंद्रा नोवो 655 डीआई भारत में महिंद्रा ट्रैक्टर ब्रांड के लोकप्रिय हैवी ट्रैक्टर मॉडल में से एक है। यूटिलिटी ट्रैक्टर रेंज के इस ट्रैक्टर की डीजल खपत बाकी ट्रैक्टरों से बहुत कम है। महिंद्रा नोवो 655 डीआई  ट्रैक्टर अपनी रेंज में सबसे ज्यादा बिकने वाला दमदार, जानदार और शानदार यूटिलिटी ट्रैक्टर है। भारत में किसानों द्वारा महिंद्रा नोवो 655 डीआई व्यापक रूप से कृषि और संबंधित उपयोगों के लिए उपयोग किया जाता है। महिंद्रा ट्रैक्टर ब्रांड द्वारा निर्मित इस हैवी ट्रैक्टर मॉडल में पहले से ज्यादा पावर है। इस ट्रैक्टर में भारी इम्प्लीमेंट्स के लिए दमदार 47.8 किलोवाट (64 एचपी) रेंज का हाई-टॉर्क पावर इंजन है। यह ट्रैक्टर नियमित रूप से कल्टीवेटर, ट्रेलर, रोटावेटर और सीड ड्रिल जैसे कृषि उपकरणों के साथ आरामदायक काम निकालता है। महिंद्रा नोवो 655 डीआई में बहुत ज्यादा पावर है और यह उन किसानों द्वारा व्यापक रूप से पसंद किया जाता है जिनके पास औसत कृषि क्षेत्र है और नियमित रूप से कल्टीवेटर, ट्रेलर, रोटावेटर और सीड ड्रिल जैसे कृषि उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं। महिंद्रा भारत में ट्रैक्टर और कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में अपने श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर और दमदार इंजन के लिए लोकप्रिय है। महिंद्रा नोवो 655 डीआई अपनी श्रेणी में लोकप्रियता के मामले में अग्रणी है और यह भारतीय किसानों की शान और खेती की जान है। अगर आप औसत क्षेत्र में गेहूं की खेती नियमित रूप से करते हैं, तो महिंद्रा ट्रैक्टर ब्रांड का यह ट्रैक्टर आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस पोस्ट में हम महिंद्रा नोवो 655 डीआई 65 एचपी ट्रैक्टर मॉॅडल के कीमत, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और विशेषताओं के बारे मे जानकारी दे रहे हैं।  

New Holland Tractor

महिंद्रा नोवो 655 डीआई ट्रैक्टर में इंजन 

महिंद्रा नोवो 655 डीआई में 4 सिलेंडर के साथ 47.8 kW (64.1 Hp) का इंजन है, जो ज्यादा पावर वाले काम को करने के लिए 2100 आरपीएम पावर जनरेट करता है। महिंद्रा नोवो का यह इंजन हाई-टॉर्क पावर इंजन है, जो अधिकतम 250 न्यूटन मीटर का हाई टॉर्क जनरेट करता है। महिंद्रा नोवो में बड़े आकार के एयर क्लीनर और रेडिएटर कुशल कूलिंग देते हैं, जो चोकिंग को कम करते हैं। इससे आप लंबे समय तक नॉन स्टॉप काम कर पाते हैं। नोवो 655 में क्लॉग इंडिकेटर के साथ ड्राई टाइप एयर फिल्टर है। इसे इंजन को ठंडा रखने के लिए कूलेंट कूल्ड कूलिंग सिस्टम है। महिंद्रा नोवो में 57 Hp पावर की पीटीओ है।

महिंद्रा नोवो 655 डीआई ट्रैक्टर ट्रांसमिशन

महिंद्रा नोवो 655 डीआई में PSM (पार्शियल सिंक्रोमेश) टाइप का ट्रांसमिशन है। जिसमें चालक को 30 उपलब्ध गति में से चुनने का विकल्प मिलता है। इस गियर बॉक्स में उत्पादकता और संचालन के समय पर पूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए शटल शिफ्ट 15 फॉरवर्ड + 15 रिवर्स गियर है। मनमुताबिक जुताई के लिए इसका फॉरवर्ड रिवर्स शटल शिफ्ट लीवर त्वरित रिवर्स की सुविधा देता है। इसका ड्यूल ड्राई टाइप का बड़ा क्लच कम फिसलन और लंबे जीवनकाल को सुनिश्चित करता है। महिंद्रा नोवो की अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड 33.54 किमी प्रति घंटा है और रिवर्स स्पीड 32 किमी प्रति घंटा है। तेल में डूबे हुए ब्रेक इसको खेतों में फिसलन से बचाते हैं। 

महिंद्रा नोवो 655 डीआई ट्रैक्टर में स्टीयरिंग

महिंद्रा नोवो चालक को आरामदायक संचालन के लिए डबल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग देते हैं। इस ट्रैक्टर में आरामदायक एडजस्टेबल डीलक्स सीट मिलती है, जो चालक को अधिकतम सुविधा प्रदान करती है और थकान को कम करती हैं। महिंद्रा नोवो 655 किसानों को वैगन हिच, टूलबॉक्स, ड्रॉबार आदि ट्रैक्टर एक्सेसरीज देते हैं। 

महिंद्रा नोवो 655 डीआई ट्रैक्टर पीटीओ

महिंद्रा नोवो 655 डीआई ट्रैक्टर में 6 स्पलाइन टाइप की पीटीओ है। इसमें 3 पीटीओ स्पीड उपलब्ध हैं जो पावर हैरो और मल्चर के लिए उपयोगी हैं। महिंद्रा नोवो की पीटीओ 540 आरपीएम की स्पीड से काम करता है। इस ट्रैक्टर का शक्तिशाली इंजन अधिकतम पीटीओ पैदा करता है जिससे कठोर और गीली मिट्टी में भारी इम्प्लीमेंट्स भी आसानी से चलाता है। इस ट्रैक्टर में 57 एचपी पीटाओ पावर है। 

महिंद्रा नोवो 655 डीआई ट्रैक्टर हाइड्रोलिक्स

महिंद्रा नोवो 655 डीआई में ADDC टाइप की हाइड्रोलिक्स  है। इस हाइड्रोलिक्स की वजन उठाने की क्षमता   2200 किलोग्राम है। यह हाइड्रोलिक्स भारी इम्पलीमेंट्स के उपयोग को अधिकतम प्रभावी बनाता है। लंबे समय तक नॉन स्टोप काम करने के लिए महिंद्रा नोवो चालक को 60 लीटर कैपेसिटी वाला बड़ा डीजल टैंक देता है। इस ट्रैक्टर में आगे के टायर 7.5 X 16 / 9.5 X 24 और पीछे के टायर 16.9 X 28 के साइज में आते हैं। महिंद्रा नोवो 655 DI 2 डब्ल्यूडी और 4WD ट्रैक्टर दोनों ही कैटेगरी में आता है। दोनों कैटेगरी में कीमत में मामूली अंतर है। महिंद्रा नोवों 655 डीआई किसानों को 2000 घंटा/2 वर्ष की वारंटी  प्रदान करता है।  

महिंद्रा नोवो 655 डीआई ट्रैक्टर डायमेन्शन

महिंद्रा नोवो 655 डीआई का व्हील बेस 2220 एमएम है। और इस ट्रैक्टर की कुल लम्बाई 3710 एमएम है।  

महिंद्रा नोवो 655 डीआई 64 Hp की कीमत 

महिंद्रा नोवो 655 डीआई की कीमत भारत में 11.30 लाख से 11.80 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। महिंद्रा नोवो 655 डीआई 64 एचपी की कीमत आपके राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। क्योंकि महिंद्रा नोवो 655 डीआई 64 एचपी ट्रैक्टर ऑन रोड प्राइस कई कारकों के कारण अलग-अलग राज्य में भिन्न है, जिसमें चयनित मॉडल, एक्सेसरीज, रोड टैक्स, आरटीओ शुल्क आदि शामिल है।
 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर