ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार कृषि व्यापार समाचार मौसम समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा ओजा लॉन्चिंग : महिंद्रा ने ओजा सीरीज के 7 लाइटवेट ट्रैक्टर किये लॉन्च, मिलेंगे ये खास फीचर्स

महिंद्रा ओजा लॉन्चिंग : महिंद्रा ने ओजा सीरीज के 7 लाइटवेट ट्रैक्टर किये लॉन्च, मिलेंगे ये खास फीचर्स
शेयर पोस्ट

महिंद्रा ने लॉन्च किए ये 7 सबसे शानदार लाइटवेट ट्रैक्टर मॉडल, जानें फीचर्स और इंजन एचपी

15 अगस्त 2023 को देश की सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने देशवासियों को धमाकेदार उपहार दिए हैं। महिंद्रा ने इस साल 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर देश-विदेश में अपने ग्राहकों के लिए अत्याधुनिक महिंद्रा ट्रैक्टर मॉडल लॉन्च किए है। 15 अगस्त, 2023 को साउथ अफ्रीका के केपटाउन शहर से महिंद्रा एंड महिंद्रा ने लाइटवेट प्लेटफॉर्म पर महिंद्रा ओजा सीरीज की ग्लोबल लॉन्चिंग की है। इस लॉन्चिंग इवेंट को कंपनी ने “फ्यूचर एस्केप” नाम दिया है। इस लॉन्चिंग कार्यक्रम में महिंद्रा ओजा सीरीज के तहत विभिन्न प्लेटफॉर्म पर 7 ओजा ट्रैक्टरों की शानदार लॉन्चिंग की गई। ओजा ट्रैक्टर्स सीरीज के नए मॉडल की लॉन्चिक करते हुए महिंद्रा ने यहां साफ कर दिया है कि लाइटवेट ट्रैक्टर क्षेत्र में कंपनी ने शानदार एंट्री कर ली है। “महिंद्रा ओजा” ब्रांड के जरिए महिंद्रा अपने अंतराष्ट्रीय बाजार पर फोकस करेगा। विदेशों में ट्रैक्टर के निर्यात को दोगुना किया जाएगा। बागवानी व कृषि क्षेत्र के लिए “महिंद्रा ओजा” ट्रैक्टर कंपनी का पहला लाइटवेट ट्रैक्टर है, जो देश-विदेश के छोटी और कम जोत वाले किसानों को फायदा पहुंचाएगा। महिंद्रा ओजा के ट्रैक्टरों में कई अत्याधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जो किसानों की खेती एवं संबंधित जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित होंगे।  

छह महाद्वीपों के देशों में किए जाएगा ओजा ट्रैक्टरों का निर्यात

महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने 15 अगस्त 2023 को महिंद्रा ओजा (OJA) ट्रैक्टर्स की नई रेंज का अनावरण किया है। इस नई रेंज में महिंद्रा ने दुनियाभर के किसानों के लिए 7 नए लाइट वेट 4 wheel-drive महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर्स मॉडल लान्च किए हैं। महिंद्रा ओजा लाइट वेट ट्रैक्टर्स को मित्सुबिशी महिंद्रा (Mitsubishi Mahindra ) एग्रीकल्चर मशीनरी जापान के साथ महिंद्रा रिसर्च वैली द्वारा निर्मित किया गया है। भारत में विकसित किए गए ओजा सीरीज के ट्रैक्टरों को छह महाद्वीपों के देशों में निर्यात किया जाएगा। जिनमें उत्तरी अमेरिका, आसियान, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, यूरोप और सार्क क्षेत्र के देश शामिल हैa। 

इन चार उप-ट्रैक्टर प्लेफार्मों पर लॉन्च हुए ओजा ट्रैक्टर्स 

महिंद्रा ने अपने लाइटवेट ट्रैक्टर प्रोग्राम k2 (Mahindra OJA K2) के तहत ओजा रेंज के ट्रैक्टर्स को लॉन्च किया है। महिंद्रा ने लाइटवेट ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर ब्रांड के तहत 20 एचपी से 70 एचपी रेंज के बीच 40 ओजा ट्रैक्टर्स विकसित करने के लिए लगभग 1200 करोड़ का निवेश किया है। वैश्विक ट्रैक्टर कार्यक्रम k2 के तहत महिंद्रा ने 15 अगस्त 2023 मंगलवार को ओजा श्रेणी के 7 ट्रैक्टर्स को वैश्विक ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया है। ओजा रेंज के इन ट्रैक्टरों को four-wheel-drive मानक के साथ, चार उप-ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है। इनमें सब-कॉम्पैक्ट (20-26 एचपी), कॉम्पैक्ट (21-30 एचपी), स्मॉल यूटिलिटी (26-40 एचपी) और लार्ज यूटिलिटी (45-70 एचपी) हैं। ये सभी ट्रैक्टर्स मॉडल 20 हॉर्स पॉवर (Hp) से लेकर 40 हॉर्स पॉवर (Hp) तक के हैं। महिंद्रा ओजा रेंज में महिंद्रा ओजा 2121, महिंद्रा ओजा 2124, महिंद्रा ओजा 2127, महिंद्रा ओजा 2130, महिंद्रा ओजा 3132, महिंद्रा ओजा 3136 और महिंद्रा ओजा 3140 ट्रैक्टर शामिल हैं। 

महिंद्र ओजा कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर रेंज में किसानों को मिलेगे ये फीचर्स

महिंद्रा एंड महिंद्रा कृषि इक्विपमेंट क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा कि महिंद्रा ओजा सीरीज को भारत, संयुक्त अमेरिका, जापान और दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में सीमांत और छोटी जोत वाले किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया है। कंपनी के मुताबिक, महिंद्रा ओजा रेंज के ट्रैक्टर्स दुनियाभर में कृषि मशीनरी को फिर से एक नया रूप देंगे। ओजा रेंज के लाइटवेट ट्रैक्टरों से कंपनी अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर भी फोकस करेगी। विदेशी बाजारों में अमेरिका, जापान और दक्षिण-पूर्व एशिया के देश शामिल होंगे। ये वो क्षेत्र हैं जहां कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर की भारी मांग देखी जाती है। इसे देखते हुए आधुनिक डिजाइन, ऑपरेटर कंफर्ट आदि के साथ महिंद्रा ने देश और विदेशी मार्केट में ओजा ब्रांड के तहत नए मॉडल लॉन्च किए हैं। ओजा रेंज के ये ट्रैक्टर तीन टेक्नोलॉजी पैक बेस्ड है। जिनमें प्रोजा, मायोजा और रोबोजा तकनीक शामिल है। ओजा ट्रैक्टर के इन मॉडलों की लिफ्टिंग कैपेसिटी 950 किलोग्राम है। 

महिंद्रा ओजा रेंज के नए ट्रैक्टर्स के स्पेसिफिकेशन

महिंद्रा के मुताबिक, एनर्जी का पॉवर हाउस महिंद्रा ओजा सीरीज में चार लाइटवेट ट्रैक्टर्स प्लेटफॉर्म 20 एचपी से 70 एचपी में हैं। ये ट्रैक्टर्स दुनियाभर में एग्रीकल्चर सेक्टर में अभूतपूर्व बदलाव लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। अंगूर के बगीचे, सब्जी, गन्ना और धान की तकनीकी खेती करने वाले किसानों के लिए ओजा रेंज में तीन अन्य ट्रैक्टर भी शामिल किए हैं। उच्च तकनीकी और भरोसेमंद फीचर्स पैक महिंद्रा OJA 2127 और महिंद्रा OJA 3140 की एक्स शोरूम कीमत क्रमशः 5.64 लाख रुपये और 7.35 लाख रुपये रखी गई है। बता दें कि  महिंद्रा के नए मॉडलों की यह कीमत पुणे शहर की है। देश में अपनी यात्रा शुरू करने के बाद महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर्स को अन्य बाजारों में लॉन्च किया जाएगा।

1. महिंद्रा ओजा 2121 ट्रैक्टर  (Mahindra OJA 2121 tractor overview)

Mahindra oja 2121 tractor

नया महिंद्रा ओजा 2121 ट्रैक्टर उन सभी नवीनतम तकनीकी फीचर्स से पैक है, जो कुशल कृषि कार्य के लिए एक कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर में होने चाहिए। महिंद्रा ओजा 2121 ट्रैक्टर में 15.7 किलोवाट (21 एचपी) इंजन पावर का शक्तिशाली 3डीआई इंजन है। यह शक्तिशाली 3डीआई कॉम्पैक्ट इंजन बेहतर उत्पादकता के लिए श्रेणी में 76 एनएम का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है। इसकी 18 एचपी (13.42 किलोवाट) पीटीओ पावर इसे खेती के विभिन्न अटैचमेंट के लिए एक अच्छा विकल्प बनाती है। महिंद्रा ओजा 2121 ट्रैक्टर की चौड़ाई कम है (बाहर से बाहर 36 इंच) जो इसे गन्ने और कपास जैसी फसलों में सभी अंतर-कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त बनाता है। इसके ट्रांसमिशन सिस्टम में 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स शटल गियर विकल्प दिए गए हैं, जिससे आप छोटे और कम चौड़ाई वाले क्षेत्रों में भी अधिक आराम के साथ तेजी से काम कर सकते हैं। इसमें समायोजित आधुनिक पावर स्टीयरिंग है। इंजन को स्टार्ट करने के लिए ऑटो स्टार्ट पुश बटन है। इसमें 950 किलोग्राम वजन उठाने की उच्च हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी है। 

2. महिंद्र ओजा 2124 (24 एचपी) ट्रैक्टर 

Mahindra oja 2124 tractor

महिंद्रा ओजा 2124 ट्रैक्टर 18.1 किलोवाट (24 एचपी) इंजन शक्ति का एक कुशल माइलेज कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर है, जो कृषि के कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करता है। इसका 3 सिलेंडर 3डीआई इंजन 2400 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है, जो इसे स्प्रेयर, रोटावेटर, कल्टीवेटर, हल, सीड ड्रिल और कई अन्य उपकरणों के साथ भरोसेमंद संचालन की अनुमति देता है। इसमें जीपीएस लाइव ट्रैकिंग और डीजल मॉनिटरिंग जैसे कुछ मुख्य फीचर्स है। इसमें टिल्ट एंड टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग है। इसका क्रीपर मोड की फीचर्स यह सुनिश्चित करता है कि आप 0.3 किमी प्रति घंटा की सबसे कम स्पीड पर भी अत्यंत सटीकता के साथ बीज रोपण और प्लास्टिक मल्चिंग का कार्य कर सकते हैं। इसमें एक ऑटो लिफ्ट और ऑटो ऑन-ऑफ ईपीटीओ की सुविधा है, जो स्वचालित रूप से उपकरणों को पीटीओ से जोड़ता है। जबकि इलेक्ट्रिक वेट पीटीओ क्लच सुचारू और सटीक संचालन प्रदान करता है। इसकी पीटीओ एचपी 20.6 एचपी है। इसमें उच्च तकनीकी वाला इलेक्ट्रॉनिक डेप्थ और ड्राफ्ट कंट्रोल सिस्टम है जो स्प्रेयर, रोटावेटर, कल्टीवेटर, हल, सीड ड्रिल जैसे कई अन्य उपकरणों को आसानी से ऊपर उठा सकता है। इसमें कांस्टेंट मेश सिंक्रो शटल ट्रांसमिशन है, जिसमें 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियर विकल्प है। 

3. महिंद्रा ओजा 2127 ट्रैक्टर overview (Mahindra oja 2127 tractor)

Mahindra oja 2127 tractor

महिंद्रा ओजा 2127 ट्रैक्टर में कई अत्याधुनिक तकनीकी फीचर्स दिए गए हैं, जो आपके काम को लंबे समय तक कुशल बनाने के लिए मददगार है। ओजा महिंद्रा 2127 में 3-सिलेंडर 3डीआई इंजन है, जिसकी इंजन क्षमता 20.5 किलोवाट (27 एचपी) है। इस शक्तिशाली इंजन की अधिकतम इंजन रेटेड आरपीएम 2700 आरपीएम और अधिकतम टॉर्क 83.4 एनएम है। ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 17 किलोवाट (22.8 एचपी) है। इसमें एक हाई क्वालिटी का कांस्टेंट मेश सिंक्रो शटल गियर बॉक्स है, जिसमें 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स शटल गियर विकल्प है। ट्रैक्टर में टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग और पिछले टायर 8.3 X 20 साइज में दिए गए हैं। इसमें जीपीएस लाइव लोकेशन ट्रैकिंग के फीचर्स है, जिसके कारण ट्रैक्टर की सही लोकेशन का पता किसान आसानी से लगा सकते हैं। ट्रैक्टर में 950 किलोग्राम वजन उठाने के लिए ऑटो इम्प्लीमेंट लिफ्ट और इलेक्ट्रॉनिक डेप्थ और ड्राफ्ट कंट्रोल हाइड्रोलिक्स है, जो कठिन कार्यों के दौरान आपके ट्रैक्टर को संचालित करना आसान बनाते हैं। इसमें डिजिटल डीजल मॉनिटरिंग सिस्टम है, जिसकी मदद से किसान डीजल की खपत का पता लगा सकते हैं। 

4. महिंद्रा ओजा 2130  (Mahindra Oja 2130)

Mahindra oja 2130 tractor

महिंद्रा ओजा 2130 ट्रैक्टर उच्च-स्तरीय और नए जमाने के तकनीकी विशेषताओं के साथ आता है। इसकी न्यूनतम शक्ति और वजन का अनुपात इसे बहुमुखी, टिकाऊ उपयोग के लिए एक बेहतर विकल्प बनाता है। इसमें 22.4 किलोवाट (30 एचपी) इंजन पावर का 3 सिलेंडर इंजन है, जो 3000 इंजन रेटेड पावर और 83.7 एनएम का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है। ट्रैक्टर में एक 3 -पॉइंट लिंकेज वाला ईपीटीओ स्वचालित पीटीओ है, जो स्वचालित रूप से पीटीओ को जोड़ता और हटाता है। ईपीटीओ पीटीओ एचपी 25.4 है। इसकी हाइड्रोलिक लिफ्ट कैपसिटी 950 किलोग्राम है। इसमें पावर स्टीयरिंग और 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स शटल गियर बॉक्स हैं। महिंद्रा ओजा 2130 ट्रैक्टर को विशेषज्ञ रूप से अंगूर के बागों, बागों की खेती, अंतर सांस्कृतिक खेती और पुडलिंग ऑपरेशन में सटीकता प्रदान करते के लिए डिजाइन किया गया है।

5. महिंद्रा ओजा 3132  (Mahindra Oja 3132)

Mahindra Oja 3132 tractor

महिंद्रा ओजा 3132 ट्रैक्टर को बागवानी और कृषि के हर क्षेत्र के लिए उन्नत कार्य प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें खेती के हर कार्य को आसानी से कुशलता के साथ पूरा करने के लिए नवीनतम और उच्च-स्तरीय आधुनिक फीचर्स का उपयोग किया गया है। महिंद्रा ओजा 3132 ट्रैक्टर में आपके लिए 23.9 किलोवाट (32 एचपी) इंजन पावर का 3 सिलेंडर वाला 3डीआई शक्तिशाली इंजन दिया है। यह शक्तिशाली इंजन 107.5 एनएम की अधिकतम टॉर्क और 2500 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। इसका शक्तिशाली इंजन कृषि क्षेत्र में उत्पादकता को अधिकतम करने के लिए उपयोग होने वाले कृषि उपकरणों को आसानी से चलाने के लिए अधिकतम पीटीओ पावर 20.5 किलोवाट (27.5 एचपी) की पीटीओ पावर उत्पन्न करता है। इसमें सिंक्रो शटल ट्रांसमिशन सिस्टम है, जिसमें 8 फॉरवर्ड और 8 रिवर्स स्पीड गियर विकल्प होते हैं। इसमें पावर स्टीयरिंग और पिछले टायर का साइज 11.2 x 24 है। इसमें उच्च-तकनीक की 950 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता की हाइड्रोलिक है। महिंद्रा ओजा 3132 ट्रैक्टर में उच्च गुणवत्ता वाले आधुनिक फीचर्स इसे बगीचे और सुपारी की खेती के लिए उपयुक्त बनाते हैं।

6. महिंद्रा ओजा 3136 (Mahindra Oja 3136)

Mahindra Oja 3136 tractor

महिंद्रा ओजा 3136 ट्रैक्टर 26.8 किलोवाट (36 एचपी) श्रेणी के 3-सिलेंडर इंजन से संचालित होता है, जो सभी प्रकार के उपयोग में ईंधन-कुशल और मजबूत प्रदर्शन देने के लिए 121 एनएम के अधिकतम टॉर्क के साथ 2500 इंजन रेटेड RPM का पावर आउटपुट देता है। महिंद्रा ओजा 3136 (Mahindra Oja 3136) में एक इष्टतम डिजाइन शामिल है जो हर किसान के कार्यों को पूरा करता है। इसे सभी सतहों पर सर्वांगीण प्रदर्शन प्रदान करने के लिए बनाया गया है, जो इसे बगीचे की खेती और पुडलिंग ऑपरेशन जैसे कई अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त बनाता है। इसका 31.5 एचपी का ईपीटीओ स्वचालित रूप से पीटीओ को जोड़ता और हटाता है, जबकि इलेक्ट्रिक वेट पीटीओ क्लच सुचारू और सटीक संचालन प्रदान करता है। इसका ऑटो पीटीओ (auto pto) (चालू/बंद) टर्निंग और रिवर्स पर स्वचालित रूप से पीटीओ को चालू और बंद करके महंगे उर्वरकों और कीटनाशकों की बचत करता है। इसमें 12 forward और 12 रिवर्स (reverse) गियर विकल्प के साथ शटल ट्रांसमिशन सिस्टम है। इम्प्लीमेंट्स लिफ्ट के लिए फेंडर पर लिफ्ट स्विच दिया गया है, जिसकी मदद से आप  3 पॉइंट लिंकेज उपकरणों को स्वतंत्र रूप से जोड़ने के लिए इम्प्लीमेंट्स को आसानी से उठा या नीचे कर सकते हैं। इसकी हाइड्रोलिक्स क्षमता 950 किलोग्राम है।  

7. महिंद्रा ओजा 3140

Mahindra oja 3140 tractor

वैश्विक स्तर पर खेती में बदलाव एवं नवाचार करने वाले दुनियाभर के छोटे जोत वाले किसानों के लिए महिंद्रा ओजा कॉम्पैक्ट रेंज पेश की गई है। महिंद्रा ओजा रेंज के नए मॉडल अपनी बहुमुखी प्रतिभा के कारण एग्रीकल्चर सेक्टर में अभूतपूर्व बदलाव लाने के लिए जाने जाते हैं। महिंद्रा ओजा 3140 ट्रैक्टर बागवानी व कृषि क्षेत्र में पुडलिंग ऑपरेशन में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए किसानों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। महिंद्रा ओजा रेंज के ओजा 3140 ट्रैक्टर में 3 सिंलेडर, और 29.5 किलोवाट (40 एचपी) की इंजन श्रेणी का 3डीआई तकनीक का शक्तिशाली इंजन है। शक्तिशाली 3डीआई इंजन खेती के कामों में ईधन-कुशल प्रदर्शन देने के लिए अधिकतम 133 एनएम का टॉर्क सुनिश्चित करता है। इसमें एक पीटीओ पावर 34.8 एचपी पावर ऑटो लिफ्ट और ऑटो ऑन-ऑफ की सुविधा क्षमता वाला पीटीओ है, जो टर्निंग और रिवर्स पर स्वचालित रूप से पीटीओ को ऑन और ऑफ करके महंगे खाद और कीटनाशकों को व्यर्थ नहीं होने देता है। इसमें उच्च तकनीकी वाला इलेक्ट्रॉनिक डेप्थ और ड्राफ्ट कंट्रोल हाइड्रोलिक्स सिस्टम है, जो कठिन कार्यों के दौरान ट्रैक्टर को इम्प्लीमेंट के साथ संचालित करना आसान बनाते हैं। इसमें कांस्टेंट मेश सिंक्रो शटल ट्रांसमिशन सिस्टम है। इस ट्रांसमिशन सिस्टम में 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स स्पीड शटल गियर ऑप्शन है। इसमें ऑटो वन-साइड-ब्रेक्स सिस्टम है, जो आपके ट्रैक्टर को मोड़ के दौरान एक तरफ बुद्धिमान ब्रेक लगाने की अनुमति देता है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर