ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा जीवो 305 डीआई 4WD: 30 HP में सबसे ज्यादा बिकने वाला ट्रैक्टर

महिंद्रा जीवो 305 डीआई 4WD: 30 HP में सबसे ज्यादा बिकने वाला ट्रैक्टर
पोस्ट -09 मार्च 2023 शेयर पोस्ट

महिंद्रा जीवो 305 डीआई 4डब्ल्यूडी मिनी ट्रैक्टर : जानें, कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स

महिंद्रा जीवो 305 डीआई 4डब्ल्यूडी, महिंद्रा ट्रैक्टर्स की मिनी-ट्रैक्टर सेगमेंट में एक ऑल- राउंडर पेशकश है। इस ऑल-राउंडर मिनी-ट्रैक्टर को किसानों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है, क्योंकि इस ट्रैक्टर का टर्निंग रेडियस काफी कम है और इसका इंजन बड़ा है। यह अपनी श्रेणी में सबसे ज्यादा बिकने वाला मिनी-ट्रैक्टर मॉडल है। महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने महिंद्रा जीवो 305 डीआई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर इस तरह से डिजाइन किया है कि यह ट्रैक्टर अंगूर के बाग, बागान और इंटरकल्चर के लिए सबसे उपयुक्त है। महिंद्रा जीवो 305 आपको कई एप्लिकेशन को एक साथ पावर देने की स्वतंत्रता देता है। इसका 30 एचपी (18.2 किलोवाट) का डीआई इंजन आपको बेजोड़ परफार्मेंस, शक्ति और माइलेज प्रदान करता है, जो आपको बेहद कम लागत पर अधिक काम  करने देता है। महिंद्रा ट्रैक्टर ने इसे मजबूत और कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ अंगूर के बाग और बागानों के लिए बनाया है। महिंद्रा जीवो 305 डीआई में महिंद्रा ने काफी प्रीमियम फीचर्स ऑफर किए हैं और ट्रैक्टर का साइलेन्सर नीचे की ओर साइड में प्लेस किया गया है। जिससे आपको बागानों में काम करते समय कोई भी परेशानी नहीं होगी ।

New Holland Tractor

ट्रैक्टर का ओवर ऑल लुक काफी बेहतर है और यह नोजी फ्रंट और फाइबर बॉडी के साथ आता है। ट्रैक्टर में एलईडी सेफ्टी लैंप के साथ आगे और पीछे हलोजन लैंप है जो रात में अच्छी विजिबिलिटी और ऑन-रोड सेफ्टी के साथ संचालन करने की स्वतंत्रता देता है। इस ट्रैक्टर का 2 सिलेंडर वाला इंजन 89 न्यूटन मीटर की अधिकत टॉर्क जनरेट करना है, जो आपको रोटावेटर, कल्टीवेटर, ट्रेलर और सीड ड्रिल जैसे विभिन्न कृषि एप्लिकेशन चलाने की अनुमति देता है। महिंद्रा जीवो 305 डीआई 4डब्ल्यूडी सार्वभौमिक संलग्रक क्षमताओं के कारण अपने सेममेंट में सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर के रूप में जाना जाता है। इस पोस्ट में नीचे महिंद्रा जीवो 305 डीआई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर मॉडल के फीचर्स, कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी दी जा रही है। 

महिंद्रा जीवो 305 डीआई ट्रैक्टर इंजन 

महिंद्रा जीवो 305 डीआई में आपको 30 एचपी पावर कैटेगरी का 2 सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 2500 इंजन रेटेड आरपीएम की पावर जनरेट करता है। इस ट्रैक्टर का इंजन 89 न्यूटन मीटर की अधिकत टॉर्क देता है, जो विभिन्न भारी कृषि एप्लिकेशन को चलाने के लिए जिम्मेदार है। महिंद्रा जीवो में ड्राई टाईप का एयर फिल्टर दिया गया है। इंजन को ठंडा रखने के लिए वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। महिंद्रा जीवो 305 डीआई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 24.5 एचपी है।

महिंद्रा जीवो 305 डीआई ट्रैक्टर ट्रांसमिशन

महिंद्रा जीवो 305 डीआई ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मेश टाइप का साइड शिफ्ट गियर बॉक्स दिया गया है। इस गियर बॉक्स में मनचाही जुताई के लिए 8 गियर फॉरवर्ड और 2 गियर रिवर्स के लिए दिया गया है। स्मूथ गियर शिफ्टिंग के लिए इस ट्रैक्टर में सिंगल क्लच मिलता है। ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए हैं जो इसे प्रभावी ब्रेकिंग प्रदान करते है वह भी बिना गर्म हुए। इसका ब्रेक के साथ टर्निंग रेडियस 2300 एमएम है। 

महिंद्रा जीवो 305 डीआई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर स्टीयरिंग

महिंद्रा जीवो 305 डीआई में आपको पॉवर स्टीयरिंग मिलता है, जो गतिशीलता को आसानी से नियंत्रण करने में मदद करता है। 

महिंद्रा जीवो 305 डीआई में पीटीओ कैपेसिटी

महिंद्रा जीवो 305 डीआई ट्रैक्टर में आपको 6 स्पलाइन टाइप की डुअल स्पीड पीटीओ मिल जाती है, 540 आरपीएम की स्पीड से काम करता है। महिंद्रा जीवो 305 डीआई 4डब्ल्यूडी में 24.5 एच.पी पावर पीटाओ है, जो इस ट्रैक्टर को सबसे खास बनाती है। इस 24.5 एचपी पावर की डुअल स्पीड पीटीओ से आप छोटे कृषि एप्लीकेशन को आसानी से चला सकते हैं।   

महिंद्रा जीवो 305 डीआई ट्रैक्टर हाइड्रोलिक्स

महिंद्रा जीवो 305 डीआई ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक्स कैपेसिटी 750 किलोग्राम है। इससे आप बड़े कृषि इम्प्लीमेंट्स और ट्रॉली भी आसानी से चला सकते हैं। खेत में बिना रूके लगातार काम करने के लिए ट्रैक्टर में आपको 35 लीटर कैपेसिटी का डीजल टैंक मिलता है। महिंद्रा जीवो 305 डीआई ट्रैक्टर मॉडल में बिना फिसलन के स्मूथ ड्राइविंग के लिए पीछे के टायर 6 X 24 इंच साइज में मिल जाते हैं। महिंद्रा का महिंद्रा जीवो 305 डीआई 4डब्ल्यूडी एक ऑल-राउण्डर ट्रैक्टर मॉडल है। इस ट्रैक्टर मॉडल पर आपको 1000 घंटा या 1 साल की वारंटी मिल जाती हैं।

महिंद्रा जीवो 305 डीआई ट्रैक्टर कीमत 

महिंद्रा जीवो 305 डीआई ट्रैक्टर की कीमत भारत में 5.80 लाख से लेकर 6.05 लाख रूपए (एक्स शेरूम) हो सकती है। महिंद्रा जीवो 305 डीआई ट्रैक्टर की कीमत कंपनी निर्धारित करती है, जिसमें चयनित मॉडल, अतिरिक्त एक्सेसरीज, रोड टैक्स, आरटीओ शुल्क आदि शामिल हैं। अगर आप इस ट्रैक्टर की सटीक कीमत जानना चाहते है, तो ट्रैक्टरगुरु की वेबसाइट से जान सकते हैं। यहां आपको महिंद्रा जीवो 305 डीआई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की ऑन रोड प्राइस की जानकारी फुल स्पेसिफिकेशन्स के साभ मिलेगी। महिंद्रा जीवो 305 डीआई ट्रैक्टर ऑन रोड प्राइस आपके राज्य व शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर