ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा जीवो 245 डीआई 24 एचपी ट्रैक्टर : छोटे खेतों के लिए आदर्श ट्रैक्टर

महिंद्रा जीवो 245 डीआई 24 एचपी ट्रैक्टर : छोटे खेतों के लिए आदर्श ट्रैक्टर
पोस्ट -04 अगस्त 2022 शेयर पोस्ट

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की पूरी जानकारी

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर भारतीय कृषि बाजार में विशेष संस्करण ट्रैक्टरों में से एक है। महिंद्रा किसानों के काम को अधिक आरामदायक और उत्पादक बनाने के लिए उत्तम श्रेणी की कृषि मशीनरी प्रदान करता है। महिंद्रा एंड महिंद्रा हमेशा बाजार में अविश्वसनीय गुणवत्ता वाले ट्रैक्टरों के साथ आता है। जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर उनमें से एक है। यह ट्रैक्टर आकर्षक लुक के साथ आता है जो हर नई पीढ़ी के किसान को पहली नजर में पसंद आता है। महिंद्रा ट्रैक्टर का यह मॉडल सिंगल पीस बोनेट के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में साइलेन्सर आगे की तरफ साइड में दिया गया है। इसके साइलेन्सर एड़जस्टेबल है आप इसे ऊपर-नीचे भी कर सकते हैं।

New Holland Tractor

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर मॉडल में नये लुके साथ इंडीकेटर्स दिया गया है। साथ ही इसमें की-लॉक के साथ 23 लीटर का डीजल टैंक दिया गया है। रात में आप आसानी से काम कर सके इसके लिए इस ट्रैक्टर मॉडल में पीछे की तरफ लाइट दी गई है। महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर खास तौर पर छोटे खेतों के लिए काफी उपयोगी हैं। यदि आप छोटे किसान है और अपने खेत के लिए एक आदर्श ट्रैक्टर चाहते हैं, तो महिंद्रा ट्रैक्टर का यह मॉडल आपके लिए सबसे अच्छा ट्रैक्टर हो सकता है। ट्रैक्टरगुरू के इस पोस्ट में आपको महिंद्रा जीवो 245 डीआई की कीमत, एचपी, इंजन, स्पेसिफिकेशन्स आदि के बारे में सभी आवश्यक जानकारी दी जा रही है। 

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर इंजन क्षमता

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर मॉडल में दो सिलेंडर, 1366 सीसी और 24 एचपी का इंजन दिया गया है, जो 2300 का इंजन रेटेड आरपीएम पॉवर उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर में एयर फिल्टर ड्राई टाईप का दिया गया है। इसके अलावा इस ट्रैक्टर में इंजन को ठंडा रखने के लिए वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। महिन्द्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर की पीटीओं पावर 22 एचपी है।

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर ट्रांसमिशन

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मैश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है, जो कि साइड शिफ्ट होता है। जिसमें 8 गियर आगे के लिए और 4 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। महिंद्रा जीवो 245 डीआई मॉडल की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 25 किमी/घंटा है। इस ट्रैक्टर में ड्राई टाइप फ्रिक्शन प्लेट सिंगल क्लच दिया गया है। 

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर स्टीयरिंग

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर में पॉवर स्टीयरिंग दिया गया है। इसके ब्रेक की बात करें, तो इसमें तेल में डूबा हुआ ब्रेक दिया गया है, जो प्रभावी ब्रेकिंग प्रदान करता है और खेतों पर फिसलन को रोकता है। 

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर पीटीओ

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर में इनडिपेंडेंट 6 स्पलाइन टाइप की ड्यूल पीटीओ दी गई है, जो 605, 750 आरपीएम की मल्टीस्पीड से काम करता है। इस ट्रैक्टर में 22 एचपी पीटाओ पावर है। जिससें आप छोटे कृषि मशीनों को आसानी से चला सकते हैं।  

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर हाइड्रोलिक्स

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर में पीसीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है जिसकी लिफ्टिंग क्षमता 750 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर में डीजल टैंक की क्षमता 23 लीटर है। महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर में आगे के टायर 6 x 24 और पीछे के टायर 8.3 x 24 के साइज में आते है। यह ट्रैक्टर 4 व्हील ड्राइव में आता है। इस ट्रैक्टर की गारंटी 2000 घंटा/2 वर्ष है।  

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर कीमत 

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर की कीमत 5.15 लाख रुपये से शुरू होती है। और 5.30 लाख रुपये तक चला जाता है। न्यूनतम ईंधन उपयोग के मामले में भी इस मॉडल की कार्य क्षमता उत्कृष्ट है। महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर की कीमत सभी छोटे किसानों के लिए उचित है। लेकिन यह एक्स-शोरूम कीमत है जो कंपनी निर्धारित करती है। और महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर ऑन रोड प्राइस कई कारकों के कारण राज्य से दूसरे राज्य में उतार-चढ़ाव करता रहता है, जिसमें चयनित मॉडल, अतिरिक्त एक्सेसरीज, रोड टैक्स, आरटीओ शुल्क आदि शामिल हैं। भारत में महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर 5 लाख रुपये के तहत सबसे अच्छा ट्रैक्टर है। विभिन्न राज्य सरकारों से विभिन्न ट्रैक्टर सब्सिडी भी उपलब्ध हैं।

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह जॉन डीरे ट्रैक्टर  व कुबोटा ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर