Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

Mahindra Tractors ने “देश का ट्रैक्टर” पहल के साथ 40 लाख ट्रैक्टर बेचने पर मनाया जश्न

Mahindra Tractors ने “देश का ट्रैक्टर” पहल के साथ 40 लाख ट्रैक्टर बेचने पर मनाया जश्न
पोस्ट -09 जुलाई 2024 शेयर पोस्ट

महिंद्रा ने “देश का ट्रैक्टर” पहल के साथ पूरे किए 60 साल, 40 लाख ट्रैक्टर बेचने पर मनाया जश्न

Mahindra & Mahindra Limited : दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा कृषि में उत्कृष्टता और नवाचार के 60 वर्ष पूरे होने का गर्व से जश्न मना रही है। दशकों से भारत के घरेलू ट्रैक्टर बाजार में अग्रणी महिंद्रा ने 60 वर्षों में निर्यात सहित घरेलू बाजार में ब्रांड के 40 लाख ट्रैक्टर बेचकर एक उपलब्धि हासिल की है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में महिंद्रा ने अपने ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए “देश का ट्रैक्टर : मिट्टी से जुड़ा, जुनून से सजा” एक विशेष अभियान शुरू किया।

New Holland Tractor

किसानों की दृढ़ता को करती है प्रदर्शित (Demonstrates the perseverance of farmers)

महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने इस उपलब्धि पर एक आदमकद ट्रैक्टर-थीम वाली मूर्ति को सार्वजनिक किया है, जो किसान समुदाय की स्थिरता भावना को दर्शाती है। महिंद्रा के अगली पीढ़ी के युवो ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म पर आधारित महिंद्रा युवो टेक प्लस इस उपलब्धि को चिह्नित करता है। अभिनव और कल्पनाशील, यह मूर्ति भारतीय खेती की विविधता को दर्शाती है, जिसे देशभर के 4 हजार से अधिक खेतों से इक्कट्ठा की गई विभिन्न मिट्टियों के मिश्रण से डिजाइन किया गया है, जो महिंद्रा ट्रैक्टर और भारतीय किसानों के बीच दृढता को प्रदर्शती करती है।

लोगों के जीवन को समृद्ध बनाने से प्रेरित (Motivated by enriching people's lives)

“मिट्टी से जुड़ा, जुनून से सजा” का सार, भूमि से जुड़े कृषि समाधान बनाने के लिए महिंद्रा ट्रैक्टर्स की भावना को दर्शाता है, जिसमें सभी प्रकार के इलाकों में कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से काम करने की व्यावहारिकता है। महिंद्रा दशकों के नेतृत्व और महिंद्रा ट्रैक्टर के 60 साल पूरे होने का जश्न मना जा रहा है। यह पिछले 60 वर्षों से भारत और विश्वभर में "खेती को बदलने और लोगों के जीवन को समृद्ध बनाने” के उद्देश्य से प्रेरित है।

किसानों को आगे बढ़ाने में बनाएंगे सक्षम (Will enable farmers to move forward)

नागपुर विनिर्माण संयंत्र केंद्र में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में महिंद्रा ट्रैक्टर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विक्रम वाघ ने इस मूर्ति का अनावरण किया है। इस अवसर पर वाघ ने कहा कि, “महिंद्रा फार्म डिवीजन में यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। हम 60 सालों में 40 लाख ग्राहकों की सेवा करने की इस उपलब्धि का गर्व से जश्न मना रहे हैं। 40 लाख ट्रैक्टरों की डिलीवरी हमारे ब्रांड उद्देश्य और भारतीय खेती की हमारी गहरी समझ में ग्राहकों के भरोसे का एक मजबूत प्रमाण है। पिछले पांच साल शानदार रहे हैं, जिसके दौरान हमने सबसे तेज एक मिलियन का आंकड़ा पार किया है, हम ट्रैक्टरों के सबसे व्यापक पोर्टफोलियो के साथ अपने ग्राहकों की विविध जरूरतों का जवाब देना जारी रखेंगे, साथ ही वैश्विक-प्रथम तकनीक और बेजोड़ विश्वसनीयता प्रदान करते हुए किसानों को आगे बढ़ने में सक्षम बनाएंगे।” मैं उन सभी का दिल से अभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने हम इस उपलब्धि तक पहुंचने में सहयोग किया है।

FY'24 में, महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने बेचा अपना 40वां लाख ट्रैक्टर (In FY'24, Mahindra Tractors sold its 40th lakh tractor)

महिंद्रा ट्रैक्टर्स के सीईओ विक्रम वाघ ने कहा कि अमेरिका की इंटरनेशनल हार्वेस्टर इंक. के साथ साझेदारी के जरिए 1963 में अपना पहला ट्रैक्टर लॉन्च करने के बाद, महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने 2004 में 1 मिलियन यूनिट उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया। फिर 2009 में मात्रा के हिसाब से दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले खेती ट्रैक्टर निर्माता का खिताब हासिल किया। महिंद्रा ने 9 साल बाद 2013 में 2 मिलियन यूनिट उत्पादन का आंकड़ा छुआ, इसके बाद 2019 में 3 मिलियन का आंकड़ा छुआ। सिर्फ 5 साल बाद वित्तीय वर्ष 24 (FY'24) में, महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने गर्व के साथ अपना 40वां लाख ट्रैक्टर बेचा। पूरे वित्तीय वर्ष के दौरान, महिंद्रा ट्रैक्टर ब्रांड ने 2 लाख यूनिट से अधिक की मजबूत बिक्री भी हासिल की।

लॉन्च किया डिजिटल वीडियो कमर्शियल (Launched digital video commercial)

60 वर्षों में, महिंद्रा ने 390 से अधिक ट्रैक्टर मॉडलों की विविध रेंज को शामिल करने के लिए अपनी पेशकशों को व्यापक बनाया है। इस अवधि के दौरान, महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने भारतभर में 1200 से अधिक डीलर भागीदारों का एक मजबूत नेटवर्क भी स्थापित किया है, जिसने ब्रांड को 40 लाख महिंद्रा ट्रैक्टर ग्राहकों के बढ़ते आधार को बिक्री, सेवा और स्पेयर्स सहायता के बेजोड़ स्तर प्रदान करने में सक्षम बनाया है। 40 लाख ग्राहकों की सराहना में, कंपनी ने '40 लाख खुश ग्राहक और 60 साल का ब्रांड विश्वास' शीर्षक से एक नया डिजिटल वीडियो कमर्शियल (DVC) लॉन्च किया, साथ ही देश भर में अपने उत्पादों और सेवाओं पर नए ऑफ़र भी पेश किए। यह अभियान समृद्धि का प्रतीक और महिंद्रा ट्रैक्टर्स का पर्यायवाची 'लाल' रंग के इर्द-गिर्द घूमता है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर