Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर : फीचर्स में दमदार और किफायती

महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर : फीचर्स में दमदार और किफायती
पोस्ट -18 मई 2024 शेयर पोस्ट

जानें, महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में पूरी जानकारी 

भारतीय कृषि के लिए ट्रैक्टर एक बेहद महत्वपूर्ण उपकरण है। ट्रैक्टर को खेती में आधारभूत कृषि उपकरण भी माना जाता है क्योंकि इसी से ज्यादातर उपकरण संचालित होते हैं। ट्रैक्टर गुरू के इस पोस्ट में हम भारत में बेहद लोकप्रिय माने जाने वाले महिंद्रा 575 डीआई (Mahindra 575 DI) के बारे में जानकारी दे रहे हैं। यह ट्रैक्टर 45 एचपी पावर का है। चलिए इस ट्रैक्टर की कार्य क्षमता, उपयोगिता और इसके फीचर्स को समझते हैं।

New Holland Tractor

महिंद्रा 575 डीआई के बारे में (About Mahindra 575 DI)

महिंद्रा ट्रैक्टर, भारत की लोकप्रिय ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। महिंद्रा ट्रैक्टर (Mahindra Tractor) की खासियत है कि यह किसानों की जरूरतो के हिसाब से डिजाइन किया गया है। कंपनी न सिर्फ किसानों के इंट्रेस्ट और उनकी जरूरतों को समझती है। बल्कि कंपनी,अपने ट्रैक्टर का माइलेज और एफिशिएंसी का भी पूरा ध्यान रखती है। बता दें कि महिंद्रा ट्रैक्टर अपनी मजबूती, ट्रैक्टर में मौजूद शानदार फीचर्स आदि के लिए जानी जाती है। यह एक बेहतरीन ट्रैक्टर मॉडल है, जो अच्छी क्वालिटी कंट्रोल और अच्छे पार्ट्स के साथ आता है। साथ ही महिंद्रा 575 डीआई (Mahindra 575 DI) किसानों के लिए जबरदस्त फीचर्स की भी पेशकश करता है। इस टैक्टर को सबसे ज्यादा छोटे और मध्यम वर्ग के किसान पसंद करते हैं क्योंकि इससे रफ एंड टफ काम भी आसानी से किया जा सकता है।  इस ट्रैक्टर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी भी काफी अच्छी है, इसलिए इससे खेतों में लंबे समय तक काम लिया जा सकता है। वहीं इस ट्रैक्टर में सिलेंडर की संख्या 4 है और इसकी वारंटी 2000 घंटे यानी 2 साल की है। इस ट्रैक्टर की कुछ खासियत इस प्रकार है।

  • इस ट्रैक्टर की पावर क्षमता 45 एचपी है।
  • लिफ्टिंग कैपेसिटी यानी वजन उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम है।
  • इस ट्रैक्टर का व्हील ड्राइव टाइप 2 डब्ल्यूडी है।
  • गियरबॉक्स वेरिएशन 8F+2R है।
  • इस टैक्टर की इंजन रेटेड आरपीएम वैल्यू 1900 है।

आसान किश्तों पर ले जा सकते हैं महिंद्रा 575 डीआई (You can buy Mahindra 575 DI on easy installments)

महिंद्रा 575 डीआई की कीमत छोटे और सामान्य किसानों की अफोर्डेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस ट्रैक्टर (Tractor) को किसान आसान किश्तों में घर ले जा सकते हैं। अगर 5 साल के लिए लोन पर यह वाहन ले जाते हैं तो सामान्यतः इस ट्रैक्टर की ईएमआई 12 हजार रुपए से 13 हजार रुपए की होती है। लोन अप्लाई करने के लिए ट्रैक्टर गुरु पर आप महिंद्रा 575 डीआई के पेज पर जा सकते हैं, और अप्लाई लोन पर क्लिक कर जरूरी जानकारी भरते हुए लोन ऑफर प्राप्त कर सकते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर