ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा 415 डीआई और पॉवर ट्रैक 439 प्लस: दोनों में कौनसा ट्रैक्टर है ज्यादा दमदार

महिंद्रा 415 डीआई और पॉवर ट्रैक 439 प्लस: दोनों में कौनसा ट्रैक्टर है ज्यादा दमदार
पोस्ट -23 मार्च 2023 शेयर पोस्ट

महिंद्रा 415 डीआई और पॉवर ट्रैक 439 प्लस क्रमश : 40, 41 एचपी कैटेगरी के ट्रैक्टर मॉडल हैं। दोनों ट्रैक्टर मॉडल अपनी अपनी श्रेणी में बेस्ट फीचर्स से पैक हैं। ये फीचर्स इन दोनों ट्रैक्टरों को अपनी कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ बनाते हैं। महिंद्रा 415 डीआई और पॉवर ट्रैक 439 प्लस दोनों ट्रैक्टर देश की ट्रैक्टर इंडस्ट्रीज की प्रमुख कंपनियां महिंद्रा एण्ड महिंद्रा और एस्कॉर्ट्स समूह द्वारा निर्मित किया गया है। ट्रैक्टर इंडस्ट्रीज की ये दोनों प्रमुख कंपनियां अपने ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार ट्रैक्टर बनाती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा और एस्कॉर्ट्स समूह अपने-अपने ट्रैक्टरों में वह सभी फीचर्स उपलब्ध करवाती है, जो ग्राहक ट्रैक्टर में चाहते हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा निर्मित महिंद्रा 415 डीआई और एस्कॉर्ट्स समूह निर्मित पॉवर ट्रैक 439 प्लस दोनों ट्रैक्टर मॉडल्स लुक और पावर में एक दूसरे को कड़ी चुनौती देते हैं। महिंद्रा 415 डीआई और पॉवर ट्रैक 439 प्लस को भारतीय किसानों द्वारा खूब पंसद किया जाता है। किसानों द्वारा दोनों ट्रैक्टरों का इस्तेमाल कृषि एवं संबंधित जरूरतों को पूरा करने के लिए व्यापक रूप से किया जाता है। किसान महिंद्रा 415 डीआई और पॉवर ट्रैक 439 प्लस का उपयोग कृषि में भारी कृषि उपकरणों जैसे डिस्क हल, हैरो, थ्रेशर, सीड ड्रिल, कल्टीवेटर और रोटावेटर चलाने में करते हैं। दोनों ट्रैक्टर अपनी कैटेगरी में बेहतर फ्यूल माइलेज के साथ ज्यादा काम करने में सक्षम हैं। अगर आप खेती के लिए 40 से 45 एचपी कैटेगरी में एक ऐसा ट्रैक्टर चाहते हैं, जो कम फ्यूल खर्च पर ज्यादा से ज्यादा काम दे, तो यह पोस्ट आपके लिए खास हो सकती है। इस पोस्ट में हम किसान भाईयों के लिए महिंद्रा 415 डीआई और पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर की जानकारी लेकर आये हैं। इस पोस्ट में हम दोनों ट्रैक्टरों के बीच तुलना करके आपको तुलनात्मक जानकारी देंगे, जिससे आपको बेस्ट ट्रैक्टर चुनने में आसानी होगी।  

New Holland Tractor

इंजन 

महिंद्रा 415 डीआई 40 एचपी (29.8 kW) कैटेगरी का ट्रैक्टर है। यह बेहतर शक्ति और सटीकता के लिए पॉपुलर है। महिंद्रा 415 डीआई ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर वाला नैचुरल एस्पिरेटेड इंजन दिया है। शक्तिशाली इंजन की क्षमता 2730 सीसी है। यह इंजन अपनी रेंज में बढि़या बैकअप टार्क देता हैं। भारी से भारी उपकरण को खींचने के लिए इसका 4 सिलेंडर वाला इंजन 1900 का इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। साथ ही 158 न्यूटन मीटर की मैक्सिमम टार्क देता है। वहीं, पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर  41 एचपी श्रेणी का ट्रैक्टर है। इसमें 3 सिलेंडर के साथ 2339 सीसी क्षमता का एबीएल एडीआई तकनीक का एडवान्स डायरेक्ट इंजेक्शन डीजल इंजन दिया गया हैं। यह इंजन हैवी ड्यूटी के लिए 2200 आरपीएम जनरेट करता है। इंजन को डीजल सप्लाई के लिए इसमें माइक्रो बॉश कंपनी का फ्यूल इंजेक्शन पंप दिया गया है। डीजल से पानी को अलग करने के लिए अलग से वाटर सपरेटर दिया गया है।

एयर फिल्टर और कूलिंग सिस्टम टाइप

महिंद्रा 415 डीआई में इंजन को साफ और ठंडा रखने के लिए वेट टाइप एयर फिल्टर के साथ वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। वहीं, पॉवर ट्रैक 439 प्लस में वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम के साथ वेट टाइप एयर फिल्टर दिया गया है। 

गियर बॉक्स 

महिंद्रा 415 डीआई में किसान भाईयों को जरूरतों के अनुसार 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर के साथ पार्शियल कांस्टेंट मेश टाइप का गियर बॉक्स मिल जाता हैं। इस ट्रैक्टर में गियर शिफ्टिंग के लिए सिंगल और डुअल क्लच का विकल्प किसानों को  मिलता है। मल्टी डिस्क तेल में डूबे हुए ब्रेक इस ट्रैक्टर में दिए गए हैं। महिंद्रा 415 डीआई में आगे की ओर टॉप स्पीड 29.1 किमी है, जबकि पीछे की ओर 11.2 किमी प्रति घंटा है। वहीं, पॉवर ट्रैक 439 प्लस में ऑपरेशन के लिए किसान भाईयों को 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर कॉम्बिनेशन के साथ सेंटर शिफ्ट कांस्टेंट मेश टाइप गियर बॉक्स मिलता है। आसान गियर शिफ्टिंग के लिए इस ट्रैक्टर में सिंगल/ ड्यूल क्लच दोनों का विकल्प मिलता हैं। प्रभावी ब्रेकिंग के लिए इसमें मल्टी प्लेट तेल में डूबे हुये ब्रेक दिया गया है। पॉवर ट्रैक 439 प्लस की टॉप स्पीड आगे की ओर 30.6 किमी/घंटा है, जबकि पीछे की ओर 10.2 किमी प्रति घंटा है।  

स्टीयरिंग 

महिंद्रा 415 डीआई ट्रैक्टर में किसानों भाईयों को मैकेनिकल/ पॉवर स्टीयरिंग दोनों का विकल्प मिलता है। वहीं, पॉवर ट्रैक 439 प्लस में पॉवर स्टीयरिंग के अलावा किसाना भाईयों को मैकेनिकल-सिंगल ड्रॉप आर्म के साथ मैन्युअल टाइप की स्टीयरिंग का ऑप्शन भी मिलता है।

एक्सेसरीज और फीचर्स 

महिंद्रा 415 डीआई ट्रैक्टर में टूल्स, टॉप लिंक, मोबाइल चार्जर और बैठने के लिए एडजस्टेबल आरामदायक सीट के साथ कई अतिरिक्त एक्सेसरीज किसान भाईयों को मिल जाती है। इसके अलावा महिंद्रा ट्रैक्टर  में टार्क और बढि़या बैकअप टार्क की सुविधा किसानों को मिल जाती है। वहीं, पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर में टूल्स, बंपर, बलास्ट वेट, टॉप लिंक, कैनोपी, ड्रॉबार, हुक और आरामदायक एडजस्टेबल ड्राइविंग सीट के साथ हैवी ड्यूटी एएलटी रेंज-हब रिडक्शन टेक्नोलॉजी, बड़े प्लेटफॉर्म, स्वेप्ट बैक एक्सेल जैसी कई सुविधाएं दी गई हैं। 

पीटीओ 

महिंद्रा 415 डीआई ट्रैक्टर में 6 स्पलाइन टाइप का पीटीओ दिया गया है। यह पीटीओ 36 एचपी है, जो कल्टीवेटर, ट्रेलर, रोटावेटर, वॉटर पंप और सीड ड्रिल जैसे भारी उपकरणों को आसानी से चलाने के लिए 540 आरपीएम की स्पीड जनरेट करती है। वहीं, पॉवर ट्रैक ट्रैक्टर में 39 एचपी की 6 स्पलाइन टाइप की पावर टेक ऑफ किसान भाईयों को मिल जाती है। यह पावर टेक ऑफ (पीटीओ) पीटीओं से संबंधत भारी कृषि उपकरणों को आसानी से चलाने के लिए 540 आरपीएम, 1000 आरपीएम पर की डुअल स्पीड निकालती है।  

हाइड्रोलिक्स 

महिंद्रा 415 डीआई में 1500 किलोग्राम की लिफ्टिंग कैपेसिटी वाली एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स किसानों भाईयों को मिलती है। साथ ही इस ट्रैक्टर में 48 लीटर कैपेसिटी का डीजल टैंक भी दिया गया है। वहीं, पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर में 3 हाइड्रोलिक लीवर के हाई कैपेसिटी हाइड्रॉलिक्स किसान भाईयों को मिल जाती है। इस हाई कैपेसिटी हाइड्रॉलिक्स की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1600 किलोग्राम है। इसमें 50 लीटर का बड़ा डीजल टैंक दिया गया है।

टायर साइज और वेरिएंट

महिंद्रा 415 डीआई ट्रैक्टर में सामने के टायर 6 X 16 और पीछे के टायर 13.6 X 28 इंच के साइज आते हैं। यह ट्रैक्टर 2डब्ल्यूडी वेरिएंट का है। इस पर ग्राहकों को 2000 घंटा या 2 साल की वारंटी उपलब्ध कंपनी करवाती है। वहीं, पॉवर ट्रैक 439 प्लस में आगे के टायर 6 X 16 के साइज में और पीछे के टायर 13.6 X 28 के साइज में आते हैं। पॉवरट्रैक द्वारा निर्मित यह ट्रैक्टर मॉडल किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए ट्रैक्टर्स बाजार में 2 डब्ल्यूडी वेरियंट में उपलब्ध है। कंपनी अपने इस मॉडल पर ग्राहकों को 5000 घंटा या 5 साल की वारंटी उपलब्ध करवाती है। 

डाइमेंशन 

महिंद्रा 415 डीआई का टोटल वेट 1785 किलोग्राम है। ट्रैक्टर की चौड़ाई 1830 एमएम है। इसका व्हीलबेस 1910 एमएम है। वहीं, पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर मॉडल का कुल वजन 1850 किलोग्राम है। लंबाई 3225 एमएम है और चौड़ाई 1750 एमएम है। ट्रैक्टर का व्हीलबेस 2200 मिमी का है। पॉवर ट्रैक 439 प्लस का ग्राउंड क्लीयरेंस 400 एमएम है। 

कीमत 

पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 5.30 लाख से लेकर 5.60 लाख  रुपए है। वहीं, महिंद्रा 415 डीआई ट्रैक्टर की कीमत 6.05 लाख से लेकर 6.45 लाख रुपए एक्स शोरूम हैं। दोनों ट्रैक्टरों की ऑन रोड़ कीमत आपके राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है, जिसमें चयनित मॉडल, अतिरिक्त एक्सेसरीज चार्ज, रोड टैक्स और आरटीओ शुल्क आदि शामिल हैं। महिंद्रा 415 डीआई और पॉवर ट्रैक 439 प्लस की सटीक कीमत सभी करों के साथ जानने के लिए आप ट्रैक्टरगुरु की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। महिंद्रा 415 डीआई और पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर अपनी -अपनी श्रेणी में न्यूनतम ईंधन उपयोग में उत्कृष्टि कार्य क्षमता प्रदान करते है। दोनों में दिये गए एडवांस फीचर्स इन्हें अपने सेगमेंट में खेती एवं कमर्शियल उद्देश्यों के लिए एक परफेक्ट ट्रैक्टर बनाते हैं।
 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर