ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस : भारत में 37 एचपी रेंज में दमदार 2WD ट्रैक्टर

महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस : भारत में 37 एचपी रेंज में दमदार 2WD ट्रैक्टर
पोस्ट -13 मई 2023 शेयर पोस्ट

महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस 2WD ट्रैक्टर की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन के बारे में 

महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर महिंद्रा की टफ पेशकशों में बेस्ट मॉडल है। भारत में 2 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर सेगमेंट में महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस सबसे कम ईंधन खपत के साथ बेहद दमदार भी है। महिंद्रा 275 डीआई XP प्लस अपने शक्तिशाली (ELS) इंजन के साथ कृषि उपकरणों के साथ शानदार प्रदर्शन करता है। महिंद्रा 2x2 ट्रैक्टर सेगमेंट में महिंद्रा 275 डीआई XP प्लस सबसे ज्यादा बिकने वाला 2WD ट्रैक्टर है। 

New Holland Tractor

महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस अपने सेगमेंट में अधिकतम टॉर्क और उत्कृष्ट बैकअप टॉर्क के कारण 2 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर के रूप में लोकप्रिय है। भारत में महिंद्रा ट्रैक्टर अपनी क्वालिटी, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स, कम रखरखाव लागत और किफायती कीमतों के कारण किसानों द्वारा सबसे ज्यादा पंसद किए जाते हैं। छोटे और सीमांत दोनों किसानों की कृषि एवं संबंधित सभी जरूरतों को पूरा करने महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस 2WD बजट फ्रेंडली ट्रैक्टर है। महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस भारत में 5.50-5.75 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत में उपलब्ध है। 

भारत में महिंद्र एक्सपी प्लस ट्रैक्टर को उन किसानों द्वारा ज्यादा पसंद किया जाता है, जो औसत कृषि भूमि पर नियमित रूप शक्तिशाली कृषि एप्लीकेशनों का उपयोग करते हैं। जिसमें कल्टीवेटर, एमबी हल, आलू और मूंगफली खोदने वाला, आलू बोने वाला, बीज ड्रिल, जायरोवेटर, हैरो, थ्रेशर, डिस्क हल और वाटर पंप शामिल है। ट्रैक्टरगुरू के इस लेख हम आपको महिंद्रा 275 डीआई XP प्लस 2WD ट्रैक्टर की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देने जा रहे हैं।   

महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस के फीचर्स 

भारत में महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस 2डब्ल्यूडी ट्रैक्टर कई विशेष तकनीकी फीचर्स के साथ आता है, जिनमें 37 एचपी की इंजन दक्षता और 32.9 पीटीओ एचपी, सिंगल/डुअल क्लच, स्मूथ टांसमिशन, लो मेंटेनंस कॉस्ट ड्राइविंग में आसानी के लिए Manual / Power Steering स्टीयरिंग और बड़े टायर आदि शामिल है। ट्रैक्टर का एक्स्ट्रा लॉन्ग स्ट्रोक इंजन प्रभावशाली बैकअप टॉर्क प्रदान करता है, जिससे ट्रैक्टर द्वारा 30 से अधिक कृषि कार्यों को सबसे कम ईंधन खपत में पूरा किया जा सकता है। 275 डीआई एक्सपी प्लस में 1480 किलोग्राम तक भार उठाने की क्षमता है। ट्रैक्टर में बेहतरीन ब्रेक परफॉर्मेंस के लिए Oil Immersed Brakes  है। ट्रैक्टर में 50 लीटर क्षमता का बड़ा ईंधन टैंक है, जिसके कारण ट्रैक्टर बड़े खेतों में बिना रूके लगातार काम करने के लिए उपयुक्त है। महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर पर महिंद्र कुल 6 साल या 6000 घंटे की वारंटी देता है। ट्रैक्टर में ऑयल बाथ एयर क्लीनर है जो ट्रैक्टर इंजन के आंतरिक सिस्टम साफ रखते हुए बिना किसी समस्या के ट्रैक्टर का लंबे समय तक खेतों पर काम करने की अनुमति प्रदान करता है। महिंद्र 275 डीआई एक्सपी प्लस अत्यधिक हल्के प्रदर्शन के साथ कृषि एवं संबंधित उपयोगों में दमदार परफॉर्मेंस प्रदान करता है। भारत में हर तबके के किसानों ने महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस 2 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की अत्यधिक पंसद किया है। 

महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस इंजन 

महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर, 37 एचपी और 2235 सीसी का दमदार इंजन दिया गया है, जो खेत पर कुशल माइलेज देने के लिए 2100 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। अपनी श्रेणी के हल्के और भारी कृषि इम्प्लीमेंट्स के साथ बेहतर संचालन के लिए 136 न्यूटन मीटर की अधिकतम बैकअप टॉर्क जरनेट करता है। ट्रैक्टर में प्रीक्लीनर के साथ 3 स्टेज ऑयल बाथ एयर क्लीनर है, जो इंजन साफ और स्वच्छ रखता है। ट्रैक्टर की पीटीओ एचपी 32.9 एचपी है। महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस 2 डब्ल्यूडी शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है, जो अपने सेगमेंट में उच्चतम ईंधन दक्षता के साथ किसानों की आय में वृद्धि करता है। 

महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस ट्रांसमिशन 

महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस में कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन है, जिसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स स्पीड गियर दिए गए हैं। आसान और स्मूथ गियर शिफ्टिंग के लिए इसमें सिंगल/ डुअल क्लच हैं। ट्रैक्टर की अधिकतम फारवर्ड स्पीड 29.6 किमी/घंटा और पीछे की ओर अधिकतम स्पीड 11.08 किमी प्रति घंटा है। ट्रैक्टर में 6 स्पलाइन टाइप दो स्पीड पीटीओ है, शक्तिशाली कृषि उपकरणों के साथ बेहतर संचालन प्रदान करने के लिए 1890 ईआरपीएम पर 540 आरपीएम की स्पीड सुनिश्चित करता है। महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस में रिवर्स पीटीओ गति का ऑप्शन भी है। ट्रैक्टर की पीटीओ एचपी 32.9 एचपी है। 

महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस हाइड्रोलिक्स 

महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी में आधुनिक कृषि उपकरणों के आसान उपयोग के लिए एडीडीसी टाइप की एडवांस्ड हाइड्रॉलिक्स है, जिसकी अधिकतम भार उठाने की क्षमता 1480 किलोग्राम तक है। महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी ट्रैक्टर में आगे के टायर 6 X 16 और पिछले टायर 13.6 X 28 /12.4 X 28 इंज के साइज में दिए गए हैं। ट्रैक्टर का वजन 1800 किलोग्राम और व्हील बेस 1880 एमएम है। 

महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी की कीमत 

महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी की कीमत 5.50-5.75 लाख रुपए है। यह ट्रैक्टर की एक्स -शोरूम कीमत है, जिसे कंपनी निर्धारित करती है। महिंद्रा ट्रैक्टर छोटे और सीमांत किसानों के लिए सबसे उपयुक्त है। यह उनके बजट अनुकूल है, जिसके कारण किसान इसे आसानी से अपने बजट में खरीद सकते हैं वो भी गुणवत्ता और विशेषताओं से समझौता किए बिना। महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस की कीमत एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग हो सकती है, जिसमें चयनित मॉडल, अतिरिक्त एक्सेसरीज, रोड टैक्स, आरटीओ शुल्क आदि शामिल है। अगर आप महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस की सटीक कीमत अपने राज्य और शहर के अनुसार जानना चाहते है, तो अभी ट्रैक्टरगुरू की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर