Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

कुबोटा मिनी ट्रैक्टर मॉडल: 21 से 27 एचपी के बीच 4 मिनी स्पेशल बागवानी ट्रैक्टर

कुबोटा मिनी ट्रैक्टर मॉडल: 21 से 27 एचपी के बीच 4 मिनी स्पेशल बागवानी ट्रैक्टर
पोस्ट -17 अप्रैल 2023 शेयर पोस्ट

टॉप 4 कुबोटा मिनी ट्रैक्टर:  मिनी ट्रैक्टर रेंज में किफायती और लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल

कुबोटा ट्रैक्टर ब्रांड हमेशा से कम कीमत में वैल्यू फॉर मनी ट्रैक्टर के लिए प्रतिबद्ध है। कुबोटा किसानों के बजट को ध्यान में रखकर 21 एचपी से 55 एचपी रेंज में शक्तिशाली और विश्वसनीय ट्रैक्टर मॉडल बनाता है। भारतीय ट्रैक्टर बाजार में कुबोटा ने मिनी ट्रैक्टर सेगमेंट में 21 एचपी से 27 एचपी के बीच के 4 मिनी ट्रैक्टर किफायती कीमत में पेश किए हैं। ये ट्रैक्टर आधुनिक फीचर्स से लैस हैं, जो इन्हें पंसदीदा ट्रैक्टर बनाने में मदद करता है। इन ट्रैक्टरों को स्पेशल अंगूर के बाग और सब्जियों की बागवानी के लिए डिजाइन किया है। शानदार इंजन दक्षता के कारण उच्च भार वाले कृषि उपकरणों का कम ईंधन खपत के साथ प्रभावी उपयोग किया जा सकता है। आकर्षक डिजाइन और अनूठी संरचना वाला ये सुपर क्लासी मिनी ट्रैक्टर अंगूर के बागों में आसान संचालन के लिए पर्याप्त है। इन ट्रैक्टरों का ग्राउंड क्लीयरेंस बहुत सटीक है जो कीचड़ वाले इलाकाें और ऊबड़-खाबड़ खेतों में भी ट्रैक्टरों के कुशलतापूर्वक संचालन में मदद करते हैं। पूरी तरह से खुलने वाला बोनट इंजन के नियमित रखरखाव करने के लिए आसान पहुंच की अनुमति देता है। 4-व्हील ड्राइव ट्रैक्टर के काम को अधिक कुशल बनाती है। 2-व्हील ड्राइव ट्रैक्टर की तुलना में उपज और लाभ में वृद्धि करने में मददगार है। इन ट्रैक्टर मॉडलों में उत्कृष्ट विशेषताएं, गुणवत्ता और उचित कीमत है, जो किसानों के लिए सभी प्रकार के उपयोग के लिए उपयुक्त है। किसान इन लोकप्रिय कुबोटा मिनी ट्रैक्टर मॉडल को  किफायती रेंज में अपना बना सकते हैं। ये मिनी ट्रैक्टर मॉडल बजट के अनुकूल रेंज में आते हैं, जो 4.23 लाख रुपये से शुरू होते हैं। ये ट्रैक्टर मॉडल सबका ध्यान और पसंद अपनी ओर खींच लेता है। ट्रैक्टरों की अनुकूल बजट रेंज हर किसी के बजट में आसानी से फिट है। आईये, ट्रैक्टरगुरू के इस पोस्ट के माध्यम से कुबोटा मिनी ट्रैक्टर के इन 4 अंगूर बाग स्पेशलिस्ट ट्रैक्टर मॉडल के सभी फीचर्स, कीमत, इंजन कैपेसिटी और कार्य प्रदर्शन संबंधित जानकारी के बारे में जानते हैं।

New Holland Tractor

कुबोटा नियोस्टार A211N 4WD ट्रैक्टर

कुबोटा नियोस्टार A211N 4WD ट्रैक्टर, कुबोटा इंडिया लाइन-अप का 21 एचपी ट्रैक्टर हैं। मिनी ट्रैक्टर सेगमेंट के अन्य ट्रैक्टरों की तुलना में यह ट्रैक्टर काफी संकरा है, जिसके परिमाणस्वरूप संकीर्ण क्षेत्रों में आसान गतिशीलता के साथ अंतर खेती के लिए अच्छा है। Kubota NeoStar A211N 4WD ट्रैक्टर एक कुशल- ईंधन इंजन द्वारा संचालित है। ट्रैक्टर में ई-टीवीसीएस, लिक्विड कूल्ड, 3 सिलेंडर डीजल इंजन है, जो बेहतर पिकअप और 58 न्यूटन मीटर की हाई टॉर्क प्रदान करता है। इंजन क्षमता 1001 सीसी है, जो खेतों में कुशल माइलेज प्रदान करने के लिए 2600 आरपीएम की ईआरपीएम जनरेट करता है। ट्रैक्टर उपकरणों के साथ कुशल-ईधन खपत पर बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के लिए ट्रैक्टर की पीटीओ एचपी 15.40 एचपी है। ट्रैक्टर 4 व्हील ड्राइव वेरिएंट में आता है, जो सभी कार्यों को अधिक आसानी से पूरा करने की अनुमति प्रदान करता है। ट्रैक्टर में ड्राई एयर क्लीनर और लिक्विड कूल्ड कूलिंग सिस्टम ट्रैक्टर इंजन को ठंडा और साफ रखता है। ट्रैक्टर में कांस्टेंट मेश सिंगल फ्रिक्शन प्लेट क्लच गियर बॉक्स है, जिसमें सुचारू और आसान कार्य के लिए 9 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर है। इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक और मैकेनिकल स्टीयरिंग है, जो बहु-दक्षता उपयोग में ट्रैक्टर संचालन को अधिक कुशल बनाते हैं। ट्रैक्टर में 750 किलोग्राम वजन उठाने वाली मजबूत हाइड्रोलिक्स है। आसानी से खींचने और उठाने की गुणवत्ता में मदद करने के लिए कैटेगरी प्रथम के 3 प्वांइट लींकेज है। ट्रैक्टर में 23 लीटर क्षमता का बड़ा ईंधन टैंक है, जो ट्रैक्टर को लंबे समय तक चालू रखने में सहायक हैं। कुबोटा नियोस्टार A211N ट्रैक्टर का 285 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस, 1000 एमएम की चौड़ाई, 2100 एमएम का टर्निंग रेडियस संकीर्ण क्षेत्रों में आसान गतिशीलता के साथ और अंतर खेती के लिए उपयुक्त है। भारत में कुबोटा नियोस्टार ए211एन 4-व्हील ड्राइव ट्रैक्टर की कीमत 4.23 लाख से 4.35 लाख है। भारत में कुबोटा नियोस्टार पर 5000 घंटा या 5 साल की वारंटी मिलती है। 

कुबोटा नियोस्टार B2741S 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर

कुबोटा नियोस्टार B2741एस 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 27 एचपी रेंज में शानदार इंजन दक्षता के साथ मजूबत ट्रैक्टर है। ट्रैक्टर में कुबोटा, जापान द्वारा निर्मित ई-टीवीसीएस लिक्विड कूल्ड इंजन है, जो असाधारण रूप से टिकाऊ और विश्वसनीयता के लिए प्रसिद्ध है। यह 3 सिलेंडर वाला शांत इंजन हाई पावर, उच्च टॉर्क के लिए 2600 आरपीएम जनरेट करता है। इसके अतिरिक्त 81 न्यूटन मीटर की अधिक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन की क्यूबिक क्षमता 1261 सीसी है। कुबोटा नियोस्टार B2741एस 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में अधिक कर्षण और ड्राइविंग शक्ति है, जो भारी काम को आसानी से पूरा करने में  अधिक कुशल बनाती है। ट्रैक्टर का चौड़ा, सपाट विशाल डेक ऑपरेटर को आरामदायक संचालन का अनुभव देता है। बोनट के नीचे फिट ड्राई टाइप एयर क्लीनर और साइलेंसर बागों में ट्रैक्टर संचालन किए जाने पर नुकसान का कारण नहीं बनते हैं। कुबोटा नियोस्टार बी2741 ट्रैक्टर में पीटीओ एचपी 19.17 एचपी है। ट्रैक्टर में कांस्टेंट मेश टाइप का ट्रांसमिशन है। इसमें 9 फॉरवर्ड स्पीड गियर और 3 रिवर्स स्पीड गियर है। ट्रैक्टर में ड्राई सिंगल प्लेट क्लच है, जो पारंपरिक क्लच की तुलना में कम शोर और कंपन करती है। ट्रैक्टर की अधिकतम फॉरवर्ड गति 18.9 किमी तक है। ट्रैक्टर में तेल डूबे हुए ब्रेक खेतों में काम के दौरान प्रभावी ब्रेकिंग प्रदान करने में मददगार है। 2100 एमएम का टर्निंग रेडियस ट्रैक्टर को अंतर खेती के लिए उपयुक्त बनाता है। ट्रैक्टर के लंबे समय तक परिचालन के लिए पावर स्टीयरिंग और आरामदायक एडजस्टेबल सीट है। कुबोटा नियोस्टार बी2741 ट्रैक्टर में पीसीडीसी सुपर ड्राफ्ट कंट्रोल है, जिसकी भार उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम तक है। खेती की गहराई को समयोजित करने के लिए कैटेगरी प्रथम और प्रथम एन के 3 प्वांइट लींकेज हैं। ट्रैक्टर में की-लॉक के साथ 23 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक है। ट्रैक्टर में आगे के टायर 7 X 12 इंच और पीछे के टायर 8.3 X 28 / 9.5 X 18 इंच के साइज में दिए गए हैं। ट्रैक्टर में 1560 एमएम का व्हीलबेस और 325 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस कीचड़ वाले क्षेत्रों या ऊबड़-खाबड़ क्षेत्रों में ट्रैक्टर के स्थिर संचालन को कुशलतापूर्वक जारी रखते हैं। भारत में कुबोटा नियोस्टार बी2741 4डब्ल्यूडी की कीमत 5.81लाख से 5.83 लाख रुपए है। यह इसकी एक्स-शोरूम कीमत है। 

कुबोटा नियोस्टार B2441 4WD ट्रैक्टर 

कुबोटा ट्रैक्टर द्वारा निर्मित कुबोटा नियोस्टार B2441 4WD ट्रैक्टर 24 एचपी श्रेणी का लोकप्रिय कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर है। ट्रैक्टर में 9 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर बॉक्स है। ट्रैक्टर की ईंधन टैंक क्षमता 23 लीटर लीटर है। कुबोटा नियोस्टार B2441 4WD ट्रैक्टर सुपर क्लासी ट्रैक्टर सभी प्रकार की यूटिलिटी, स्पेसिफिकेशन्स, क्वालिटी और बेस्ट प्राइस के परिणामस्वरूप किसानों की पहली पंसद बना चुका है। कुबोटा नियोस्टार B2441 4WD ट्रैक्टर अपनी 4 व्हील ड्राइव तकनीक के दम पर खेती और बागों के सभी कार्यों को आसानी से पूरा करने में मदद करता है। ट्रैक्टर में 24 एचपी, 3 सिलेंडर और 1123 क्यूबिक क्षमता का जापानी तकनीक का इंजन है। यह इंजन खेतों में कुशल माइलेज प्रदान करने के लिए 2600 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। रोटरी उपकरणों में बेहतर प्रदर्शन प्रदान करने के लिए यह इंजन 70 न्यूटन मीटर की मैक्सिमम टॉर्क सुनिश्चित करता है। ट्रैक्टर का ड्राई एयर क्लीनर और लिक्विड कूल्ड कूलिंग सिस्टम इंजन को ठंडा और साफ रखता है। ट्रैक्टर की पीटीओ एचपी 17.40 एचपी है, जो ट्रैक्टर के विभिन्न इम्प्लीमेंट्स में बेहतर प्रदर्शन प्रदान करने के लिए अधिक पीटीओ पावर सुनिश्चित करता है। इसमें ड्राई सिंगल क्लच प्लेट के साथ कांस्टेंट मेंश गियर बॉक्स है। ट्रैक्टर अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड 19.8 किमी प्रति घंटा है। फिसलन और दुर्घटनाओं से बचने के लिए इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक हैं। पावर और स्मूथ स्टीयरिंग के साथ इसमें ड्राइवर के लिए मैट के साथ चौड़ा, फ्लैट डेक है। ट्रैक्टर में 750 किलोग्राम मजबूत लिफ्टिंग क्षमता के साथ 4डब्ल्यूडी में अधिक कर्षण और ड्राइविंग शक्ति है, जो आसानी से खींचने और उठाने के काम को गुणवत्ता पूर्ण बनाती है। कुबोटा नियोस्टार B2441 4WD ट्रैक्टर का न्यूनतम ग्राउंड क्लीयरेंस 325 एमएम है। ट्रैक्टर का वजन 630 किलोग्राम और चौड़ाई 1015 एमएम है, इसे फलों के बागों और अंगूर के बागों में संचालन स्पेशलिस्ट बनाते हैं। भारत में कुबोटा नियोस्टार बी2441 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की कीमत 5.34 लाख रुपए से 5.37 लाख रुपए है। 

कुबोटा नियोस्टार A211N - OP 4WD ट्रैक्टर 

कुबोटा मिनी ट्रैक्टर रेंज में कुबोटा नियोस्टार A211N - OP 4WD ट्रैक्टर को लिटिल मास्टर के नाम से जाना जाता है। यह 21 एचपी रेंज का मिनी ट्रैक्टर है, जो कुबोटा मिनी ट्रैक्टर मॉडल में प्रमुख और लोकप्रिय ट्रैक्टर है। ट्रैक्टर में जापान में निर्मित कुबोटा डीआई005-ई4, ई-टीवीसीएस, लिक्विड कूल्ड इंजन है। यह इंजन 21 एचपी रेंज का 3 सिलेंडर और 1001 सीसी इंजन क्षमता का है, जो उच्च उत्पादकता सुनिश्चित करने के लिए 2600 इंजन रेटेड आरपीएम के साथ 58 न्यूटन मीटर की अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इसमें एक ड्राई टाइप एयर फिल्टर है, जो इंजन को स्वच्छ और साफ रखने में मदद करता है। ट्रैक्टर की पीटीओ एचपी 15.39 एचपी है, जो स्टैंडर्ड मोड 2600 ईआरपीएम पर 540 और इकोनॉमी मोड 1830 ईआरपीएम पर 950 आरपीएम जनरेट करती है। ट्रैक्टर में कांस्टेंट मेश टाइप गियर बॉक्स है, जिसमें 9 गियर फॉरवर्ड और 3 गियर रिवर्स है। आसान गियर शिफ्टिंग के लिए ट्रैक्टर में ड्राई सिंगल प्लेट क्लच है। ट्रैक्टर की अधिकतम गति आगे की ओर 19.8 किमी/घंटा है। इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक हैं, जो ट्रैक्टर को काम के दौरान प्रभावी ब्रेकिंग प्रदान करते हैं और फिसलन से बचाते हैं। इसमें ब्रेक के साथ ट्रैक्टर का टर्निंग रेडियस 2100 एमएम है। स्मूद संचालन के लिए इसमें मैनुअल स्टीयरिंग और मैट के साथ विशाल फ्लैट डेक है। ट्रैक्टर में पीसीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स है, जिसकी वजन उठाने की मैक्सिमम कैपेसिटी 750 किग्रा है। कुबोटा नियोस्टार ए211एन - ओपी ट्रैक्टर में की-लॉक के साथ 23 लीटर क्षमता वाला बड़ा फ्यूल टैंक है। ट्रैक्टर में आगे के टायर 7 x 12 और पीछे के टायर 8.3 x 20 इंच साइज में है। भारत में कुबोटा नियोस्टार ए211एन - ओपी ट्रैक्टर की कीमत 4.40 लाख से  4.46 लाख रुपए है। यह ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत है। कुबोटा नियोस्टार ए211एन - ओपी ट्रैक्टर पर 5000 घंटे या 5 साल की वारंटी मिलती है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर