ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार सामाजिक समाचार

जॉन डियर 5065 ई ट्रैक्टर : 65 एचपी श्रेणी का सबसे भरोसेमंद ट्रैक्टर

जॉन डियर 5065 ई ट्रैक्टर : 65 एचपी श्रेणी का सबसे भरोसेमंद ट्रैक्टर
पोस्ट -03 अगस्त 2022 शेयर पोस्ट

जॉन डियर 5065 ई ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी

New Holland Tractor

जॉन डियर 5065 ई ट्रैक्टर मॉडल, जॉन डियर ट्रैक्टर ब्रांड का सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर है, जो इसे भारतीय कृषि क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ स्पेसिफिकेशन्स के साथ उत्कृष्ट ट्रैक्टर मॉडल बनाता है। जॉन डियर ट्रैक्टर कंपनी का यह मॉडल एक अग्रणी मॉडल है, जो अपनी बेहतरीन विशेषताओं, गुणवत्तापूर्ण फीचर्स, कीमत और उन्नत तकनीक के लिए लोकप्रिय है। यह ट्रैक्टर तकनीकी रूप से संपन्न मॉडल है। जॉन डियर 5065 ई ट्रैक्टर मॉडल किसानों की उन आवश्यकता को पूरा करता है, जो वे ट्रैक्टर में चाहते हैं। जॉन डियर ट्रैक्टर का यह मॉडल सबसे प्रभावशाली और सभी चुनौतीपूर्ण कृषि कार्यों को करने में सक्षम है। इसी वजह से मुख्य रूप से किसान या ग्राहक जॉन डियर के इस मॉडल को पसंद करते हैं। जॉन डियर 5165 ई मॉडल ट्रैक्टर का उपयोग खेतों में उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न उपकरणों के साथ किया जा सकता है। यह ट्रैक्टर ज्यादा शक्तिशाली इंजन, खींचने की ज्यादा ताकत और शानदार उत्पादकता से किसानों को उम्मीद से ज्यादा फायदा पहुंचाता है। आईये ट्रैक्टरगुरू के इस लेख में जॉन डियर ट्रैक्टर के इस मॉडल के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जाने।

जॉन डियर 5065 ई ट्रैक्टर में 65 एचपी का दमदार इंजन 

जॉन डियर 5065 ई ट्रैक्टर एक 65 एचपी का दमदार ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर मॉडल में 2900 सीसी का इंजन है, जो उच्च उत्पादकता सुनिश्चित करने के लिए 2400 का इंजन रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। जॉन डियर यह ट्रैक्टर मॉडल 3 सिलेंडर के साथ आता है, जो इस ट्रैक्टर को शक्ति और स्थायित्व का एक बेहतरीन संयोजन बनाता है। इस ट्रैक्टर मॉडल का 65 एचपी का शक्तिशाली इंजन इसे खेती के लिए टिकाऊ बनाता है और ऊबड़-खाबड़ खेतों में आसानी से काम करता है।  इसके अलावा इस मॉडल में, परिचालन के दौरान ट्रैक्टर को ठंडा रखने के लिए इसमें कूलेंट कूल्ड के साथ ओवरफ्लों रिजर्वायर सिस्टम दिया गया है। जॉन डियर 5065 ट्रैक्टर में ट्रैक्टर इंजन को गंदगी से बचाने के लिए ड्राई टाइप ड्यूल एलिमेंट एयर फिल्टर सिस्टम दिया गया है। जॉन डियर 5165 ई ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 55.25 एचपी है। 

जॉन डियर 5065 ई ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन

जॉन डियर 5065 ई ट्रैक्टर में कॉलरशिफ्ट टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है, जो कि साइडशिफ्ट होता है। जिसमें 9 गियर आगे के लिए और 3 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। इसके अलावा जॉन डियर 5065 ई ट्रैक्टर ड्यूल-क्लच के साथ आता है। ट्रैक्टर की अधितम गति आगे की ओर 31.2 किमी/घंटा है, जबकि पीछे की ओर अधिकतम स्पीड 24 किमी प्रति घंटा है। जॉन डियर 5065 ई ट्रैक्टर तेल में डूबे हुए ब्रेक के साथ आता है, जो इसे प्रभावी ब्रेकिंग प्रदान करता है और खेतों पर फिसलन को रोकता है। इसके अलावा, इसमें ब्रेक के साथ 3099 एमएम का टर्निंग रेडियस है। जॉन डियर 5065 ई ट्रैक्टर में पॉवर स्टीयरिंग दिया गया है, जो बहुत आराम दायक होता है। 

जॉन डियर 5065 ई ट्रैक्टर पीटीओ

जॉन डियर 5065 ई ट्रैक्टर में पीटीओ इनडिपेंडेंट 6 स्प्लिन टाइप की दी गई है, जो  इकोनॉमी मोड पर 540 आरपीएम की मल्टीस्पीड से काम करता है। जॉन डियर 5065 ई ट्रैक्टर में 55.25 एचपी पीटीओ पॉवर है। जिससें आप कृषि संबंधित कृषि मशीनों को आसानी से चला सकते हैं।  

जॉन डियर 5065 ई ट्रैक्टर हाइड्रोलिक्स

जॉन डियर 5065 ई ट्रैक्टर में एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है, जिसकी लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है। साथ ही इसमें द्धित्तीय श्रेणी के 3 प्वाइंट लिंकेज दिया गया हैं। जॉन डियर 5065 ई ट्रैक्टर 68-लीटर का ईंधन-कुशल टैंक दिया गया है। जॉन डियर 5065 ई ट्रैक्टर में आगे के टायर 6.5 X 20 और पीछे के टायर 18.4 X 30 इंच के साइज में दिया गया है। जॉन डियर ट्रैक्टर का यह मॉडल 5000 घंटे या 5 साल की गारंट और अनूठी विशेषताओं के साथ, किसानों के लिए एक आदर्श विकल्प है। आपके कृषि उत्पादन की गुणवत्ता और मात्रा में वृद्धि निश्चित है।

जॉन डियर 5065 ई ट्रैक्टर डाइमेन्शन

जॉन डियर 5065 ई ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3535 एमएम है। ट्रैक्टर की चौड़ाई 1890 एमएम है। यह ट्रैक्टर 2 डब्लूडी और 4 डब्लूडी श्रेणियों में आता है और कीमत में मामूली अंतर है। ट्रैक्टर में 2050 मिमी का व्हीलबेस है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 510 एमएम है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2290 किलोग्राम है। 

जॉन डियर 5065 ई ट्रैक्टर कीमत 

भारत में जॉन डियर 5065 ई ट्रैक्टर की कीमत 11.10 लाख रुपये से शुरू होती है। और 15.10 लाख रुपये तक चला जाता है। जॉन डियर 5065 ई ट्रैक्टर की कीमत सभी किसानों के लिए उचित है। लेकिन यह एक्स-शोरूम कीमत है, जो कंपनी निर्धारित करती है। और जॉन डियर 5065 ई ट्रैक्टर ऑन रोड प्राइस कई कारकों के कारण राज्य से दूसरे राज्य में उतार-चढ़ाव करता रहता है, जिसमें चयनित मॉडल, अतिरिक्त एक्सेसरीज, रोड टैक्स, आरटीओ शुल्क आदि शामिल हैं। भारत में जॉन डियर 5065 ई 11 लाख रुपये के तहत सबसे अच्छा ट्रैक्टर है। विभिन्न राज्य सरकारों से विभिन्न ट्रैक्टर सब्सिडी भी उपलब्ध हैं।

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर व सोनालिका ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

Quick Links

Popular Tractor Brands

Most Searched Tractors