Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

भारत का सबसे महंगा ट्रैक्टर, जानें कीमत और लोडिंग क्षमता

भारत का सबसे महंगा ट्रैक्टर, जानें कीमत और लोडिंग क्षमता
पोस्ट -07 मई 2023 शेयर पोस्ट

भारत का सबसे महंगा ट्रैक्टर, कीमत और इंजन एचपी पावर 

कृषि सेक्टर में प्रयोग होने वाले कृषि यंत्रों में ट्रैक्टर एक प्रमुख कृषि उपकरण है। इसकी मदद से अन्य सभी कृषि यंत्रों का भी खेती-किसानी में इस्तेमाल किया जाता है। खेतों में फसलों की बुवाई से लेकर निराई-गुड़ाई, खाद-उर्वरक एवं कीटनाशकों का छिडकाव और फसलों की कटाई-गहाई और बाजारों में फसल बचने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल मुख्य तौर पर किसानों द्वारा दिया जाता है। आज बिना इसके खेती लगभग संभव नहीं है। छोटी से बड़ी हर प्रकार की कृषि एवं औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने में ट्रैक्टर किसानों की एक सच्चे दोस्त की तरह मदद करता है। कृषि उपयोग के बाद यह ट्रैक्टर किसानों को औद्योगिक गतिविधियों द्वारा अतिरिक्त आय भी प्रदान करने में मददगार साबित होता है। आज ट्रैक्टर बाजार में एडवांस तकनीक पर आधारित एक से बढ़कर एक नए ट्रैक्टर मॉडल उपलब्ध हैं, जो कृषि से संबंधित हर छोटे-बड़े कार्यों को कुशलता से पूरा करते हैं। ट्रैक्टर किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ट्रैक्टर गुरू के इस लेख के माध्यम से सबसे महंगे ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी दी जा रही है। इस ट्रैक्टर मॉडल की कीमत और इंजन एचपी पावर जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

New Holland Tractor

ऑप्टम 270 सीवीएक्स प्रोफी केस आईएच मॉडल ट्रैक्टर (Optum 270 CVX Profi Case IH Model Tractor)

देखा जाए, तो आज भारत में कई प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों के पावरफुल और महंगे ट्रैक्टर मौजूद है। लेकिन हम जिस ट्रैक्टर की बात कर रहे हैं वह ऑप्टम 270 सीवीएक्स प्रोफी केस आईएच मॉडल ट्रैक्टर (Optum 270 CVX Profi Case IH  Model Tractor) है। यह भारत का सबसे महंगा और सबसे अधिक इंजन एचपी श्रेणी का ट्रैक्टर है। आधुनिक तकनीक से लैस गाड़ियों और मोटर बाइक की तरह ही इस ट्रैक्टर में बेहतर आधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर इसे डिजाइन किया गया है। इसमें शामिल अत्याधुनिक तकनीक एवं फीचर्स इसे भारत का सबसे महंगा और सबसे ज्यादा एचपी का ट्रैक्टर बनाते हैं। इस ट्रैक्टर उपयोग आमतौर पर वाणिज्यिक उत्पादकों द्वारा बड़े-बड़े खेतों में खेती के लिए किया जाता है। भारत में इस ट्रैक्टर की कीमत लगभग 1.50 करोड़ रूपए से शुरू है। 

ऑप्टम 270 सीवीएक्स ट्रैक्टर : इंजन एचपी 

भारत का सबसे महंगा IH Optum 270 CVX Model Tractor अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित 212 किलोवाट (271 एचपी) इंजन एचपी पावर श्रेणी के 6 सिलेंडर इंजन से लैस है। यह इंजन 2100 इंजन रेटेड आरपीएम और 1194/1400 न्यूटन मीटर की मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है।  

Optum 270 CVX Profi Case IH ट्रैक्टर की विशेषाताएं

Optum 270 CVX Profi Case IH में 4 स्टेज वैरिएबल वेरिएबल डुअल क्लच ट्रांसमिशन (गियर बॉक्स) है, जो ट्रैक्टर को आसानी से सभी कार्यों को करने में सक्षम बनाता है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 10500 किलोग्राम है। ट्रैक्टर की ट्रासपोर्ट लंबाई 5.7 मीटर, ऊंचाई 3.265 मीटर और चौड़ाई 2.536 मीटर है। इस ट्रैक्टर के टायरों की बात करें तो इसमे आगे के टायर 650/60 आर 34 के साइज में और पीछे के टायर 710/75 आर 42 के साइज में आते हैं। इस टैक्टर की स्पीड 50km/h है, इसका टर्बो इंजन डीजल की क्षमता 6.7 लीटर है। 

ट्रैक्टर 3 प्वांइट लींकेज वाली उच्च हाइड्रोलिक्स 11000 किलो का भारी वजन आसानी से उठाने में सक्षम है। इस ट्रैक्टर की मदद से आप खेती से संबंधित बहुत अधिक सामान या अधिक मात्रा में अनाज को एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से ले जा सकते हैं। 

आधुनिक तकनीक से Optum 270 CVX Profi Case IH ट्रैक्टर 4 डब्ल्यूडी वेरिएंट में आता है, जो ट्रैक्टर को खेती के सभी भारी कामों को आधुनिक तरीके से आसानी से करने के लिए सक्षम बनाता है। इसकी पावर स्टीयरिंग ट्रैक्टर को बेहतर नियंत्रण प्रदान करने में सक्षम है। 

भारत के महंगे और पावरफुल ट्रैक्टर्स में जॉन डियर 6120 बी 120 Hp, न्यू हॉलैंड टीडी 5.90, 90 Hp और सोनालिका वर्ल्डट्रैक 90 Hp 4WD ट्रैक्टर शामिल है। यह सभी ट्रैक्टर 90 से 120 एचपी इंजन रेंज के पावरफुल इंजन से लैस है। ट्रैक्टर मॉडल की वजन उठाने की क्षमता 2500 किलोग्राम से 3565 किलोग्राम तक है। इन पावरफुल ट्रैक्टर्स की कीमत लगभग 12 लाख रुपए से शुरू है।
 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर