Escorts Kubota Tractors Sales May 2024 : भारत के अग्रणी इंजीनियरिंग समूह में से एक एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने हाल ही में अपनी ट्रैक्टर बिक्री की रिपोर्ट जारी है। इसके अनुसार, कंपनी ने ओवरऑल सेल्स में 6.1 प्रतिशत की गिरावट देखी है। मई 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की कुल बिक्री (घरेलू और निर्यात) 8,612 ट्रैक्टर की रही है, जो पिछले साल मई 2023 के दौरान 9,167 यूनिट की थी। इस तरह एस्कॉर्ट्स ने मई 2023 की तुलना में मई 2024 के दौरान 555 इकाई कम बेची है। मई 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 5.4 प्रतिशत और ट्रैक्टर निर्यात में 17.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। आइए, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड (EKL) की इस बिक्री रिपोर्ट से जानते हैं कि मई 2024 में घरेलू और निर्यात बाजार में बेचे गए ट्रैक्टर बिक्री का डेटा क्या रहा है।
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री रिपार्ट से पता चलता है कि मई 2024 में कंपनी ने घरेलू बाजार में 8,232 ट्रैक्टर बेचे, जबकि मई 2023 में 8,704 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस तरह घरेलू बिक्री में 5.4 प्रतिशत की कमी देखी गई है। कंपनी की निर्यात बिक्री मई 2024 में 17.9 प्रतिशत कम होकर 380 यूनिट की रह गई, जो मई 2023 में 463 ट्रैक्टर की थी। कुल मिलाकर, मई 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की ओवरऑल ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट आई है। मई 2023 की तुलना में मई 2024 में कंपनी ने घरेलू बाजार में 472 ट्रैक्टर कम बेचे है, जबकि कंपनी इस दौरान अपने निर्यात बाजार में 83 ट्रैक्टर कम निर्यात कर पाई है।
| विवरण | मई 2024 | मई 2023 | परिवर्तन (% में) |
| घरेलू | 8,232 | 8,704 | -5.40% |
| निर्यात | 380 | 463 | -17.90% |
| कुल ट्रैक्टर बिक्री | 8,612 | 9,167 | -6.10% |
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की साल-दर-साल बिक्री में 3.6 प्रतिशत की गिरावट हुई है। वित्त वर्ष 2024-25 के शुरुआती दो महीनों अप्रैल और मई में कंपनी की कुल बिक्री 16,127 यूनिट रही है, जबकि वित्तवर्ष 2023-24 में यह बिक्री 16,732 यूनिट की थी। वित्तीय वर्ष 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री 15,400 यूनिट की रही है, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2023 में 15,956 यूनिट की थी। इस प्रकार कंपनी ने पिछले वित्तवर्ष की तुलना में चालू वित्त वर्ष 2024-25 में घरेलू बिक्री में 3.5% की कमी देखी है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा का साल-दर-साल निर्यात वित्तीय वर्ष 2024 में 727 ट्रैक्टर रहा है, जबकि पिछले वर्ष 2023 में 776 यूनिट निर्यात किए गए थे। यह बिक्री डेटा दर्शाता है कि कंपनी ने निर्यात बाजार में पिछले साल की तुलना में इस साल 2024 में 6.3 % की गिरावट के साथ 49 यूनिट कम निर्यात किए हैं।
|
विवरण |
अप्रैल से मई 2024 (2 महीने) | ||
| वित्तीय वर्ष 2024-25 | वित्तीय वर्ष 2023-24 | परिवर्तन (% में) | |
| घरेलू ट्रैक्टर बिक्री | 15,400 | 15,956 | -3.50% |
| निर्यात ट्रैक्टर बिक्री | 727 | 776 | -6.30% |
| कुल बिक्री | 16,127 | 16,732 | -3.60% |
Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y
Mahindra Tractors Honoured for Agricultural Innovation at ISAE 59th
New Holland to Build New Tractor Plant on 100-acre YEIDA Land
Powertrac Digitrac PP 46i Price, Features, and Performance Complete Details
45 एचपी सोलिस 4415 ट्रैक्टर : पावर, कीमत और तकनीकी फीचर्स जानें
Mahindra Expands Farm Machinery Range with Groundnut Thresher for 4 States
रबी सीजन के लिए किसानों को सस्ती दरों पर मिलेगी DAP और NPK खाद
Dairy Business : युवाओं को कामधेनु योजना के तहत 25-33% तक सब्सिडी
Electric Tractor Market Will Reach $426.67 Million by 2033 at 10.34% CAGR