ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर ब्रिक्री अक्टूबर 2023 : 8.7 प्रतिशत की गिरावट, कुल 12,642 ट्रैक्टर बेचे

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर ब्रिक्री अक्टूबर 2023 : 8.7 प्रतिशत की गिरावट, कुल 12,642 ट्रैक्टर बेचे
पोस्ट -03 नवम्बर 2023 शेयर पोस्ट

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर ब्रिकी: अक्टूबर 2023 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर ब्रिकी में 8.7 प्रतिशत की गिरावट

Escorts Kubota Tractor Sales Report October 2023 : भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने हाल ही में अक्टूबर 2023 के महीने में बेचे गए ट्रैक्टर की बिक्री रिपोर्ट जारी की है। इस बिक्री रिपोर्ट में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने अपने घरेलू व  निर्यात बाजारों में कुल ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। ट्रैक्टर बिक्री रिपार्ट के मुताबिक,  एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने अक्टूबर  2023 में कुल ट्रैक्टरों की बिक्री में 8.9% की गिरावट दर्ज की है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने अक्टूबर 2023 के महीने में कुल 13,205 ट्रैक्टर बेचे है , जबकि पिछले साल अक्टूबर 2022 के दौरान कंपनी ने अपने निर्यात और घरेलू बाजारों में कुल 14,492 ट्रैक्टर बेचे थे। ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट से पता चलता है कि अक्टूबर 2022 की तुलना में अक्टूबर 2023 के दौरान कुल 1287 ट्रैक्टर कम बेचे है। आईए एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड द्वारा अक्टूबर 2023 के लिए ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट के बारे में जानें। 

New Holland Tractor

घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 8.7 प्रतिशत की गिरावट, 1201 ट्रैक्टर कम बेचे

बिक्री रिपार्ट के मुताबिक, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी विपणन डिवीजन (Escorts Kubota Limited Agri Machinery Marketing Division) ने अक्टूबर 2023 में घरेलू बाजारों में कुल 12,642 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले साल अक्टूबर 2022 में यह आंकड़ा कुल 13843 ट्रैक्टरों का था। रिपोर्ट के आंकड़े दर्शाते हैं कि एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने अक्टूबर 2023 में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 8.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ कुल 1201 ट्रैक्टर कम बेचे है। कंपनी के निर्यात बाजारों में बेचे गए ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़ों  की बात करें, तो कंपनी ने अक्टूबर 2023 में कुल 563 ट्रैक्टर निर्यात किए है, जबकि पिछले वर्ष इसी समान अवधि अक्टूबर 2022 में कंपनी ने कुल 649 ट्रैक्टर निर्यात किए थे। उपरोक्त आंकड़ों से पता चलता है कि अक्टूबर 2023 में कंपनी ने निर्यात बाजारों में ट्रैक्टर बिक्री में 13.3 % की बड़ी गिरावट दर्ज की है।

घरेलू और निर्यात बाजारों में बेचे गए कुल ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े अक्टूबर 2023

विवरण अक्टूबर 2023 अक्टूबर 2022 परिवर्तन (%)
घरेलू बाजार 12,642 13,843 -8.7 %
निर्यात बाजार 563 649 -13.3 %
कुल ट्रैक्टर बिक्री 13,205 14,492 -8.9 %

साल-दर-साल की बिक्री : अप्रैल से अक्टूबर 2023 तक ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े

एस्कॉर्ट्स कुबोटा की साल-दर-साल बिक्री की बात करें, तो कंपनी ने वित्तवर्ष 2023-24 के अप्रैल से अक्टूबर (7 महीने) में  घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 61,811 ट्रैक्टरों की बिक्री है, जबकि पिछले वित्तवर्ष 2022-23 के सात महीनों (अप्रैल  से अक्टूबर) के दौरान एस्कॉर्ट्स कुबोटा एग्री मशीनरी (पॉवरट्रैक, फार्मट्रैक, डिजिट्रैक) के द्वारा घरेलू और निर्यात बाज़ारों में कुल 64,992 ट्रैक्टरों की बिक्री की गई थी। इस प्रकार पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के 7 महीनों (अप्रैल से अक्टूबर) की तुलना में इस वित्तवर्ष 2023-24 के इन सात महीनों के दौरान कुल ट्रैक्टरों की बिक्री में 4.9% की गिरावट दर्ज की है।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा घरेलू ट्रैक्टर बिक्री साल-दर-साल : (अपैल 2023 से अक्टूबर 2023)    

अगर एस्कॉर्ट्स कुबोटा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री के साल-दर-साल बिक्री के आंकड़े देखे तो कंपनी ने वित्तवर्ष 2023-24 के सात महीनों के दौरान (अप्रैल से अक्टूबर) घरेलू बाजारों में कुल 58341 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले साल इसी समान अविध के दौरान एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने घरेलू बाजारों में कुल 59847 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। इस तरह साल-दर-साल घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में कंपनी ने 2.5% की कमी के साथ कुल 1506 ट्रैक्टर कम बेचे हैं। वहीं, निर्यात बाजार में ट्रैक्टर बिक्री के डाटा देखे तो कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 के अप्रैल से अक्टूबर सात महीनों में कुल 3470 ट्रैक्टर निर्यात किए है, जबकि पिछले वित्त वर्ष के अप्रैल 2022 से अक्टूबर 2022 के सात महीनों में कंपनी द्वारा कुल 5145 ट्रैक्टर निर्यात किए गए थे। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष 2023-24 के 7 महीनों (अप्रैल से अक्टूबर) में कंपनी ने अपने निर्यात बाजार में 32.6 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की है। 

एस्कॉर्ट्स कुबोटा का साल-दर-साल ट्रैक्टर बिक्री का डाटा : अपैल 2023 से अक्टूबर 2023 (YTD)    

विवरण YTD 2023-24 अप्रैल से अक्टूबर (7 महीने)
YTD 2023-24 YTD 2022-23 परिवर्तन (% में)
घरेलू 58,341 59,847 -2.5 %
निर्यात 3,470 5,145 -32.6 %
कुल ट्रैक्टरों की बिक्री 61,811 64,992 -4.9 %

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर