ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

घरेलू ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट अप्रैल 2023 : ट्रैक्टर बिक्री में 10.90% गिरावट के साथ 79.481 ट्रैक्टर बेचे

घरेलू ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट अप्रैल 2023 : ट्रैक्टर बिक्री में 10.90% गिरावट के साथ 79.481 ट्रैक्टर बेचे
पोस्ट -16 मई 2023 शेयर पोस्ट

घरेलू ट्रैक्टर बाजार बिक्री रिपोर्ट अप्रैल 2023, जानें किसी कंपनी ने कितने ट्रैक्टर बेचे

Domestic Tractor Sales Report April 2023 (घरेलू ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2023) : अप्रैल 2023 का महीना देश की ट्रैक्टर इंडस्ट्री के लिए कुछ खास नहीं रहा है। इस दौरान घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री में प्रमुख ट्रैक्टर ब्रांडों ने उतार-चढ़ाव का सामना किया। किसी कंपनी ने ट्रैक्टर बिक्री में बढ़ोत्तरी हासिल की, तो किसी ट्रैक्टर कंपनी ने गिरावट का मुंह देखा है। इस बीच देश की ट्रैक्टर इंडस्ट्री की प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों ने अप्रैल 2023 की घरेलू ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार देखा जाए, तो घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में अप्रैल 2022 की तुलना में अप्रैल 2023 में 10.90 प्रतिशत ट्रैक्टरों की बिक्री कम हुई है। अप्रैल 2023 के दौरान घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 79,481 यूनिट बेची गई है, जबकि पिछले साल 2022 के दौरान घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 89,201 ट्रैक्टर बेचे गए थे। घरेलू ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट के आंकड़े दर्शाते हैं कि घरेलू ट्रैक्टर सेल्स में गिरावट आई है, लेकिन ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों का कहना है कि मौसम की अनुकूलता को देखते हुए वित्त वर्ष के आगामी महीनों में ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़ों में सुधार हो सकता है। आइए, ट्रैक्टर गुरु के इस लेख के माध्यम से घरेलू ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2023 में प्रदर्शित आंकड़ों से जानते हैं कि कौन सी कंपनी ने ट्रैक्टर बिक्री में बढ़त और किसी कंपनी ने गिरावट दर्ज की है।  

New Holland Tractor

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स लिमिटेड घरेलू ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2023

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अप्रैल 2023 के दौरान घरेलू बाजार में 35,398 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि कंपनी ने पिछले साल अप्रैल 2022 में 39,405 महिंद्रा ट्रैक्टर बेचे थे। घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में कंपनी को अप्रैल 2022 की तुलना में अप्रैल 2023 में 10.17 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद भी महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने अप्रैल 2023 में 0.36 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी में वृद्धि दर्ज की है। 

टैफे ट्रैक्टर्स लिमिटेड 

टैफे ट्रैक्टर्स ने अप्रैल 2023 में घरेलू बाजार में 14,500 ट्रैक्टर बेचे है, जबकि कंपनी ने पिछले साल अप्रैल 2022 में 16,817 ट्रैक्टरों की घरेलू बिक्री की थी। कंपनी के घरेलू ट्रैक्टरों की बिक्री डाटा से पता चलता है कि अप्रैल 2023 में कंपनी ने 13.78 प्रतिशत की गिरावट का सामान किया है। वहीं, बाजार हिस्सेदारी में भी कंपनी ने 0.61 प्रतिशत की कमी दर्ज की है।  

सोनालिका ट्रैक्टर्स (सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर लिमिटेड) 

सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर लिमिटेड ने अप्रैल 2023 में 9,814 ट्रैक्टरों की घरेलू बिक्री की है, जबिक अप्रैल 2022 में सोनालिका ट्रैक्टर की घरेलू बिक्री 10,217 ट्रैक्टर थी, घरेलू बिक्री में सोनालिका ट्रैक्टर्स ने अप्रैल 2023 के दौरान 3.94 प्रतिशत की गिरावट का सामना किया है। इसके अतिरिक्त कंपनी बाजार हिस्सेदारी में 0.89 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्राप्त करने सफल रही है।

एस्कॉर्ट्स लिमिटेड अप्रैल 2023

एस्कॉर्ट्स लिमिटेड (फार्मट्रैक, पॉवर ट्रैक एवं डिजिट्रैक ट्रैक्टर) ने अप्रैल 2023 में अप्रैल 2022 की तुलना में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 5.52 प्रतिशत की कमी के साथ 7,252 ट्रैक्टरों की बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर्स की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 7676 ट्रैक्टरों की थी। इसके अलावा एस्कॉर्ट्स लिमिटेड ने बाजार हिस्सेदारी में 0.52 प्रतिशत की गिरावट देखी है। 

जॉन डियर ट्रैक्टर 

जॉन डियर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अप्रैल 2023 के दौरान घरेलू बाजार में 5,492 जॉन डियर ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज की है, जो अप्रैल 2022 में 6,992 यूनिट थी। प्रदर्शित आंकड़ों के हिसाब से कंपनी ने अप्रैल 2023 के दौरान घरेलू बिक्री में 21.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ बाजार हिस्सेदारी में भी 1 प्रतिशत की कमी देखी है। 

सीएनएच इंडस्ट्रियल इंडिया प्रा. लिमिटेड (न्यू हॉलैंड)

न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर ने अप्रैल 2023 में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 2823 यूनिट बेचे हैं। जो पिछले साल अप्रैल 2022 में 3224 ट्रैक्टरों की थी। न्यू हॉलैंड को अप्रैल 2023 में घरेलू ट्रैक्टरों की बिक्री में 12.44 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है, जबकि कपंनी ने 0.06 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी भी खो दी है। 

कुबोटा कृषि मशीनरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 

कुबोटा ट्रैक्टर ने अप्रैल 2023 में 10.29 प्रतिशत की कमी के साथ 2014 यूनिट की बिक्री की है जबकि अप्रैल 2022 में 2245 ट्रैक्टर बेचे गए थे। लेकिन कुबोटा ट्रैक्टर ने अप्रैल 2023 में बाजार हिस्सेदारी में 0.02 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।

इंडो फार्म ट्रैक्टर 

इंडो फार्म ने अप्रैल 2023 में घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री में 14.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 480 यूनिट की बिक्री की है। जबकि अप्रैल 2022 में इंडो फार्म की घरेलू बिक्री 560 ट्रैक्टरों की थी। इसके अलावा इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड के मॉर्केट शेयर में भी 0.02 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई है। 

प्रीत ट्रैक्टर्स 

प्रीत ट्रैक्टर्स ने अप्रैल 2023 में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 467 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल अप्रैल 2022 में 531 ट्रैक्टर थे। कंपनी को घरेलू बाजार में 12.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ बाजार हिस्सेदारी में भी 0.10 प्रतिशत की कमी का सामना करना पड़ा है। 

वीएसटी टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड 

वी.एस.टी. टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने अप्रैल 2023 में घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री में 29.08 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। अप्रैल 2023 में वीएसटी ट्रैक्टरों की घरेलू बिक्री 300 ट्रैक्टरों की रही है, जो पिछले साल अप्रैल 2022 में 423 वीएसटी ट्रैक्टरों की थी। घरेलू ट्रैक्टरों की बिक्री में कमी के परिणामस्वरूप कंपनी ने  बाजार हिस्सेदारी में 0.10 प्रतिशत की हिस्सेदारी गंवा दी है।  

फोर्स ट्रैक्टर

फोर्स ट्रैक्टर ने अप्रैल 2023 में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 391 यूनिट बेची है, जबकि पिछले साल अप्रैल 2022 के दौरान भी 391 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार घरेलू ट्रैक्टरों की बिक्री से पता चलता है कि फोर्स ट्रैक्टर्स ने अप्रैल 2023 के दौरान घरेलू बिक्री में न गिरावट का सामना किया है और न ही बढ़ोतरी का। घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में स्थिर प्रदर्शन के साथ फोर्स ट्रैक्टर्स ने बाजार हिस्सेदारी में 0.05 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। 

कैप्टन ट्रैक्टर 

कैप्टन ट्रैक्टर ने अप्रैल 2023 के दौरान घरेलू बाजार में 327 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल अप्रैल 2022 में 347 ट्रैक्टरों की थी। घरेलू बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी को अप्रैल 2023 में 5.76 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा, कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में 0.02 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। 

ऐस ट्रैक्टर्स 

ऐस ट्रैक्टर्स ने अप्रैल 2023 में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 141 यूनिट बेची है, जबकि कंपनी ने अप्रैल 2022 में 247 यूनिट बेची थी। इसके परिणामस्वरूप ऐस ट्रैक्टर को अप्रैल 2023 के दौरान घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 42.91 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज करनी पड़ी है। वहीं, कंपनी को बाजार हिस्सेदारी में भी 0.10 प्रतिशत की हानि हुई है। 

सामे ड्यूज फार (एसडीएफ)

एसडीएफ ट्रैक्टरों की घरेलू बिक्री अप्रैल 2023 में 34.92 प्रतिशत कम रही है। एसडीएफ ने अप्रैल 2023 में घरेलू बाजार में 82 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि अप्रैल 2022 में 126 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इसकी बाजार हिस्सेदारी में भी 0.04 प्रतिशत की कमी आई है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर