RSMSSB Recruitment : 70 भर्ती परीक्षाओं के लिए 50 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरी

पोस्ट -23 अक्टूबर 2024 शेयर पोस्ट

RSMSSB Recruitment : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 70 भर्ती परीक्षाओं के लिए जारी किया कैलेंडर, भरे जाएंगे 50 हजार से ज्यादा पद 

RSMSSB Exam Calendar 2025-26  : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 2024-26 में होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर भर्ती परीक्षा का पूरा कैलेंडर चेक कर सकते हैं। आर.एस.एम.एस.एस.बी ने अक्टूबर 2024 से जून 2026 तक आयोजित होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं की डेट जारी कर दी है। अक्टूबर 2024 से दिसंबर 2024 के बीच राजस्थान में 11 भर्ती परीक्षाएं होंगी। साल 2025 में 54 भर्ती परीक्षाएं और साल 2026 में 5 भर्ती परीक्षाओं के लिए तिथियां जारी कर दी गई हैं।  वेबसाइट पर कैलेंडर पीडीएफ में प्रारूप में उपलब्ध है। अभ्यार्थी इस कैलेंडर में सभी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा इन भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से विभिन्न विभागों में 50 हजार से अधिक पद भरे जाएंगे।  

70 भर्ती परीक्षा का एग्जाम डेट और रिजल्ट डेट्स (Exam Date and Result Dates of 70 Recruitment Exam)

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान में साल 2026 तक होने वाली सभी 70 भर्ती परीक्षाओं के एग्जाम डेट और रिजल्ट डेट्स बताई है। साथ ही साल 2025 में आगामी भर्ती की संभावित तारीखों का विस्तृत विवरण भी कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी किया गया है। आर.एस.एम.एस.एस.बी भर्ती परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, 2024 में अक्टूबर से दिसंबर तक विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। पशु परिचर भर्ती परीक्षा (2023) 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी।  बता दें कि अक्टूबर 2024 की CET (सीनियर सेकेंडरी लेवल) परीक्षा का रिजल्ट 24 फरवरी 2025 को घोषित किया जाएगा।  

आखिरी भर्ती परीक्षा 28 जून 2026 तक होगी (The last recruitment exam will be held till 28 June 2026)

वर्ष 2025 में भर्ती परीक्षाओं की शुरूआत 5 जनवरी 2025 से कनिष्ठ प्रशिक्षक परीक्षा से होंगी। नए साल की अंतिम परीक्षा समान पात्रता परीक्षा (CET) की होगी जो 26 दिसंबर, 2025 से लेकर 28 दिसंबर 2025 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। वहीं, आखिरी भर्ती परीक्षा 28 जून 2026 को टैक्स असिस्टेंट (कर सहायक) पद के लिए होगी। अधिकांश भर्ती परीक्षाएं रविवार को होती हैं, लेकिन राजस्थान भर्ती परीक्षा अब वर्किंग डेज पर भी होगी। बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगामी एक वर्ष के दौरान राज्य में 50 हजार से ज्यादा भर्ती करने की घोषण की थी, जिसके लिए उन्होंने कर्मचारी चयन बोर्ड, आरपीएससी को भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी करने और जल्द परीक्षाएं करवाने के निर्देश भी दिए थे। इसके लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा 14 अक्टूबर 2024 को देर शाम भर्ती परीक्षाओं की तारीखों का संशोधित कैलेंडर जारी किया गया। 

आगामी भर्ती परीक्षाओं की डेट (Date of upcoming recruitment examinations)

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा साल 2026 में 5 भर्ती परीक्षाओं की डेट्स और रिजल्ट डेट्स को भी घोषित कर दिया गया है, जिसमें राजस्थान कृषि सुपरवाइजर, महिला सुपरवाइजर, राजस्थान एलडीसी भर्ती, सामान्य पात्रता परीक्षा और टैक्स असिस्टेंट की भर्ती परीक्षाएं शामिल है। इस एग्जाम कैलेंडर के तहत, राजस्थान राज्य में साल 2025 में लिपक ग्रेड -II / कनिष्ठ सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 24 (टंकण परीक्षा) का आयोजन 20 जनवरी से 24 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। जेल प्रहरी 2024 भर्ती परीक्षा 9 अप्रैल, 11 अप्रैल और 12 अप्रैल 2025, पटवारी भर्ती परीक्षा 10 और 11 मई 2025, ग्रामीण विकास अधिकारी सीधी भर्ती (2025) परीक्षा 11 और 12 जुलाई 2025, प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती परीक्षा (2025) 11 अगस्त से 12 अगस्त 2025, सीईटी ग्रेजुएट लेवल (2025) परीक्षा 26 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। वहीं, सीईटी 12वीं लेवल 2025 के लिए परीक्षा 20 फरवरी 2026 और टैक्स असिस्टेंट सीधी भर्ती 2025 परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को किया जाएगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कुछ परीक्षाएं ऑनलाइन (CBT) मोड पर आयोजित की जाएगी व वहीं अधिकतर परीक्षाएं ऑफलाइन मोड से आयोजित की जा सकती है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

`

Quick Links

Popular Tractor Brands

Most Searched Tractors