LIC Bima Sakhi Yojana : भारत सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत से एलआईसी (LIC) बीमा सखी योजना को लॉन्च कर दिया है। इस योजना का मकसद कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बीमा सखी योजना के तहत 10वीं पास महिलाओं को एलआईसी एजेंट बनने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान हर महीने 5 से 7 हजार रुपए भी दिए जाएंगे। इसके अलावा बीमा पॉलिसी कराने पर कमीशन भी दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पानीपत में एलआईसी “बीमा सखी योजना” का शुभारंभ किया। उन्होंने महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर की आधारशिला भी रखी। इस मौके पर पीएम मोदी ने प्रतीकात्मक तौर पर कुछ बीमा सखियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे और कहा, चुनाव के दौरान आप सभी माताओं-बहनों ने नारा दिया था ‘म्हारा हरियाणा, नॉनस्टॉप हरियाणा’। उस नारे को हम सभी ने अपना संकल्प बना दिया है। अब यहां देश की बहनों और बेटियों को रोजगार देने वाली बीमा सखी योजना की शुरूआत की गई है। मैं देश की सभी बहनों को बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने ये भी कहा, महिलाओं के पास अपने बैंक खाते थे इसलिए वे मुद्रा लोन ले पाईं, जिनके बैंक खाते तक नहीं थे वे अब बैंक सखी के रूप में गांव के लोगों को बैंकों से जोड़ रही हैं।
इस मौके पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा हरियाणा त्याग, धैर्य, शौर्य और सेवा का संदेश देने वाली धरती है। 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने इसी ऐतिहासिक भूमि से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की नींव रखी थी। पीएम मोदी अब इसी कड़ी में यह दूसरी सौगात देश की बहनों को बीमा सखी योजना के रूप में इसी पवित्र भूमि से दे रहे हैं। बीमा सखी योजना 18 से 70 साल की 10वीं पास महिलाओं के लिए बनाई गई है। इसके तहत एक साल में पूरे देश में दो लाख महिलाओं को एलआईसी एजेंट बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना के पहले फेज में 35 हजार महिलाओं को बीमा एजेंट के तौर पर रोजगार दिया जाएगा, जिसके बाद 50 हजार और महिलाओं को बीमा सखी योजना के अंतर्गत रोजगार मिलेगा।
बयान में आगे कहा गया है कि एलआईसी बीमा सखी योजना के तहत महिलाओं को तीन साल तक विशेष प्रशिक्षण और वजीफा दिया जाएगा। तीन साल का प्रशिक्षण पूरा होने के पश्चात महिलाएं एलआईसी एजेंट के रूप में काम कर सकेंगी, जिससे फाइनेंशियल लिटरेसी और बीमा जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा। इतना ही नहीं स्नातक (ग्रेजुएट) पास बीमा सखियों को एलआईसी में विकास अधिकारी की भूमिका में काम करने का अवसर मिलेगा।
इस योजना के तहत महिलाओं को एलआईसी एजेंट बनने की ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 7,000 रुपए की सैलरी दी जाएगी। वहीं, दूसरे साल में यह राशि 6,000 रुपए कर दी जाएगी और तीसरे साल में 5,000 रुपए हर महीने मिलेंगे। इस तरह इस योजना में महिलाओं को पहले साल 84 हजार रुपए, दूसरे साल 72 हजार रुपए और तीसरे साल 60 हजार रुपए स्टाइपेंड (सैलरी) मिलेगी। इसके अलावा, बीमा सखी योजना में महिलाओं को कमीशन भी मिलेगा। यह कमीशन एलआईसी पॉलिसी कराने पर मिलेगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेनिंग के दौरान महिलाओं को पॉलिसी कराने का कुछ टारगेट मिल सकता है, जो महिलाएं टारगेट पूरा करेंगी उन्हें सैलरी और कमीशन के अलावा बोनस भी दिया जाएगा।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
किसानों को फायदा: दिल्ली हाई कोर्ट ने बायोस्टिमुलेंट नियम किए आसान
ड्रोन के लिए पहले रजिस्ट्रेशन अनिवार्य! नहीं किया तो होगी कानूनी कार्रवाई
लाड़ली योजना ने बदली जिंदगी! दूध व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं राजेश्वरी
रोजगार के लिए 94 लाख गरीब परिवारों को मिलेगी 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
कुफरी जामुनिया आलू की खेती कैसे करें? जानें उपज और विशेषताएं
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?
कृषक उन्नति योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण, मिलेंगे ₹15,000 प्रति एकड़