ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

नवंबर 2023 में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, नोट कर लें तारीख

नवंबर 2023 में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, नोट कर लें तारीख
पोस्ट -28 अक्टूबर 2023 शेयर पोस्ट

नवंबर में कुल 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, किसान भाई समय पर निपटा लें बैंक से संबंधी काम 

Bank Holidays November : नवरात्रि के समापन के साथ देश में त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। अगले महीने यानी नवंबर में दिवाली और छठ त्यौहार आएंगे। इस बीच किसान सहित समस्त देशवासियों के लिए जरूरी सूचना है। फेस्टिव सीजन के दौरान अलग-अलग जोन में बैंकों की भी छुट्टी रहेगी। अगर किसान भाई बैंक शाखा से संबंधित कोई भी जरूरी काम निपटाना चाहते हैं, तो समय रहते निपटा लें। अन्यथा बैंक की छुट्टी के कारण आपके जरूरी काम भी अटक सकते हैं। हालांकि, वर्तमान समय में अधिकतर बैंकिंग कार्य ऑनलाइन या बैंक ऐप के माध्यम से पूरे हो जाते हैं। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को खेती-बाड़ी में पैसा निवेश करने के लिए लोन लेने और लोन खाता खुलवाने जैसे जरूरी कामों के लिए बैंक ब्रांच जाने की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में किसान इस पोस्ट की मदद से यह जान लें कि किस-किस तारीख किस जोन में बंद रहेंगे बैंक। 

New Holland Tractor

नवंबर महीने में 15 दिन बैंकों की रहेगी छुट्टी

अगले महीने नवंबर में करवा चौथ, दीपावली (दिवाली), गोवर्धन पूजा, भाईदूज और छठ जैसे कई त्योहार आने वाले हैं। इसके चलते देश के अलग-अलग राज्यों में नवंबर में कुल 15 दिन बैंकों की छुट्‌टी रहेगी। जिसमें छह तो साप्ताहिक छुट्टियां शामिल है। इसके अलावा, अलग-अलग जोन में 9 दिन बैंक बंद रहेंगे । हालांकि, इस दौरान बैंकिंग से जुड़ी यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ऐसे में बैंक, ग्राहक व किसान इन डिजिटल सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।

नवंबर महीने में इन तारीखों को रहेगी बैंक की छुट्‌टी
 
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा नवंबर महीने में बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर की है। लिस्ट के अनुसार, नवंबर में साप्ताहिक छुट्टियां मिलाकर कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।

  • 1 नवंबर 2023 (बुधवार) को कन्नड़ राज्योत्सव, कुट, करवा चौथ के कारण कर्नाटक राज्य की राजधानी बेंगलुरू, मणिपुर राजधानी इंफाल और हिमाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्‌टी रहेगी।
  • 5 नवंबर 2023 रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बैंक बंद रहेगा।
  • 10 नवंबर 2023 शुक्रवार को वांगला महोत्सव के कारण मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
  • 11 नवंबर 2023 को माह के दूसरे शनिवार के कारण बैंकों का अवकाश रहेगा।
  • 12 नवंबर 2023 काे रविवार के चलते बैंक साप्ताहिक अवकाश पर रहेंगे।
  • 13 नवंबर 2023 सोमवार को गोवर्धन पूजा/ लक्ष्मी पूजा (दीपावली) के कारण त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, महराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में बैंक की छुट्टी रहेगी।
  • 14 नवंबर 2023 वार मंगलवार को दिवाली, बाली प्रतिपदा, विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस, लक्ष्मी पूजा के कारण अहमदाबाद गुजरात, महाराष्ट्र, बेंगलुरू और सिक्किम, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 15 नवंबर 2023 बुधवार को भाईदूज/ चित्रगुप्त जयंती/ लक्ष्मी पूजा, निंगोल चक्कौबा / भ्रातृ द्वितीया के चलते सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बंगाल और शिमला में बैंकों का अवकाश रहेगा।
  • 19 नवंबर 2023 रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे। 
  • 20 नवंबर 2023 सोमवार को छठ पर्व के कारण  बिहार और राजस्थान में बैंकों में अवकाश रहेंगा। 
  • 23 नवंबर 2023 मंगलवार को सेंगकुट स्नेम, ईगास-बग्वाल के मौके पर देहरादून और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 नवंबर 2023 शनिवार को माह का चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में कामकाज का अवकाश रहेगा।
  • 26 नवंबर  2023 को रविवार होने के कारण बैंका काें साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 27 नवंबर  2023 सोमवार को गुरु नानक जयंती, कार्तिका पूर्णिमा, रहस पूर्णिमा के उपलक्ष्य के कारण त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, बंगाल, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 30 नवंबर 2023 गुरुवार को कनकदास जयंती के मौके पर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में बैंक बंद रहेंगे। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर