PMFBY : अब सैटेलाइट से होगा नुकसान का सही व सटीक आकलन

PMFBY : अब सैटेलाइट से होगा नुकसान का सही व सटीक आकलन
शेयर पोस्ट

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : अब सैटेलाइट के माध्यम से होगा नुकसान का सही व सटीक आकलन

PMFBY 2025 : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) में बड़ा सुधार किया गया है। केंद्र सरकार ने फसल नुकसान आकलन में सुधार लाने और किसानों को समय पर बीमा दावों का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए पारंपरिक फसल कटाई प्रयोगों (सीसीई) पर आधारित उपज आकलन के साथ प्रौद्योगिकी आधारित उपज आकलन को लागू किया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने महालनोबिस राष्ट्रीय फसल पूर्वानुमान केंद्र (एमएनसीएफसी) के माध्यम से विभिन्न सरकारी और निजी एजेंसियों को शामिल करके सैटेलाइट यानी रिमोट सेंसिंग डेटा सहित प्रौद्योगिकी का उपयोग करके पीएमएफबीवाई के तहत समय पर और पारदर्शी उपज अनुमान के लिए पायलट अध्ययन किया था, जिसके निष्कर्षों के आधार पर और हितधारकों और तकनीकी परामर्श के साथ चर्चा के बाद खरीफ 2023 से धान और गेहूं की फसलों के लिए यस-टेक (प्रौद्योगिकी पर आधारित उपज अनुमान प्रणाली) शुरू की गई है। इससे पहले सरकार ने फैसला लिया है कि डीबीटी के माध्यम से उचित समय पर राशि हस्तांतरित की जाएगी, यदि कोई बीमा कंपनी बीमा दावों का भुगतान देने में विलंब करेगी, तो उसे राशि पर 12 प्रतिशत ब्याज देना होगा। 

प्रमाणी में फसल नुकसान का आकलन (Crop loss assessment in Pramani)

पीएम फसल बीमा योजना में अब तक फसल हानि आकलन के लिए परंपरागत फसल कटाई प्रयोग (सीसीई) किए जाते थे, लेकिन इसमें समय ज्यादा लगता था और कई बार पारदर्शिता को लेकर सवाल उठते थे। नए मॉडल में क्रांप कटिंग मैन्युअल (सीसीई) आधारित उपज आकलन के साथ-साथ सैटेलाइट बेस्ड यानी रिमोट सेंसिंग तकनीक-आधारित उपज आकलन को भी लागू किया गया है। इसके तहत उपज अनुमान में 30 प्रतिशत भारांश अनिवार्य रूप से ‘यस-टेक’ आधारित उपज आकलन को दिया जाएगा, जिससे उपज आकलन ज्यादा सटीक और तेज होगी। रिपोर्ट के अनुसार, खरीफ 2023 में सभी कार्यान्वयन करने वाले राज्यों ने यस-टेक का उपयोग कर बीमा दावों की गणना की और भुगतान सफलतापूर्वक पूरा किया गया। अब तक किसी भी हितधारक से कोई विवाद रिपोर्ट सामने नहीं आई है। इस प्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बताया गया है, जिससे किसानों को समय पर मुआवजा मिलने की संभावना बढ़ गई है।

क्या-क्या जोखिम कवरेज प्रदान करती है योजना? (What risk coverage does the plan provide?)

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) मुख्य रूप से ‘क्षेत्र दृष्टिकोण’ के आधार पर लागू की जाती है और किसानों को फसलों की बुवाई से लेकर सभी गैर-रोकथाम योग्य प्राकृतिक जोखिमों के खिलाफ व्यापक जोखिम कवरेज प्रदान करती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को फसलों की कटाई के बाद के चरणों में न्यूनतम प्रीमियम पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियां जैसे- ओलावृष्टि, भूस्खलन, जलप्लावन, बादल फटने और प्राकृतिक आग के स्थानीय जोखिमों के कारण होने वाले नुकसान और चक्रवात, चक्रवाती हवा/ बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसल के बाद होने वाले नुकसान की गणना व्यक्तिगत बीमित खेत के आधार पर की जाती है। इसके अलावा, एजेंसियों द्वारा खरीद न किए जाने या खरीद में देरी के कारण फसलों को होने वाले नुकसान को पीएमएफबीवाई के तहत कवर नहीं किया जाता है। 

पीएमएफबीवाई के परिचालन संबंधी दिशा-निर्देशों में संशोधन (Amendment in operational guidelines of PMFBY)

केंद्र सरकार का कहना है कि फसल बीमा योजनाओं की समीक्षा/संशोधन/युक्तिकरण और सुधार एक सतत प्रक्रिया है। हितधारकों, अध्ययनों के सुझावों और अनुभवों के आधार पर सरकार समय-समय पर पीएमएफबीवाई के परिचालन दिशा-निर्देशों में व्यापक संशोधन कर रही है, जिससे बेहतर पारदर्शिता, जवाबदेही, किसानों को तेजी से दावों का भुगतान सुनिश्चित किया जा  सके। कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने लोकसभा में यह जानकारी दी। वहीं, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा फसल बीमा योजना पर दी गई जानकारी के अनुसार, फसल बीमा योजना में अब सैटेलाइट बेसड यानी रिमोट सेंसिंग के माध्यम से फसल के नुकसान का सही व सटीक आकलन होगा और डीबीटी के माध्यम से उचित समय पर राशि हस्तांतरित की जाएगी, अगर कोई बीमा कंपनी क्लेम देने में विलंब करेगी तो उसे राशि पर 12% ब्याज देना होगा। उन्होंने बताया कि केंद्र अपने हिस्से की राशि तत्काल देगा और राज्यों से अपील करते हुए कहा कि वह भी ऐसी स्थिति में तत्काल पैसा देने का प्रबंध करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Massey Ferguson
Sonalika
Powertrac
Farmtrac
John Deere
Eicher
New Holland
Solis
Kubota
Captain
VST
Preet
Indo Farm
Trakstar
Same Deutz Fahr
Tafe
ACE
Force
Escorts
Standard
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

3682 cc 55 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

1557 cc 25 HP

For Price Click Here

Sponsored

Kubota

Starting Price

₹ X,XX

2434 cc 55 HP

For Price Click Here