Crop compensation Uttar Pradesh : केंद्र एवं राज्य दोनों सरकारें किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश में बाढ़ की वजह से बर्बाद हुई फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए अब तक 163.151 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया है। सरकार ने प्रदेश के बाढ़ से प्रभावित रहे 34 जिलों के 3,12,866 किसानों को मुआवजा जारी किया है। इसमें सर्वाधिक मुआवजा लखीमपुर खीरी के किसानों को दिया गया है। यहां के 1.10 लाख से ज्यादा किसानों को 70 करोड़ से अधिक रुपए का मुआवजा (Compensation) दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के निर्देश पर प्रभावित सभी किसानों की पोर्टल पर फीडिंग कर क्षतिग्रस्त फसलों के लिए खाते में मुआवजा जारी करने का कार्य जारी है। बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का सर्वेक्षण कर पीड़ित किसानों को समय-समय पर मुआवजा देकर राहत भी प्रदान की जा रही है।
राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों में क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराया गया, जिससे कि अन्नदाताओं को समय से मुआवजा राशि का भुगतान किया जा सके। उन्होंने बताया कि नेपाल और पहाड़ी क्षेत्रों से छोड़े गए 5,71,850 क्यूसेक पानी से प्रदेश के 34 जिलों की 110989.26 हैक्टेयर क्षेत्र में फसल प्रभावित हुई थी। राहत आयुक्त ने बताया कि बाढ़ से 3,71,370 किसानों की फसल प्रभावित हुई। इसके सापेक्ष अब तक 3,12,866 किसानों को 163.151 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बारिश, ओलावृष्टि और बाढ़ से क्षतिग्रस्त 33 प्रतिशत से अधिक फसल के नुकसान होने पर ही मुआवजा देने का प्रावधान है।
राहत आयुक्त ने बताया कि इसमें सबसे अधिक लखीमपुर खीरी के 1,10,990 किसानों की फसल बाढ़ से प्रभावित हुई। इसके सापेक्ष में अब तक 1,10,105 किसानों को 70.88 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। इसी तरह ललितपुर के 81,839 किसानों की फसल बाढ़ से प्रभावित हुई, जिसके सापेक्ष अब तक 54,462 किसानों को 21.9 करोड़ रुपए का मुआवजा भुगतान दिया जा चुका है, जबकि सिद्धार्थनगर के 30,144 किसानों की फसल बाढ़ से प्रभावित हुई। इसके सापेक्ष 29,261 किसानों को 15.41 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि का भुगतान दिया जा चुका है। प्रदेश में बाढ़ की वजह से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए इस मानसून में योगी सरकार द्वारा अब तक 163 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि जारी की गई है।
राहत आयुक्त गोस्वामी ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद बाढ़ प्रभावित जिलों में जिलाधिकारियों द्वारा क्षतिग्रस्त फसल का सर्वे कर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई गई है। इसके पश्चात बाढ़ से प्रभावित किसानों को क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा तय समय पर दिया गया है। इनमें अंबेडकरनगर, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, बुलंदशहर, फर्रुखाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, कुशीनगर, मऊ, मीरजापुर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सीतापुर और वाराणसी आदि जनपद शामिल हैं। इन सभी जनपदों के बाढ़ प्रभावित 98% अन्नदाताओं को अब तक क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा दिया जा चुका है। बाकी 2 प्रतिशत किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद जल्द ही प्रभावित किसानों के खाते में फसल नुकसान के लिए मुआवजा जारी कर दी जाएगी।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
कुफरी जामुनिया आलू की खेती कैसे करें? जानें उपज और विशेषताएं
एग्रीवोल्टाइक तकनीक से किसानों की बढ़ेगी आमदनी, खेती के साथ बिजली उत्पादन
बासमती धान का भाव 2026: 1401 किस्म ₹5,122 के पार, 1718 और 1121 में तेजी
Best 10 Profitable Winter Vegetables to Grow in October 2026.
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?
कृषक उन्नति योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण, मिलेंगे ₹15,000 प्रति एकड़