PM फसल बीमा: ₹3900 करोड़ सीधे बैंक खाते में, पैसा नहीं आया तो क्या करें?

पोस्ट -11 अगस्त 2025 शेयर पोस्ट

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2025: ₹3900 करोड़ की किस्त चेक करें

प्राकृतिक आपदाओं से सबसे ज्यादा नुकसान अगर किसी को होता है तो वो हमारे किसान भाईयों को होता है। इस नुकसान से किसानों को बचाने के लिए केंद्र सरकार की पीएम फसल बीमा योजना चल रही है। 2024-25 का बीमा क्लेम आज 11 अगस्त 2025 को जारी हाे चुका है। 35 लाख किसानों को कुल ₹3900 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है। पीएम किसान की 20वीं किस्त के बाद अब फसल बीमा के इस क्लेम को पाकर, किसानों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।

पीएम फसल बीमा योजना का पैसा नहीं आया तो क्या करें (What to do if the money for PM Fasal Bima Yojana has not arrived)

यदि इस बार आपको अपना क्लेम प्राप्त नहीं हुआ है तो घबराए नहीं। ये 2024-25 की पहली किस्त है, लगभग ₹8 हजार करोड़ की राशि बाद में जारी की जाएगी। किसानों को पैसा समय पर मिले, इसलिए सरकार ने यह तय किया है कि अगर कोई बीमा कंपनी क्लेम के बाद भी निर्धारित समय-सीमा में पैसा जमा नहीं करती, तो उस पर पैनल्टी लगेगी, 12% ब्याज देना पड़ेगा जो सीधे उस किसान के खाते में जाएगा। 

इस बदलाव से बीमा कंपनी क्लेम का पैसा नहीं अटकाएगी और यदि वह ऐसा करती है तो किसानों को ब्याज समेत क्लेम मिलेगा जिसमें किसानाें का ही लाभ है। 

राजस्थान से सीधे ट्रांसफर हुए ₹3900 करोड़ (₹3900 crores transferred directly from Rajasthan)

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के झुंझुनू से सीधे ₹3900 करोड़ हस्तांतरित किए है। रबी 2024-25 की बीमा राशि की पहली किश्त DBT के माध्यम से सीधे 35 लाख किसानों के बैंक खातों में भेजी गई। 

कृषि मंत्री क्या बोलें? (What should the Agriculture Minister say?)

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से अपनी फसल को बचाने के लिए बीमा कराएं। उसके लिए फसल खराब होने पर तुरंत क्लेम दर्ज कराएं। वैज्ञानिकों और कृषि विभाग आपकी फसल की जांच करेंगे और आपको खेती के लिए गाइड करेंगे।

पीएम फसल बीमा योजना शिकायत कैसे करें? (How to complain about PM Crop Insurance Scheme?) 

यदि आपको इस योजना के बारे में कोई शिकायत या जानकारी लेनी है तो आप कृषक रक्षक पोर्टल हेल्पलाइन नं 14447 पर कॉल कर सकते है या वॉट्सएप नं 7065514447 पर मैसेज भी कर सकते है। पीएम फसल बीमा पेमेंट स्टेट्स भी आप जान सकते है। इसके अलावा योजना से जुड़ी सभी जानकारी आपको ऑफिशियल पोर्टल pmfby.gov.in पर मिल जाएगी।

क्या है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2025? (What is Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2025?)

प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को हुए फसलों के नुकसान पर बीमा करने वाली यह PMFBY याेजना है जिसे केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च किया गया था। इस योजना के तहत किसान बीमा राशि का खरीफ फसल पर 2 प्रतिशत, रबी पर 1.5 प्रतिशत और बागवानी फसल पर 5 प्रतिशत प्रीमियम देकर बीमा करा सकते हैं। 

PM फसल बीमा की पात्रता (Eligibility for PM Crop Insurance)

इस योजना की पात्रता बहुत ही सरल है:

  • भारत के सभी किसान इस योजना के तहत बीमा करा सकते हैं।
  • किसान उसी फसल की खेती कर रहा हो, जिसको मान्यता प्राप्त है जैसे खरीफ फसल।
  • खेत के कागजात होना जरूरी है, अगर खेत लीज पर लिया है तो उसके भी कागज होने चाहिए।
  • किसान ने किसी दूसरी योजना से उसी फसल के लिए मुआवजा न लिया हो।

PMFBY में खरीफ फसल बीमा आवेदन के लिए अंतिम तारीख 30 अगस्त है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://www.instagram.com/tractorguru.in/
Facebook - https://www.facebook.com/tractorguruin

`

Quick Links

Popular Tractor Brands

Most Searched Tractors