करोड़ों किसानों का इंतज़ार अब खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी है। इस योजना के तहत देश भर के 10 करोड़ से ज़्यादा किसानों के बैंक खातों में 21,000 करोड़ रुपए सीधे हस्तांतरिक किए गए हैं। वर्ष 2019 में शुरू हुई यह योजना लगातार जारी है। अब तक इस योजना के तहत किसानों के खातों में कुल 3.75 लाख करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की जा चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर वाराणसी में लगभग 2,200 करोड़ रुपए की विकास कार्यों की शुरुआत और उद्घाटन भी किया।
यदि किसी किसान के खाते में पैसा नहीं आया तो आप हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर सकते है या पास के CSC सेंटर भी जा सकते हैं। ट्रैक्टर गुरु आपको इस महत्वपूर्ण अपडेट की पूरी जानकारी दे रहा है।
आप अपनी किस्त का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:
सभी किसानों के खाते में एक साथ पैसा नहीं आएगा। किसी का पैसा आज आ सकता है और किसी का अगले दिन।
अकेले उत्तर प्रदेश में लगभग 2.5 करोड़ किसानों को 20वीं किस्त का लाभ मिला है। इन्हें इस योजना के तहत 90,000 करोड़ से अधिक की राशि प्राप्त हुई है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के किसानों को इस किस्त के तहत लगभग 900 करोड़ रुपए मिले हैं। पीएम मोदी ने बताया कि इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि धनराशि बिना किसी लीकेज या कमीशन के सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुँचती है, जिससे गरीबों के हक का पैसा उन तक पूरा-पूरा पहुंचता है।
योजना की 20वीं किस्त खातों में ट्रांसफर हो गई है। पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त नवंबर में आ सकती है। अभी तक इसकी काेई आधिकारिक सूचना नहीं है। अभी तक यह किस्त दो बार अगस्त में, दो बार अक्टूबर और 2 बार नवंबर में आई है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
PM-RKVY और कृषोन्नति योजना के तहत ₹1,183 करोड़ जारी
कीट नियंत्रण ट्रैप पर किसानों को मिलेगी 75% की सब्सिडी
दूध के साथ गोबर-गौमूत्र से कमाई! नंदिनी योजना में ₹31 लाख तक अनुदान
7 Best 50 HP to 60 HP Tractors in India Under Rupees 10 Lakh
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology