पावरट्रैक यूरो 50 प्लस ट्रैक्टर: कीमत, ऑन-फील्ड परफॉर्मेंस और फीचर्स

पावरट्रैक यूरो 50 प्लस ट्रैक्टर: कीमत, ऑन-फील्ड परफॉर्मेंस और फीचर्स
शेयर पोस्ट

खेती और ढुलाई का भरोसेमंद साथी! पावरट्रैक यूरो 50 प्लस की कीमत व फीचर्स विस्तार से

भारतीय किसान समुदायों के बीच पॉवरट्रैक के 50-55 HP श्रेणी के ट्रैक्टरों की मांग लगातार बढ़ रही है, क्योंकि यह पावर रेंज खेती के साथ–साथ भारी ट्रॉली ढुलाई कार्यों के लिए सबसे संतुलित मानी जाती है। इसी श्रेणी में पॉवरट्रैक यूरो 50 प्लस एक ऐसा ट्रैक्टर है, जिसने अपनी दमदार ताकत, मजबूत बनावट और किफायती संचालन लागत के दम पर किसानों के बीच खास पहचान बनाई है। 52 HP का यह ट्रैक्टर पॉवरट्रैक की पावरहाउस सीरीज का हिस्सा है, जिसे खासतौर पर जुताई, बुवाई, रोटावेटर, कल्टीवेटर और ट्रॉली ढुलाई जैसे भारी कृषि कार्यों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए डिजाइन किया गया है।

इस ट्रैक्टर में शक्तिशाली इंजन, बेहतर बैकअप टॉर्क, मजबूत हाइड्रोलिक क्षमता और आरामदायक ड्राइविंग फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे खेत और सड़क दोनों जगह भरोसेमंद बनाते हैं। यदि आप ऐसा ट्रैक्टर तलाश रहे हैं, जो कम ईंधन खर्च में खेती और ढुलाई के कठिन कार्यों को आसानी से पूरा कर सके, तो पॉवरट्रैक यूरो 50 प्लस (पावरहाउस रेंंज) मॉडल आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। इस रिपोर्ट में हम इस ट्रैक्टर के प्रमुख फीचर्स, ऑन-फील्ड परफॉर्मेंस और भारत में इसकी लेटेस्ट कीमत क्या है आदि के बारे में विस्तार से जानेंगे।

पावरट्रैक यूरो 50 प्लस (पावरहाउस रेंज) के विशेष विवरण

पावरट्रैक यूरो 50 प्लस (Powertrac Euro 50 Plus) पावरहाउस सीरीज का एक बेहद शक्तिशाली और भरोसेमंद ट्रैक्टर है। नाम में भले ही 50 हो, लेकिन यह ट्रैक्टर 52 HP की जबदस्त ताकत के साथ आता है। इस मॉडल के तकनीकी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नीचे टेबल में दी गई है। 

फीचर्स

तकनीकी विवरण

इंजन पावर (HP)

38.8 kW (52 HP) श्रेणी

इंजन क्षमता (CC)

2932 CC

सिलेंडर संख्या

3 सिलेंडर

अधिकतम टॉर्क (Torque)

206 Nm (अपनी श्रेणी में सबसे बेहतरीन)

पीटीओ पावर (PTO HP)

45.6 HP

क्लच

सिंगल/ड्यूल

गियरबॉक्स

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स (कॉन्स्टेंट मेश - साइड शिफ्ट)

लिफ्ट क्षमता

2000 kgf (2 टन), 3 Point Linkage Sensi1 हाइड्रोलिक

ईंधन टैंक क्षमता

50 लीटर

पीछे के टायर का आकार

37.84 सेमी x 71.12 सेमी (14.9 इंच x 28 इंच)

ड्राइव टाइप

2WD

पावरट्रैक यूरो 50 प्लस: ऑन-फील्ड परफॉर्मेंस (खेत और सड़क पर प्रदर्शन)

1. 'डीजल सेवर' तकनीक के साथ शानदार माइलेज

पॉवरट्रैक यूरो 50 प्लस पावरहाउस की सबसे बड़ी खासियत इसकी डीजल सेवर (DS) तकनीक है। इस ट्रैक्टर का इंजन बेहतर ईंधन दक्षता को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, ताकि यह डीजल की हर बूंद का इस्तेमाल पूरी ताकत बनाने में करें। खेतों और सड़को पर भारी कार्यों के दौरान भी इसकी ईंधन खपत नियंत्रित रहती है। 

2. भारी ट्रॉली ढुलाई में बेहतरीन ताकत और संतुलन

यूरो 50 प्लस का 206 Nm का जबदस्त बैकअप टॉर्क इसे ट्रॉली ढुलाई के लिए आदर्श बनाता है। रेत, ईंट, बजरी, फसल या गन्ने से भरी भारी ट्रॉली को खींचते समय भी यह ट्रैक्टर बेहतरीन ताकत और संतुलन बनाए रखता है। चढ़ाई वाले रास्तों, कच्ची सड़कों या कीचड़ भरे क्षेत्रों में भी इसके टायरों को अच्छी पकड़ (ग्रिप) मिलती है। इसके अलावा, ट्रैक्टर में दिया गया इनबोर्ड रिडक्शन रियर एक्सल हैवी लोड के दौरान गियरबॉक्स और ड्राइव सिस्टम पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव को कम करने में मदद करता है। 

3. भारी कृषि उपकरणों के साथ बेजोड़ प्रदर्शन

पॉवरट्रैक यूरो 50 प्लस ट्रैक्टर में 45.6 HP की PTO पावर और दमदार टॉर्क मिलता है, जिसकी बदौलत यह आधुनिक कृषि उपकरणों के साथ बेजोड़ प्रदर्शन करता है। भारी लोड में भी इसका इंजन स्थिर शक्ति बनाए रखता है और तेजी से काम पूरा होता रहता है। यह पॉवरट्रैक ट्रैक्टर 6 से 7 फीट के रोटावेटर को कड़ी, सूखी या गीली मिट्टी में भी आसानी से चला सकता है। सुपर सीडर, थ्रेशर और अन्य भारी PTO संचालित उपकरणों के साथ यह ट्रैक्टर लंबे समय तक लगातार काम करने में सक्षम है। बेहतर इंजन कूलिंग और मजबूत पावर डिलीवरी के कारण यह भारी कार्यों के दौरान भी सुचारू प्रदर्शन जारी रखता है।

आराम और सुरक्षा के आधुनिक फीचर्स– यूरो 50 प्लस

  • सेंसी-1 हाइड्रोलिक्स (Sensi-1 Hydraulics): इस ट्रैक्टर में एडवांस Sensi-1 हाइड्रोलिक्स सिस्टम दिया गया है, जो कल्टीवेटर, एमबी प्लाऊ और अन्य कृषि उपकरणों के साथ काम करते समय गहराई और ड्राफ्ट को स्वतः नियंत्रित करता है। 
  • पावर स्टीयरिंग: इसमें बैलेंस्ड पावर स्टीयरिंग है, जिससे ट्रैक्टर को मोड़ना आसान हो जाता है। खेतों में लंबे समय तक काम करने या तंग जगहों पर ट्रैक्टर चलाने के दौरान ड्राइवर को कम थकान महसूस होती है। इसमें मैकेनिकल सिंगल ड्राप आर्म स्टीयरिंग का विकल्प भी मिलता है। 
  • ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स: इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए मल्टी-प्लेट डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, जो भारी लोड और तेज गति पर भी सुरक्षित एवं प्रभावी ब्रेकिंग प्रदान करते हैं। 
  • आरामदायक प्लेटफॉर्म और प्रीमियम डिजाइन: ट्रैक्टर में सिंगल-पीस बोनट है, जिससे मेंटेनेंस आसान हो जाता है। इसके अलावा स्टाइलिश एलईडी गाइड लैंप, चौड़ा फ्लैट प्लेटफॉर्म और आरामदायक ऑपरेटर स्पेस इसे प्रीमियम लुक प्रदान करते हैं।
  • 5 साल की लंबी वारंटी: एस्कॉर्ट्स कुबोटा इस ट्रैक्टर पर 5 साल या 5000 घंटे की वारंटी देता है, जो इसकी गुणवत्ता, टिकाऊपन और मजबूत इंजीनियरिंग पर कंपनी के भरोसे को दर्शाती है। यह वारंटी किसानों को लंबे समय तक निश्चिंत होकर काम करने का भरोसा दिलाती है। 

पावरट्रैक यूरो 50 प्लस: अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत

भारत में पावरट्रैक यूरो 50 प्लस (Powertrac Euro 50 Plus / Powerhouse) ट्रैक्टर की कीमत इसके वेरिएंट (2WD या 4WD) और आपके राज्य/शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। 2026 के आंकड़ों के अनुसार, इस 2WD वेरिएंट ट्रैक्टर की अनुमानित एक्स-शोरूम लगभग ₹7.61 लाख से ₹7.89 लाख के बीच है। ऑन-रोड कीमत राज्य के टैक्स, एक्सेसरीज और ऑफर्स के कारण अलग हो सकती है। सटीक ऑन-रोड कीमत, सटीक कोटेशन और आसान फाइनेंस/लोन (EMI) योजनाओं की जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी एस्कॉर्ट्स कुबोटा अधिकृत डीलर से संपर्क करना चाहिए। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Massey Ferguson
Swaraj
Powertrac
John Deere
Eicher
Farmtrac
New Holland
VST
Solis
Kubota
Captain
Preet
Indo Farm
Tafe
Same Deutz Fahr
Trakstar
Escorts
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
ACE
Force
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2340 cc 39 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2731 cc 42 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 39 HP

For Price Click Here