खेत-तालाब योजना 2025 : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मानसून को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत दक्षिण-पश्चिम मानसून इस सप्ताह से एक बार फिर से सक्रिय हो रहा है। इससे देश के कई हिस्सों में सामान्य से कम और भारी से अति भारी बारिश गतिविधियां देखने को मिलेगी। उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में तो मानसूर के दौरान बाढ़ जैसी स्थितियां भी उत्पन्न हो जाती है, जिससे किसानों के खेत पानी डूब जाते हैं। इससे उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन, अब सरकार द्वारा इस समस्या का स्थाई समाधान निकालने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में वर्षा जल को संग्रहित करने और बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। इनके माध्यम से किसानों को खेतों में “खेत-तालाब” के निर्माण पर अनुदान दिया जाता है। इस बार प्रदेश में अच्छे मानसून की उम्मीद को देखते हुए सरकार द्वारा खेत-तालाब के निर्माण और पंप सेट की स्थापना पर किसानों को भारी अनुदान दिया जा रहा है। किसान कुछ जरूरी दस्तावेजों के साथ योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना और आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी जा रही है, आइए जानें।
दरअसल, प्रदेश में बारिश के पानी का संचयन, भूजल स्तर बढ़ाने और बाढ़ जैसी समस्या से किसानों को राहत देने के सरकार “राष्ट्रीय कृषि विकास योजना” (RKVY) के घटक पर “ड्रॉप मोर क्रॉप” के उप-घटक “अदर इंटरवेंशन” योजना के तहत वर्षा जल संचयन के लिए “खेत तालाब योजना” (farm pond scheme) का क्रियान्वयन कर रही है। योजना के माध्यम से किसानों को प्रोत्साहन स्वरूप खेत में तालाब के निर्माण पर अनुदान दिया जाता है। साथ ही तालाब पर पंप सेट की स्थापना के लिए सब्सिडी भी दी जाती है। खेत तालाब योजना के तहत सरकार वर्ष 2017-18 से अब तक उत्तर प्रदेश में 37,403 खेत तालाब का निर्माण कर चुकी है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के किसानों को बारिश के पानी को इकट्ठा करके, उसका उपयोग सिंचाई की सुविधा के लिए करना है। साथ ही संग्रहित तालाब जल में मछली पालन और अन्य कृषि गतिविधियों से अतिरिक्त आय का साधन प्रदान करना है।
खेत-तालाब योजना प्रदेश में किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना साबित हुई है। इस योजना से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल रहा है। साथ ही यह बाढ़ जैसी समस्याओं से भी राहत प्रदान करती है। योजना के लाभ को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी खेत-तालाब योजना (farm pond Yojana) को जारी रखा है। 3 जून 2025 से योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। योजना के तहत पात्र किसानों को ही इस योजना में लाभ दिया जाएगा। योजना का लाभ लेकर किसान अपने खेत में तालाब खुदवाकर बारिश के पानी को इकट्ठा करके उसे विभिन्न उपयोगों के लिए संग्रहित कर सकेंगे। संचयन जल का उपयोग सिंचाई एवं अन्य कृषि कामों के लिए कर सकते हैं।
खेत-तालाब योजना 2025 के तहत यूपी कृषि विभाग द्वारा 20 मीटर लंबा, 20 मीटर चौड़ा और 3 मीटर गहरा (20x20x3 मीटर) तालाब खुदवाने के लिए लागत 1,05,000 रुपए निर्धारित की गई है। इसके तहत किसान को अपने खेत में तालाब निर्माण कराने के लिए सरकार से 50 प्रतिशत या अधिकतम 52,500 रुपए का अनुदान मिलेगा। इसके अतिरिक्त तालाब पर पंप सेट की स्थापना के लिए किसानों को 50 प्रतिशत या अधिकतम 15 हजार रुपए का अनुदान भी दिया जाएगा।
खेत तालाब योजना के तहत निम्न किसान लाभ के लिए पात्र होंगे :-
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
तमिलनाडु में महिलाओं को मुफ्त मिलेंगी दुधारू गायें, 57 करोड़ मंजूर
PM Kisan 24वीं किस्त जारी, 9.34 करोड़ किसानों को मिले 2000 रुपये।
यूपी पशुधन बीमा योजना: गाय-भैंस के बीमा पर 85% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन।
यूपी आलू बीज अनुदान: ₹1,000 प्रति क्विंटल, जरूरी दस्तावेज।
Montra Electric Puts Seven E-45 Tractors to Work at Action TESA’s Visakhapatnam Plant
चक्रवात का अलर्ट! किसानों के लिए एडवाइजरी जारी, गेहूं-चना की बुवाई पर रोक
किसान ने 4 एकड़ में उगाई अदरक, 5 साल में कमाए 50 लाख रुपये