धान की कीमतों में जबरदस्त तेजी, किसानों को बाजार में मिल रहे अच्छे दाम

धान की कीमतों में जबरदस्त तेजी, किसानों को बाजार में मिल रहे अच्छे दाम
शेयर पोस्ट

किसानों को बाजारों में धान के मिल रहे अच्छे दाम, जानें धान की कीमतों में कितनी हुई बढ़ोतरी

Paddy MSP 2023 :  किसानों को उनकी फसल का उचित दाम दिलाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय की जाती है। इसे कमीशन फॉर एग्रीकल्चर कॉस्ट एंड प्राइजेस (CACP) की सिफारिश पर केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक फसल सीजन से पहले तय करती है। इसमें फसलों का एक न्यूनतम गारंटेड मूल्य तय किया जाता है, जिसे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) कहते हैं। इससे मार्केट में फसलों की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का प्रभाव किसानों पर नहीं पड़ता और उन्हें उनकी उपज का गारंटेड मूल्य मिलता रहता है। इसी बीच देशभर में खरीफ फसल में प्रमुख धान की एमएसपी खरीद जारी है। राज्यों की उपज मंडियों और सरकारी खरीद केंद्राें द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की खरीद की जा रही है। इस बीच धान की कीमतों में चल रही जबरदस्त तेजी से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। कृषि उपज बाजारों में किसानों को बासमती धान के अच्छे दाम मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि निर्यातकों की हड़ताल समाप्त होने के बाद से ही बासमती धान के भाव में लगातार तेजी बनी हुई है और धान के भाव में पांच सौ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल, धान के भाव में लगातार चल रहे उतार-चढ़ाव से कीमतों में लगातार परिवर्तन देखा जा रहा है। निर्यात मांग में कमी व वृद्धि के चलते व्यापारी और धान विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में धान की 1121 के साथ अन्य वैरायटी के दामों में भी जबरदस्त तेजी होगी। कहा जा रहा है कि इस बार भी धान की कीमतें पिछले साल से पार जाने की उम्मीद है।

चावल निर्यात की बढ़ रही मांग

चावल निर्यात की मांग लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2021-22 के दौरान भारत से विदेशों में बासमती चावल का निर्यात लगभग 39 लाख टन किया गया। वहीं, साल 2022-23 में 49 लाख टन बासमती चावल का निर्यात विदेशों में किया गया। बासमती चावल निर्यात में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए केंद्र सरकार ने बासमती चावल के निर्यात पर सशर्त प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, इससे पहले सरकार ने गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था। सरकार का कहना था कि देश में आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए घरेलू आपूर्ति  को पूरा करने और चावल पर बढ़ते खुदरा दामों को काबू करने के लिए यह कदम उठाया गया था। सरकार के इस फैसले से नाराज निर्यातक हड़ताल पर चले गए। जिससे बासमती चावल के निर्यात और भाव में बड़ी गिरावट देखी गई। लेकिन अब सरकार के नए फैसले के तहत निर्यातकों को 1200 डालर प्रति टन से अधिक मूल्य पर बासमती चावल निर्यात करने की अनुमति होगी। वहीं, निर्यातकों की हड़ताल समाप्त होने के बाद भाव में लगातार बढ़ोतरी हुई है। जहां बासमती 30 नंबर धार के दाम 6200 रुपए प्रति क्विंटल, धान 1121 के भाव 4822 रुपए प्रति क्विंटल और धान 1718 के भाव 4600 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास बने हुए हैं। इसके अलावा अन्य धान वैरायटी के दाम में भी तेजी बनी हुई है।

धान मंडियों में चल रहे धान के भाव

क्र. सं. फसल वैरायटी मंडी अधिकतम मंडी भाव (रुपए/क्विंटल)
1. धान 1121 पिहोवा 3800
2. धान 1121 भुना मंडी 4525
3. धान 1401 गिदड़बाहा मंडी पंजाब 4205
4. धान 1718 गिदड़बाहा मंडी पंजाब 4080
5. धान 1692 गिदड़बाहा मंडी पंजाब 3580
6. धान 1509 गिदड़बाहा मंडी पंजाब 3580
7. धान 1847 गिदड़बाहा मंडी पंजाब 3350
8. धान बासमती 30 नंबर तरावड़ी  मंडी 6220
9. धान 1847 सिरसा मंडी 3333
10. धान 1121 सिरसा मंडी 3400
11. धान 1718 नुंह मंडी 4325
12. धान 1121 नुंह मंडी 4581
13. धान 1509 नुंह मंडी 3625
14. धान 1847 रानियां मंडी 3241
15. धान 1509 रानियां मंडी 3500
16. धान 1401 रानियां मंडी 4250
17. धान 1121 टोहाना मंडी 4425
18. धान DP 1401 टोहाना मंडी 4480
19. धान 1718 टोहाना मंडी 4270
20. धान 1718 जाखल मंडी 4500
21. धान 1121 मदलोड मंडी हरियाणा 4822
22. धान 1718 मदलोड मंडी हरियाणा 4590
23. धान 1121 नरवाना मंडी 4000
24. धान 1121 फतेहाबाद मंडी 4175
25. धान 1121 उचाना 4551
26. धान 1121 रेवाड़ी मंडी 4451
27. धान 1509 समालखा मंडी 3100
28. धान 1509 जुड़ला मंडी 3241
29. धान 1509 भुना मंडी 3961
30. धान अन्य विकास नगर देहरादून 2190
31. धान मोटा धान नौतनव महाराजगंज (UP) 2200

धान की कीमतों में चल रही तेजी का कारण

बता दें कि चावल निर्यात पर केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध से नाराज निर्यातक व्यापारी हड़ताल पर चल गए थे। जिसके चलते बासमती धान 1509 और अन्य बासमती चावल के निर्यात में भारी कमी हुई। इससे धान की कीमतों में 500-700 रुपए तक की गिरावट हुई। लेकिन अब धान की बकाया खरीद और एमईपी मूल्य पर सरकार के नए फैसले के कारण निर्यातक हड़ताल समाप्त होने से धान की दरें बढ़ने लगी। इंटरनेट पर कहा जा रहा है कि धान की कीमतों में तेजी है, लेकिन बाजार जानकारों का कहना है कि यह धान की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं, बल्कि धान के दामों में रिकवरी है, जो अपने औसत भाव पर आ रही है। बताया जा रहा है कि मांग बढ़ने की वजह से आने वाले कुछ दिनों में धान 1121 के भाव और बढ़ने की उम्मीद है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://www.instagram.com/tractorguru.in/
Facebook - https://www.facebook.com/tractorguruin

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
Powertrac
New Holland
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Indo Farm
Preet
Tafe
Trakstar
Same Deutz Fahr
Force
Escorts
ACE
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2868 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2731 cc 42 HP

For Price Click Here

Sponsored

Kubota

Starting Price

₹ X,XX

2434 cc 55 HP

For Price Click Here