न्यूनतम समर्थन मूल्य 2023 : धान सहित 14 खरीफ फसलों की एमएसपी में वृद्धि

न्यूनतम समर्थन मूल्य 2023 : धान सहित 14 खरीफ फसलों की एमएसपी में वृद्धि
शेयर पोस्ट

सरकार ने की खरीफ फसलों की एमएसपी में वृद्धि, किसानो को मिलेगी अच्छी आय

एमएसपी वृद्धि को लेकर किसानों के इंतजार को सरकार ने खत्म कर दिया है। केंद्र सरकार ने धान, मूंग, उड़द, मक्का, बाजरा सहित 14 खरीफ फसलों की एमएसपी में वृद्धि की है। इस फैसले को लेकर कैबिनेट मीटिंग, पीएम मोदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसके बाद सरकार ने एमएसपी वृद्धि पर मुहर लगाई। गौरतलब है कि देश में किसानों की आय में वृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। हर साल एमएसपी में बढ़ोतरी की जाती है, ताकि किसान अपनी फसल को ज्यादा दाम में बेच सकें और आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। जानकारी के मुताबिक धान की एमएसपी 143 रुपए बढ़ी है। तुअर दाल और उड़द दाल के एमएसपी में क्रमशः 400 रुपए और 350 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। सरकार के इस कदम की, किसान संगठनों ने सराहना की है। ट्रैक्टर गुरु की इस पोस्ट में हम धान अरहर, उड़द, मूंग, मक्का और बाजरा के बढ़े हुए नए एमएसपी रेट के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

पिछले 9 वर्षों में दाल की एमएसपी में कितनी हुई बढ़ोतरी

दाल किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण फसल है। इससे किसानों की अच्छी आय हो पाती है। अब उड़द दाल की एमएसपी 6950 रुपए प्रति क्विंटल हुई है, जबकि 2014 में इस दाल की एमएसपी 4350 रुपए थी। इस तरह उड़द की एमएसपी में भी सरकार ने 9 साल में 60% की वृद्धि कर दी है। अरहर के दाल की एमएसपी की बात करें तो 2023 में इसकी वर्तमान एमएसपी 7000 रुपए है, लेकिन वर्ष में 2014 में इसकी रेट 4350 थी। इस तरह इस फसल की एमएसपी में कुल 61% की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा पिछले 9 वर्षों में मूंग के एमएसपी में भी 83% की वृद्धि हुई है। वर्तमान में मूंग की एमएसपी 8558 रुपए है, जबकि 2014 में मूंग की एमएसपी 4600 रुपए थी।

धान की एमएसपी में कितनी हुई बढ़ोतरी

धान की खेती बिहार, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों में प्रमुखता से की जाती है। यही वजह है कि धान किसानों को अच्छा रेट दिया जाए। धान, भारत की उपभोक्ताओं की जरूरत को देखते हुए महत्वपूर्ण फसल है। धान की वर्तमान एमएसपी 2183 रुपए है। पिछले साल धान (सामान्य) की एमएसपी 2040 रुपए थी। पिछले साल की तुलना में इस बार 143 रुपए एमएसपी बढ़ी है। वहीं पिछले 9 वर्षों के आंकड़े को देखें तो वर्ष 2014 में धान की एमएसपी 1360 रुपए थी।

कपास की एमएसपी में कितनी हुई बढ़ोतरी

किसानों की मांग को देखते हुए, सरकार ने कपास के एमएसपी पर भी अच्छी खासी बढ़ोतरी की है। बता दें कि इस बार कपास की एमएसपी पर 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मध्यम रेशा कपास की एमएसपी की बात करें तो इसकी वर्तमान एमएसपी 6620 रुपए है। जबकि पिछले साल इसकी एमएसपी 6080 रुपए थी। 

रागी की एमएसपी में वृद्धि

अगर रागी फसलों की बात करें तो रागी की दाल का वर्तमान एमएसपी 3846 रुपए प्रति क्विंटल है। 2014 में यह प्राइस 1550 रुपए प्रति क्विंटल था। इस तरह पिछले 9 वर्षों में इस फसल की एमएसपी में 148 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 एमएसपी बढ़ोतरी चार्ट

अगर आप धान, अरहर, मूंग, कपास, उड़द, बाजरा, मक्का, रागी, ज्वार, तूर, अरहर, मूंगफली, तिल, सूरजमुखी आदि कुल 14 खरीफ फसलों की नई और लेटेस्ट एमएसपी रेट के बारे में एक नजर में जानकारी चाहते हैं, तो इस चार्ट को देखें।

क्रम संख्या

फसल का नाम

एमएसपी 2022-23 प्रति क्विंटल रुपए में

एमएसपी 2023-24 प्रति क्विंटल रुपए में

एमएसपी में वृद्धि प्रति क्विंटल रुपए में

1. धान  2040 2183 143
2. धान ग्रेड ए 2060 2203 143
3. ज्वार हाइब्रिड 2970 2180 210
4. ज्वार मालदंडी 2990 3225 235
5. बाजरा 2350 2500 150
6. रागी 3578 3846 268
7. मक्का 1962 2090 128
8. तुअर 6600 7000 400
9. मूंग 7755 8558 803
10 उड़द 6600 6950 350
11. मूंगफली 5850 6377 527
12. सूरजमुखी 6400 6760 360
13. सोयाबीन 4300 4600 300

14.

तिल 7830 8635

805

15. रामतिल 7287 7734 447
16. कपास 6080 6620 540

 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Massey Ferguson
Swaraj
Powertrac
John Deere
Farmtrac
Eicher
New Holland
Solis
VST
Kubota
Captain
Preet
Indo Farm
Tafe
Trakstar
Escorts
Same Deutz Fahr
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Force
ACE
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

3514 cc 55 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

2235 cc 37 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

2931 cc 47 HP

For Price Click Here