किसानों को मिलेगी प्याज गोदाम निर्माण पर 75% सब्सिडी

किसानों को मिलेगी प्याज गोदाम निर्माण पर 75% सब्सिडी
शेयर पोस्ट

प्याज की फसल का नुकसान रोकें: 75% सब्सिडी पर भंडारण इकाई बनाएं

Sarkari Subsidy 2025 :  कृषि उत्पादों को मंडियों में बेहतर भाव दिलाने के लिए सरकार द्वारा कई भंडार गृह योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनके माध्यम से भंडारण के लिए संरचनाओं यानी कि गोदाम के निर्माण पर काश्तकारों को अनुदान दिया जाता है। योजना में लाभ लेकर उत्पादक किसान अपनी जरूरतों के अनुसार भंडारण घर (स्टोरेज हाउस) का निर्माण करा सकते हैं और अपनी उपज के लिए अच्छी कीमत हासिल कर सकते हैं। इस बीच अब बिहार राज्य में प्याज फसल की बर्बाद नहीं होगी। प्याज को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए बिहार सरकार ने प्याज भंडारण (Onion Storage) हेतु संरचनाओं यानी गोदाम के निर्माण पर अनुदान देने का निर्णय लिया है, ताकि आधुनिक भंडारण संरचनाएं विकसित कर प्याज का भंडारण किया जा सके और बेमौसम प्याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाया जा सके। साथ ही उत्पादक काश्तकारों को उनकी उपज का सही मूल्य सुनिश्चित किया जा सके। 

इस बीच बिहार के कृषि मंत्री सह उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि राज्य सरकार किसानों को सशक्त बनाने एवं फसल के बाद होने वाले नुकसान को रोकने के लिए कड़े प्रयास कर रही है। इसके अंतर्गत अब प्याज भंडारण को बढ़ावा देने के लिए किसानों को आधुनिक भंडारण संरचनाएं (Modern storage structures) विकसित करने हेतु अनुदान प्रदान किया जा रहा है।

प्याज आधारित संरचनाएं विकसित करने पर सब्सिडी (Subsidy for developing onion based structures)

उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री ने कहा कि प्याज का भंडारण में सबसे बड़ी चुनौती भंडारण घर की कमी है, जिसके कारण किसानों को अक्सर अपने उत्पाद बहुत कम दामों पर बेचना पड़ता है या उत्पाद खराब हो जाते हैं। इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए राज्य सरकार प्याज आधारित संरचनाएं विकसित करने पर 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्याज के पर्याप्त और उचित स्टोरेज सुविधा की भारी कमी है, जिसके कारण प्याज उत्पादक किसान आपातकालीन बिक्री के लिए विवश हो जाते हैं। इन सभी को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा भंडारण संरचना का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि प्याज की खेती करने वाले किसानों को गैर-मौसमी समय में भी अपने उत्पाद का उचित बाजार मूल्य प्राप्त हो सकें। भंडारण संरचना का निर्माण करने की इस योजना का यही मूल उद्देश्य है। 

इन जिलों में योजना का कार्यान्वयन (Implementation of the scheme in these districts)

कृषि मंत्री सिन्हा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत प्याज भंडारण संरचना के लिए कुल 4 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत वाली योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजना है। इस योजना का कार्यान्वयन अनुसूची-2 के अनुसार राज्य के कुल 23 जिलों जैसे भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, कैमूर, लखीसराय, नवादा, सारण, शेखपुरा, सिवान, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, गया, खगड़िया, मधुबनी, मुंगेर, नालंदा, पटना, पूर्णिया, रोहतास, समस्तीपुर एवं वैशाली में किया जाएगा। इस पर प्रति कृषक परिवार अधिकतम एक (1) प्याज भण्डारण संरचना का लाभ ले सकते हैं।

किसानों को 4 लाख 50 हजार रुपए का अनुदान (Farmers will get a subsidy of 4.5 lakh rupees)

उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री ने कहा कि प्याज भंडारण संरचना का निर्माण वर्ष 2023-24 में सब्जी विकास योजना के तहत अनुमोदित विभागीय प्राक्कलन एवं नक्शा के आधार पर कराने पर किसानों को अनुदान दिया जाएगा। प्याज भण्डारण संरचना (onion storage structure) का निर्माण (50 MT) अनुमोदित विभागीय प्राक्कलन एवं नक्शा के आलोक में किसानों द्वारा किया जायेगा। योजना के अंतर्गत प्याज भंडारण के लिए संरचना निर्माण के लिए निर्धारित लागत 6 लाख रुपए तय की गई है, जिस पर किसानों को अधिकतम 75 प्रतिशत यानी 4 लाख 50 हजार रुपए का अनुदान दो किस्तों में दिया जाएगा। 

दो समान किस्तों में मिलेगी सहायतानुदान राशि (The grant amount will be given in two equal installments)

किसानों को यह सहायतानुदान राशि जांचोपरान्त दो समान किस्तों में डीबीटी-इन-कैश के रूप में दिया जाएगा। पहली किस्त सिविल कार्य जैसे नीव, प्लींथ एवं छत स्तर के ढांचागत निर्माण के बाद तथा दूसरी किस्त का भुगतान संरचना निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद दिया जाएगा। कृषि मंत्री ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा। किसानों का चयन ऑनलाइन आवेदन से श्रेणीवार लॉटरी के आधार पर किया जाएगा। राज्य सरकार ने प्रत्येक प्रखंड में कृषि विभाग के माध्यम से नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं जो किसानों को आवेदन प्रक्रिया, साइट चयन और निर्माण में सहायता प्रदान करेंगे।

प्याज भंडारण संरचना का नक्शा कहां से प्राप्त करें? (Where to get the onion storage structure map?)

बिहार सरकार कृषि विभाग की “राष्ट्रीय कृषि विकास योजना” अंतर्गत किसान प्याज भंडारण इकाई (50MT) के लिए आवेदन कर सकते हैं। कार्यादेश निर्गत होने के 15 दिनों के अन्दर निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू करना अनिवार्य होगा। अन्यथा आपके कार्यादेश को रद्द किया जा सकता है। प्याज भंडारण संरचना का अनुमोदित मॉडल एस्टीमेट एवं संरचना का नक्शा (भूमि संरक्षण निदेशालय द्वारा) तथा मॉडल एस्टीमेट एवं संरचना का नक्शा (बी.ए.यू.,सबौर द्वारा) दिए गए Link पर उपलब्ध है, जिसे आसानी से Download किया जा सकता है, जिससे प्याज भंडारण के लिए उच्च गुणवत्ता वाले संरचना का निर्माण किया जा सके। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Massey Ferguson
Swaraj
John Deere
Powertrac
Eicher
Farmtrac
New Holland
VST
Solis
Captain
Kubota
Preet
Indo Farm
Tafe
Same Deutz Fahr
Trakstar
Escorts
ACE
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Force
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2760 cc 47 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2979 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

3478 cc 49 HP

For Price Click Here