नमस्कार किसान भाइयों, साल 2025 में ऐसी अनेक योजनाएं चल रही हैं जिनके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। इन योजनाओं का उद्देश्य सिर्फ किसानों की आय बढ़ाना नहीं, बल्कि उन्हें आधुनिक बनाना और जैविक खेती की ओर प्रेरित करके हर तरह से सशक्त करना है। आइए, जानते हैं उन 5 टॉप योजनाओं के बारे में जो 2025 में किसानों को लाभ देंगी।
इस योजना में किसानों को हर साल छह हजार रुपए की सरकारी सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी?
20वीं किस्त की संभावना जून के आखिरी या जुलाई के पहले सप्ताह में है। सरकार ने e-KYC को अनिवार्य बना दिया है ताकि केवल असली किसानों को ही लाभ मिल सके और पारदर्शिता बनी रहे।
पीएम किसान योजना में e-KYC कैसे करें?
PM-KISAN e-KYC करने के कुल 3 तरीके है:
नोट : किसानों को अपने भूमि दस्तावेज और बैंक खाता विवरण अपडेट रखने चाहिए ताकि भुगतान में देरी न हो।
प्राकृतिक आपदा जैसे सूखा होना, बाढ़ आना, फसल में कीट लग जाना या अन्य आपदा से फसल बर्बाद होने की स्थिति में PMFBY किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है।
फसल बीमा आवेदन कैसे करें?
नोट : बीमा राशि हर सीजन की फसलों के अनुसार अलग–अलग होती है।
इस योजना का उद्देश्य गोदाम, कोल्ड स्टोरेज, पैकेजिंग जैसी सुविधाओं के लिए किसानों, एफपीओ और स्टार्टअप्स को सस्ती दर पर ऋण देना है। सरकार 2 करोड़ रुपये तक के ऋणों पर 3% प्रति वर्ष की दर से ब्याज अनुदान प्रदान करती है।
AIF में आवेदन कैसे करें?
मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना : राजस्थान सरकार की इस योजना में गाय, भैंस, ऊंट, बकरी आदि का बीमा किया जाता है। इसमें जानवरों की अकाल मृत्यु पर मुआवजा मिलता है। वर्ष 2024-25 में राज्य सरकार द्वारा की गई बजट घोषणा के अनुसार प्रदेश में सबसे पहले 5-5 लाख दुधारू गाय/भैंस, 5-5 लाख भेड़/बकरी तथा 1 लाख उष्ट्र वंषीय पशु (ऊंट) का बीमा करते हुये बीमा कवरेज प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। इस योजना में कुल 400 करोड़ रुपए का व्यय होगा।
राष्ट्रीय पशुधन मिशन : इस मिशन का उद्देश्य नस्ल सुधार, चारा विकास और डेयरी यूनिट्स को बढ़ावा देना है। जिससे प्रति जानवर ज़्यादा दूध, मांस या अंडे मिलें और देश में मांस, अंडे, बकरी का दूध, ऊन और चारे का उत्पादन बढ़े, ताकि सभी की ज़रूरतें पूरी हो सकें। राष्ट्रीय पशुधन मिशन छोटे पशुपालकों को रोजगार के अवसर प्रदान करता है।
रासायनिक खाद के अत्यधिक प्रयोग से फसलों को नुकसान पहुंचता है। वर्मी कम्पोस्ट एक सस्ता और जैविक विकल्प है। इस योजना में सरकार केंचुआ खाद यूनिट लगाने पर आर्थिक और तकनीकी सहायता प्रदान करती है। यदि आप इस योजना से जुड़ना चाहते है तो rajkisan.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन करें।
खेत में वर्मीकंपोस्ट डालने के लिए ये उपकरण हैं उपयोगी :
इन योजनाओं का पूरा लाभ लेने के लिए अपने दस्तावेज जैसे आधार, बैंक खाता, जमीन संबंधी प्रमाणपत्र अपडेट रखें। साथ ही अपने नजदीकी कृषि अधिकारी, बैंक शाखा या CSC केंद्र से संपर्क में रहें और सरकारी वेबसाइट्स पर इन योजनाओ से जुड़े अपडेट देखते रहें।
2025 में आत्मनिर्भर किसान बनने का यही समय है। 2025 की इन टाॅप सरकारी योजनाओं का आप सभी किसान पूरा लाभ उठा सकते हैं और 2025 को अपने लिए एक सफल वर्ष बना सकते हैं! कृषि संबंधी हर अपडेट के लिए ट्रैक्टर गुरु के साथ जुड़े रहें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology
किसान मानसून की पहली बारिश से पहले करें जुताई, होगी बंपर पैदावार
गन्ने की फसल पर खतरनाक कीट का हमला, किसानों के लिए अलर्ट जारी
सोलर ड्रायर पर 1.50 लाख रुपये तक की सब्सिडी, जानें आवेदन प्रक्रिया और पात्रता
किसानों के लिए गन्ना बीज पर ₹310 सब्सिडी, कृषि यंत्रों पर 80% तक अनुदान