ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

खेती के उत्पादन में मदद करने वाले 5 कृषि उपकरण

खेती के उत्पादन में मदद करने वाले 5 कृषि उपकरण
पोस्ट -04 मार्च 2023 शेयर पोस्ट

जानें, कौन-कौन से 5 कृषि उपकरण हैं ज्यादा फायदेमंद   

खेती-किसानी का काम अब ज्यादा मेहनत भरा नहीं रह गया है। आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए एक से बढ़कर एक नये कृषि औजार बाजार में उपलब्ध हैं। इन कृषि यंत्रों का सही तरीके से उपयोग किया जाए तो कृषि कार्य काफी आसान हो जाता है। हालांकि आज भी देश के ज्यादातर किसान भाई अपने पूरे परिवार के साथ खेतों में खूब मेहनत करते हैं लेकिन परंपरागत ढंग से खेती करने में लागत के मुकाबले जब पैदावार कम होती है तो खेती मुनाफे के बजाय घाटे का सौदा साबित होती है। इसलिए किसान भाइयों को चाहिए कि अपनी कृषि भूमि की उर्वरा शक्ति को ज्यादा से ज्यादा बनाए रखने के लिए प्राकृतिक खाद का उपयोग करने के साथ ही ऐसे कृषि यंत्रों का भी उपयोग करें जो खेतों की सेहत सुधारें और फसलों की बंपर पैदावार हो सके। भारत में नये कृषि यंत्रों की उपयोगिता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। यहीं नहीं किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कुछ चुनिंदा कृषि उपकरणों पर सब्सिडी देने की योजनाएं भी संचालित हैं। इससे लघु एवं सीमांत किसान भी इन्हें आसानी से खरीद सकते हैं। यहां ट्रैक्टर गुरू पर इस पोस्ट में आपको ऊबड़-खाबड़ खेतों को समतल करने की लेटेस्ट मशीन लेजर लैंड लेवलर सहित तवेदार हल, ट्रैक्टर से चलने वाला मोल्ड बोर्ड, पावर टिलर और फर्टिलाइजर ब्रॉड कास्टलर के बारे में उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे पूरा पढ़ कर लाइक और शेयर करें।

New Holland Tractor

क्या है लेजर लैंड लेवलर मशीन ?

यदि आपके खेत आड़े-तिरछे और ऊबड़-खाबड़ किस्म के हैं तो इन्हे समतल कराना बहुत जरूरी है। लेजर लैंड लेवलर मशीन इसी खास उपयोग के लिए बनाई गई है। इसकी मदद से खेतों का समतलीकरण  किया जाता है। लेजर लैंड लेवलर मशीन खेत की ऊंचाई वाले स्थानों से मिट्टी को खींच कर नीचे वाले स्थानों पर जमा करती है, इससे खेत पूरी तरह एक समान हो जाता है।  जब खेत पूरी तरह समतल हो जाएंगे तो इनमें सिंचाई भी अच्छी होगी। पानी की बर्बादी रुकेगी। इसके साथ ही ऐसे खेतों में हर तरह की फसल का उत्पादन करना आसान हो जाएगा।

जानें, लेजर लैंड लेवलर मशीन के अन्य लाभ

  • लेजर लैंड लेवलर मशीन खेतों को समतल बनाने के साथ ही कई तरह से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष फायदे प्रदान करती है। इससे  किसानों को होने वाले लाभ इस प्रकार हैं-:
  • यह मशीन खेतों को समतल करने के अलावा इन्हे खाद और पानी के सही उपयोग लायक बनाती है। इससे इन खेतों में फसल का ज्यादा उत्पादन होता है।
  • धान की फसल के लिए लेजर लैंड लेवलर बहुत जरूरी है इसलिए किसान इसका इस्तेमाल अवश्य करें।
  • लेजर लैंड लेवलर मशीन से सिंचाई के समय पानी का सही वितरण होता है और जल निकासी भी हो जाती है।
  • लेजर लैंड लेवलर मशीन से खेत समतल होने से बीजों का सही जमाव होता है। वहीं पोषक तत्व जैसे प्राकृतिक या रासायनिक खादों का भी समुचित तरीके से उपयोग होता है।
  • समतल खेतों में निराई और गुड़ाई का काम बेहतर तरीके से किया जा सकता है और लागत भी कम आती है।

इन कृषि यंत्रों का भी करें उपयोग

आधुनिक खेती के लिए अनेक एग्रीकल्चर मशीनें आ गई हैं। इनमें कई मशीने हस्तचलित हैं तो कुछ ट्रैक्टर की सहायता से चलती हैं। यहां कुछ ऐसे ही कृषि यंत्रों की जानकारी दी जा रही है-:

तवेदार हल: मिट्टी को करें उलट-पुलट

इस कृषि उपकरण से मिट्‌टी की उत्पादकता बढ़ती है क्योंकि तवेदार हल मिट्टी को उलट-पुलट करने के लिए बेस्ट मशीन है। इसमें लोहे का फ्रेम, थ्री प्वाइंट हीच सिस्टम, एक रोटरी शॉफ्ट होती है जिस पर ब्लेड लगे रहते हैं। यह यंत्र ट्रैक्टर की सहायता से चलता है। इससे गर्मी के मौसम में गहरी जुताई की जा सकती है। वहीं तवेदार हल खेत में ढैंचा या सनई हरी खाद को मिट्टी में मिलाने काम बेहतरीन ढंग से करता है।  

मोल्ड बोर्ड : सख्त परत को तोड़ने में कुशल

मोल्ड बोर्ड खेतों में फसल बुवाई से पहले मिट्टी को ज्यादा उलट-पुलट करने वाली मशीन है। यह ट्रैक्टर चलित यंत्र है। इसे किसानों की भाषा में मिट्टी पलट हल कहा जाता है। इस मशीन में शेयर प्वाइंट, शेयर मोल्ड बोर्ड, लैंड स्लाइड्स, फ्रॉग, शेंक, फ्रेम और थ्री प्वाइंट हीच सिस्टम होते हैं। इससे मिट्टी की सख्त परत को भी तोड़ा जा सकता है। वहीं मोल्ड बोर्ड से फसल के अवशेष और खाद के लिए बोई गई हरी फसल को काट कर मिट्टी में दबाया जा सकता है।  

पावर ट्रिलर- एक मशीन तीन काम

यह कृषि यंत्र किसानों के लिए बहुत उपयोगी है। इससे खेती की जुताई के काम के अलावा बुआई, कटाई और फसल की ढुलाई का काम किया जा सकता है। वहीं दवा का छिड़काव, पंपसेट आदि के काम भी यह करती है।

फर्टिलाइजर ब्राडकास्टलर

किसानों के लिए खेतों में खाद डालने के काम में काफी समय और मेहनत लगती है। यदि फर्टिलाइजर ब्राडकास्टलर का उपयोग करें तो यह काम बेहद आसान हो जाएगा। इससे कम समय में सही मात्रा में खाद डाला जाएगा। यह मशीन 12 से 14 मीटर चौड़ाई वाले स्थानों पर खाद डाल सकती है। इसे बिजाई के लिए भी काम ले सकते हैं।

इस तरह से सभी किसान भाई इन कृषि यंत्रों का उपयोग करेंगे तो उन्हे खेती करने में ज्यादा मजा आएगा, और जब पैदावर बढ़ेगी तो इनकी आमदनी भी पहले से अधिक हो जाएगी।   

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर