फसल कटाई मशीन : गेहूं कटाई की टॉप 5 रीपर मशीन, जानें कीमत की पूरी जानकारी

फसल कटाई मशीन : गेहूं कटाई की टॉप 5 रीपर मशीन, जानें कीमत की पूरी जानकारी
शेयर पोस्ट

जानें, गेहूं कटाई की जबरदस्त टॉप 5 रीपन मशीन की विशेषताएं और कीमत 

देशभर में रबी सीजन की कई फसलों की कटाई शुरू हो चुकी है। आने वाले दिनों में रबी की फसल में गेहूं, जौ, चना व सरसों आदि की कटाई शुरू हो जाएगी। रबी फसलों की कटाई फरवरी के अंत से लेकर अप्रैल के मध्य तक होती है। कटाई के बाद फसल को सूखने के लिए अच्छी धूप में छोड़ दिया जाता है। फसल के सूखने के बाद मुड़ाई और भंडारण किया जाता है। रबी फसलों की कटाई, मुड़ाई और भंडारण का कार्य काफी जटिल है। क्योंकि रबी फसलों की बुवाई काफी बड़े स्तर पर होती है। जैसा कि अभी रबी फसलों की कटाई का सीजन है, जिसमें गेहूं की कटाई प्रमुख रूप से शुरू होगी। छोटे और सीमांत किसान हंसिया, दरात आदि से कटाई कर लेते हैं। परंतु बड़े किसानों का इससे काम नहीं चलता। परंपरागत रूप से फसलों की कटाई का काम महीनों तक चलता है लेकिन अब यह कार्य मशीनों के उपयोग से कुछ दिनों में ही पूर्ण हो जाता है। समय पर कटाई न होने से फसलों की क्षति की आशंका रहती है। साथ ही अगली फसल की बुआई में देरी होती है, जिससे उसकी उपज भी प्रभावित होती है। लेकिन आज के समय में फसल कटाई के लिए बहुत सी आधुनिक मशीनों का विकास हो चुका है, जिनके उपयोग से किसान फसलों की कटाई कुछ ही दिनों में संपन्न कर सकते हैं। आज हम अपके लिए ऐसी टॉप 5 रीपर मशीन की जानकारी लेकर आए हैं, जिन पर सरकार भारी सब्सिडी भी देती देती है। गेहूं कटाई के ये मशीनें अधिक महंगी भी नहीं होती है। छोटे किसान भी इन्हें आसानी से खरीद सकते हैं और समय पर कटाई एवं गहाई कर फसल की क्षति से बच सकते हैं। आईए, ट्रैक्टर गुरू के इस पोस्ट के माध्यम से इन टॉप 5 मशीनों की विशेषता एवं कीमत के बारे में जानते हैं। 

1. ट्रैक्टर बैक माउंटेड रीपर बाइंडर मशीन 

ट्रैक्टर बैक माउंटेड रीपर बाइंडर मशीन को ट्रैक्टर के पीछे लगा कर चलाया जाता है। खास बात यह है कि ट्रैक्टर बैक माउंटेड रीपर बाइंडर मशीन फसलों की कटाई के साथ-साथ फसलों को रस्सी से बांध कर गांठे भी बनाती है। यह रीपर बाइंडर मशीन गेहूं, धान, जौ, जई, रागी के साथ अन्य फसलें जिनकी ऊंचाई 2 फीट से 4.5 फीट तक होती हैं, उनकी कटाई कर सकती है। इस मशीन को 35 एच.पी से ऊपर पॉवर वाले ट्रैक्टर से चलाया जा सकता है। यह रीपर बाइंडर मशीन जमीन से सिर्फ 3 से 5 सेंटीमीटर की ऊंचाई से फसलों की कटाई करती है। इस मशीन की मदद से प्रति घंटा 1 एकड़ तक फसलों की कटाई आसानी से की जा सकती है। 

2. ट्रैक्टर फ्रंट माउंटेड रीपर बाइंडर मशीन

इस रीपर बाइंडर मशीन को ट्रैक्टर के आगे अटैचमेंट कर चलाया जाता है। यह रीपर बाइंडर मशीन फसलों की कटाई के साथ-साथ रस्सी से बांधकर बंडल भी बनाता है। इस मशीन के उपयोग से गेहूं, धान, जौ, जई, रागी के साथ अन्य फसलों की कटाई की जा सकती है। यह रीपर मशीन खेतों में खड़ी फसलें जिनकी ऊंचाई 2 फीट से 5 फीट तक होती हैं, उनकी कटाई आसानी से करता है। इस रीपर मशीन को 25 एच.पी से ऊपर  पॉवर वाले ट्रैक्टर की मदद से चला सकते हैं। खास बात यह है कि इसे ट्रैक्टर के आगे अटैचमेंट किया जाता है, जिसकी वजह से इससे खेतों में कहीं से भी फसल की कटाई शुरू की जा सकती है। इसे बार-बार आगे-पीछे नहीं करना पड़ता है। इस रीपर मशीन की सहायता से खेतों में खड़ी फसलों की जमीन से 3-5 सेंटीमीटर ऊंचाई से कटाई कर सकते हैं। यह रीपर मशीन प्रति घंटा 1.5 - 1.75 एकड़ तक फसल की कटाई आसानी से कर सकती है। 

3. ट्रैक्टर से चलने वाला वर्टिकल कन्वेयर रीपर मशीन

ट्रैक्टर से चलने वाला वर्टिकल कन्वेयर रीपर मशीन मध्यम और बड़े किसानों के लिए उपयोगी है। इस रीपर मशीन को 35 एच.पी पावर से ऊपर के ट्रैक्टर की सहायता से चलाया जाता है। इस मशीन को 35 एच.पी पावर के ट्रैक्टर से भी चला सकते हैं। वर्टिकल कन्वेयर रीपर मशीन के इस्तेमाल से सोयाबीन, धान, गेहूं, जौ, ज्वार, ग्वार, जई और सरसों आदि फसलों की कटाई आसानी से कर सकते हैं। यह मशीन दो मॉडल में आती है। पहले में चार कन्वेयर बेल्ट और दूसरे मॉडल में 5 कन्वेयर बेल्ट आती है। इस मशीन की चौड़ाई 7 फुट की होती है। ट्रैक्टर से चलने वाला वर्टिकल कन्वेयर रीपर मशीन जमीन से 1.5 से 2 सेंटीमीटर की ऊंचाई से फसलों की कटाई करती है। इस मशीन के उपयोग से एक दिन में 10 से 15 एकड़ में फसलों की कटाई आसानी से की जाती है। ट्रैक्टर के आगे अटैचमेंट होने वाले वर्टिकल कन्वेयर रीपर मशीन की कीमत लगभग 60 हजार रुपए के आस-पास होती है। वहीं, ट्रैक्टर के पीछे अटैचमेंट होने वाले वर्टिकल कन्वेयर रीपर मशीन की कीमत करीब 55 हजार रुपए के आसपास होती है। इनकी कीमत आपके राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग भी हो सकती है। 

4. स्वचालित रीपर बाइंडर मशीन 

स्वचालित रीपर बाइंडर मशीन में अपना खुद का इंजन होता है। यह 10 एचपी का डीजल इंजन होता है। यह मशीन फसल की कटाई के साथ-साथ रस्सी से बंडल भी बांधती है। इस मशीन की सहायता से गेहूं, धान, जौ, जई, रागी और सरसों आदि फसलें, जिनकी ऊंचाई 2 फीट से 4.5 फीट तक होती है, उनकी कटाई आसानी से की जा सकती है। स्वचालित रीपर बाइंडर मशीन जमीन से सिर्फ 3-5 सेंटीमीटर ऊंचाई से फसलों की कटाई करती है। यह मशीन एक घंटे में एकड़ तक फसल की कटाई कर सकती है। इस मशीन में आगे के लिए 4 और पीछे के लिए 1 गियर होता है। खेतों में रात के समय काम करने के लिए इस मशीन में आगे पीछे एलईडी लाइट होती है। यह मशीन 1 घंटे में 25 से 30 मजदूरों के बराबर फसल काट सकती है। यह मशीन स्वचालित होती है, इसलिए इसके परिवहन में कोई समस्या नहीं आती है। इस मशीन की सहायता से फसलों की कटाई काफी नीचे से की जा सकती है, जिसके कारण  खेत में फसलों के ज्यादा बड़े ठूंठ नहीं बचते और किसानों के भूसे का नुकसान भी नहीं होता है।

बाजार में रीपर बाइंडर मशीन की कीमत 50,000 हजार रुपए से लेकर 2.5 लाख रुपए तक होती है। वहीं, ट्रैक्टर से चलने वाले रीपर बाइंडर मशीन की कीमत 80 हजार से 2 लाख रुपए तक के आस पास होती है। सभी राज्य सरकारे अप्रूवड रीपर बाइंडर मशीन पर अपने तय प्रावधानों के अनुसार किसानों को सब्सिडी उपलब्ध करवाती है। यह सब्सिडी लगभग 50 प्रतिशत से अधिक भी हो सकती है। इन मशीन पर उपलब्ध सब्सिडी प्रतिशत जानने के लिए आप अपने राज्य के कृषि एवं अभियांत्रिक विभाग से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, आप राज्य एवं जिले के कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 

5. स्वचालित वर्टिकल कन्वेयर रीपर (पैदल चलाने वाला)

स्वचालित वर्टिकल कन्वेयर रीपर मशीन (पैदल चलाने वाला) एक पावरफुल फसल कटाई मशीन है। इसमें 5 एच.पी पावर का इंजन होता है, जो पेट्रोल तथा डीजल दोनो ही वेरिएंट में आता है। आप अपने हिसाब से इसे ले सकते हैं। इस रीपर मशीन को हाथों से एक व्यक्ति पैदल चलाता है। इस मशीन में आगे की की तरफ रीपर में ब्लेड्स लगी हुई होती है, जो फसलो की कटाई करती है। इस मशीन में रबर के टायर लगे हुए हैं जिससे इसे कही भी ले जाया सकता है। इसमें दो गियर आते हैं जिसमें एक गियर से मशीन को आगे पीछे किया जाता है। वहीं,  दूसरे गियर से रीपर को चलाया जाता है। यह रीपर मशीन सोयाबीन, मक्का, गेहूं, जौ, बाजरा, सरसों तथा पशु चारा फसलों आदि की कटाई बड़ी आसानी से कर सकती है। यह रीपर मशीन जमीन से 1 से 5 सेंटीमीटर ऊपर से फसल की कटाई करती है। यह मशीन 1 घंटे में 1 से 2 एकड़ तक की फसल को काट सकती है। इस मशीन की कीमत करीब 1 लाख से 1.35 लाख रुपये तक हो सकती है।

कटाई एवं गहाई के लिए बहुत सी मशीनों का विकास हो चुका है। किसान फसलों की कटाई के लिए उन्नत हंसिया, स्वचालित वर्टिकल कन्वेयर रीपर (पैदल चलाने वाला), स्वचालित वर्टिकल कन्वेयर रीपर (बैठकर चलने वाला) का उपयोग कर सकते हैं। छोटे किसान 10 एच.पी पावर वाली कटाई मशीनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैठकर चलाने वाला स्वचालित तथा ट्रैक्टर से चलने वाला वर्टिकल कन्वेयर रीपर और स्वचालित रीपर बाइंडर मशीन तथा ट्रैक्टर से चलने वाले रीपर बाइंडर मशीन मध्यम और बड़े किसानों के लिए उपयोगी है। वहीं, बड़े किसानों के लिए सबसे उपयोगी यंत्र कम्बाइन हार्वेस्टर है, जिसमें वे कटाई एवं गहाई एक साथ कर सकते हैं, जिससे उनका समय और पैसा भी बचता है। साथ ही अगली फसल की बुआई के लिए खेत की तैयारी के लिए पर्याप्त समय भी मिलता है। 
 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
New Holland
Powertrac
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Preet
Indo Farm
Same Deutz Fahr
ACE
Tafe
Escorts
Force
Agri King
Standard
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2761 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

2235 cc 37 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

3307.5 cc 42 HP

For Price Click Here