ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

लैंडफोर्स स्ट्रॉ-रीपर: जाने, लैंडफोर्स कंबाइन हार्वेस्टर की कीमत, इंजन क्षमता और विशेषताएं

लैंडफोर्स स्ट्रॉ-रीपर: जाने, लैंडफोर्स कंबाइन हार्वेस्टर की कीमत, इंजन क्षमता और  विशेषताएं
पोस्ट -20 मार्च 2023 शेयर पोस्ट

लैंडफोर्स स्ट्रॉ-रीपर: खेती में उच्च गुणवत्ता और अधिक उत्पादन क्षमता देने वाला कंबाइन हार्वेस्टर

लैंडफोर्स स्ट्रॉ-रीपर मशीन: आधुनिक दौर में खेती में उच्च गुणवत्ता वाले अनाज के उत्पादन के लिए फसलों की कटाई कंबाइन हार्वेस्टर के इस्तेमाल से आसानी से और समय पर हो जाती है। हालांकि, इन मशीनों के उपयोग से किसानों को आसानी से गुणवत्ता वाला अनाज मिल जाता है और उन्हें अतिरिक्त मेहनत करने की आवश्यता भी नहीं पड़ती। लेकिन इन मशीनों से कटाई के बाद खेतों में फसल अवशेष बच जाते हैं, जिनका प्रबंधन करने में किसानों की काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। लेकिन अब इंजीनियर्स द्वारा कई ऐसे कृषि उपकरण विकसित किए जा चुके हैं, जिनकी बदौलत महज कुछ ही वक्त में फसल अवशेष प्रबंधन कर पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की जा सकती है। आज किसानों द्वारा विभिन्न कंपनियों के स्ट्रॉ रीपर (पुआल कटाई की मशीन) का उपयोग फसलों की कटाई के पश्चात शेष बचे हुए फसल अवशेष प्रबंधन हेतु किया जा रहा है। ऐसे में हम आज किसान भाईयों के लिए लैंडफोर्स स्ट्रॉ-रीपर मशीन की जानकारी लेकर आये हैं। यह स्ट्रॉ-रीपर बेहतर सेवा देने वाले एडवांस फीचर्स से पैक है। लैंडफोर्स स्ट्रॉ-रीपर कम मेंटेनेंस खर्च पर किसानों को फसल अवशेषों से अतिरिक्त मुनाफा देता है। अगर आप भी फसल अवशेषों के प्रबंधन में पैसे और समय दोनों ही बचाना चाहते हैं, तो लैंडफोर्स स्ट्रॉ-रीपर (Landforce Straw-reaper) का चयन कर सकते हैं। इस पोस्ट में हम आपको लैंडफोर्स स्ट्रॉ-रीपर के बारे में सभी जानकारी नीचे दे रहे हैं। 

New Holland Tractor

लैंडफोर्स स्ट्रॉ-रीपर

लैंडफोर्स स्ट्रॉ-रीपर लैंडफोर्स ब्रांड द्वारा इंजीनियर किया है। कंपनी ने इस स्ट्रॉ-रीपर को नई टेक्नोलाॅजी के साथ अपग्रेड करके नए डिजाइन में किसानों के लिए पेश किया है। लैंडफोर्स स्ट्रॉ रीपर एक पुआल कटाई के लिए सबसे अच्छा उपकरण है। लैंडफोर्स स्ट्रॉ रीपर सभी ट्रैक्टरों के साथ अपेक्षाकृत अच्छी तरह से काम करता है और ईंधन की बचत करता है। लैंडफोर्स स्ट्रॉ रीपर किसानों के लिए हमेशा एक बड़ी मदद रहा है। किसान लैंडफोर्स स्ट्रॉ रीपर का उपयोग कृषि क्षेत्र और कृषि भूमि का प्रबंधन करने के लिए करते हैं। यह उपकरण एक बार में काटना, थ्रेशिंग और पुआल को साफ करना जैसे तीन कार्य करता है।

किसानों की सोच से कहीं अधिक

लैंडफोर्स स्ट्रॉ रीपर अपेक्षाकृत अच्छी तरह से काम करता है जिससे किसानों को अद्भुत और आसान काम मिल जाता है। यह उपकरण किसानों की सोच से कहीं अधिक हैं। लैंडफोर्स स्ट्रॉ रीपर न केवल फसल उगाने में मदद करता है बल्कि उत्पादन को सफलतापूर्वक प्रवाहित भी करता है। भारत में लैंडफोर्स स्ट्रॉ रीपर का हमेशा किसानों द्वारा अत्यधिक इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह 45 से 65 एचपी श्रेणी का स्ट्रॉ रीपर है जिससे ईंधन की बचत के साथ-साथ अधिकतम उत्पादकता प्राप्त करना इसका एक और फायदा है। कंबाइन कटाई के बाद शेष बचे हुए फसल अवशेष (गेहूं के डंठल) को भूसा बनाने में लैंडफोर्स स्ट्रॉ रीपर सबसे अच्छा रीपर उपकरण है। इसके उपयोग से शेष बचे हुए गेहूं के डंठल को दोलनशील ब्लेड से काटा जाता है, ऑपरेशन के दौरान इसकी घूमने वाली रील गेहूं के डंठल को बरमा की ओर ले जाती है। इसके बाद इसका बरमा और गाइड ड्रम डंठल को थ्रेसिंग सिलेंडर तक पहुंचाता है। यहां डंठल छोटे-छोटे टुकड़ों में काट जाता है। यह बेहतर पृथक्करण प्रदर्शन देता है। लघु टुकड़ा अवतल की सलाखों के माध्यम से गिरता है। इसमें लगे डबल ब्लोअर पुआल (भूसा) से धूल के कणों को पृथक कर पीछे जोड़ी गई ट्रॉली में ले जाकर स्टोर करता है।  

लैंडफोर्स स्ट्रॉ रीपर के लाभ

लैंडफोर्स स्ट्रॉ रीपर एक किफायती और ईंधन कुशल मशीन है, जिसकी कार्यान्वयन शक्ति 45-65 एचपी है। यह खेती की उत्पादकता में सुधार करता है एवं जटिल तथा समय लेने वाले कार्य को आसानी से सुविधा के साथ करता है। किसान को आसान और उन्नत तरीकों का उपयोग करके उच्च पैदावार प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता हैं। लैंडफोर्स स्ट्रॉ रीपर एडजस्टेबल रियर हुक ट्रैक्टर के साथ जुड़ना आसान बनाता है। इम्प्लीमेंट्स का उच्च प्रदर्शन ईंधन की कम खपत को सुनिश्चित करता हैं। स्पेयर पार्ट्स की आसान उपलब्धता लैंडफोर्स स्ट्रॉ रीपर की बाजार मांग में वृद्धि करता है।

लैंडफोर्स स्ट्रॉ रीपर की विशेषताएं

लैंडफोर्स स्ट्रॉ रीपर का फ्रेम हैवी डयूटी पाइप्स से बनाया गया है। 

  • भूसा (पुआल) अवतल से होकर गुजरता है, पीछे चल रहे डबल ब्लोअर द्वारा स्ट्रॉ डिस्चार्ज पाइप्स की मदद से ट्रॉली में खलाया जाता है।
  • परिवहन के लिए लैंडफोर्स स्ट्रॉ रीपर में 7.00.19 के साइज के टायर लगे होते हैं। 
  • लैंडफोर्स स्ट्रॉ रीपर में आपकों बड़ा टूल बॉक्स मिल जाता है, जिसमें आप इसके स्पेयर पार्टस को रख सकते हैं। 
  • इसमें लगा साइड बेल्ट कवर ऑपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना से सुरक्षा प्रदान करता है। 
  • लैंडफोर्स स्ट्रॉ रीपर में हैवी डयूटी स्टैंडर्ड पार्किंग स्टैंड दिया गया है। 
  • लैंडफोर्स स्ट्रॉ रीपर का हिच सभी प्रकार के ट्रैक्टरों के लिए उपयुक्त है। 
  • लैंडफोर्स स्ट्रॉ रीपर का कटर बार विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। 7.30 फिट का बड़ा कटर बार इस मशीन को परिष्कृत बनाता है। 
  • लैंडफोर्स स्ट्रॉ रीपर 50 एमएम की ऊंचाई से कटिंग करता है। 
  • इसमें चार ब्लेड के साथ दो ब्लोअर लगे हुए हैं। 
  • लैंडफोर्स स्ट्रॉ रीपर की कार्यक्षमता 1.5 से 2 एकड़ प्रति घंटा है। 
  • इस उपकरण का कुल वजन 2000 किलोग्राम हैं। कुल लंबाई 3850 एमएम हैं। चौड़ाई 2400 एमएम है। वहीं, ऊंचाई 2230 एमएम है। 
  • लैंडफोर्स स्ट्रॉ रीपर की रफ्तार 740 आरपीएम है।

लैंडफोर्स स्ट्रॉ रीपर की कीमत

लैंडफोर्स स्ट्रॉ रीपर की कीमत काफी किफायती हैं। भारत में किसानों द्वारा खरीदना बहुत आसान है, क्योंकि यह उनके बजट में फिट बैठता है। लैंडफोर्स स्ट्रॉ रीपर किसानों के लिए सबसे किफायती और कम बजट वाले ट्रैक्टर उपकरणों में से एक है। यदि आप लैंडफोर्स के इस मॉडल्स की सटीक कीमत जानना चाहते हैं तो ट्रैक्टरगुरु की वेबसाइट पर विजिट करके इसकी सटीक कीमत अपने राज्य और शहर के अनुसार जान सकते हैं। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर