ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

खेदूत मिनी टिलर: खेती में लागत कम, किसानों की आय में होगा पहले से ज्यादा मुनाफा

खेदूत मिनी टिलर: खेती में लागत कम, किसानों की आय में होगा पहले से ज्यादा मुनाफा
पोस्ट -21 जून 2023 शेयर पोस्ट

छोटे खेतों और बगीचों के लिए शानदार है खेदूत KAMT 06 मिनी टिलर, जानें विशेषताएं

मिनी टिलर का उपयोग खेतों में बड़े स्तर पर किया जा रहा है। किसान मिनी टिलर का उपयोग कर कम पूंजी की लागत में खेत की जुताई, बुआई जैसे कई कृषि कार्य कर पाते हैं। यही वजह है कि बहुत से छोटे किसान ट्रैक्टर के बजाय पावर टिलर से खेती करना पसंद करते हैं। बहुत सारी अच्छी कंपनियां अब आधुनिक और अच्छी तकनीक से लैस पावर टिलर का निर्माण कर रही है। इन्हीं कंपनियों में से एक खेदूत भी है जिसने अपनी अत्याधुनिक मशीनों से भारतीय किसानों का विश्वास जीता है। खेदूत बड़े स्तर पर किसानों के लिए पावर टिलर का निर्माण करती है। यह किसान को अपने विश्वसनीय प्रदर्शन से कॉम्पैक्ट समाधान प्रदान करता है। इसकी रखरखाव की भी कम आवश्यकता पड़ती है। खेदूत ब्रांड का एक ऐसा ही बेहतरीन पावर टिलर है, जिसका मॉडल नाम KAMT 06 है। इसे छोटे बगीचों और छोटे खेतों की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। 

New Holland Tractor

ट्रैक्टर गुरु के इस पोस्ट में हम खेदूत KAMT 06 की खासियत, कीमत, फीचर्स, माइलेज और किसानों को होने वाले फायदे की जानकारी दे रहे हैं।

क्या होता है मिनी टिलर

मिनी टिलर एक छोटा, हल्का और कॉम्पैक्ट गार्डनिंग टूल है। हालांकि सीमित जरूरतों के लिए इससे खेतों की जुताई और अन्य कृषि कार्य भी किए जा सकते हैं। लेकिन किराए पर लगाकर ज्यादा रफ उपयोग में लाने के बजाय छोटे और मध्यम किसान इसे सिर्फ अपनी जरूरत के हिसाब से उपयोग करते हैं। यह ट्रैक्टर की अपेक्षा काफी कम रेट में किसानों के लिए उपलब्ध होते हैं। इसका उपयोग सब्जियों की खेती, बागवानी, संकड़ी जगहों पर किया जाता है। मिनी ट्रैक्टर में छोटे इंजन होते हैं, जो सामान्यतः डीजल पर ही चलता है। लेकिन कई ऐसे मिनी टिलर भी हैं जो बिजली और गैस से चलते हैं। मिनी टिलर मशीन मिट्टी को बुआई के लायक बनाता है, मिट्टी को पलटने, महीन जुताई करने आदि कार्यों के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है। 

किन किसानों को मिनी टिलर से होता है फायदा

मिनी टिलर को गार्डन टिलर भी कहा जाता है। यह संकड़ी और छोटी जगह में भी काम कर सकता है। कॉम्पैक्ट डिजाइन, अत्याधुनिक तकनीक और अच्छी क्षमता की वजह से यह खेतों की जुताई करने में भी सक्षम है। ऐसे किसान जो छोटे और सीमांत श्रेणी में आते हैं। अपने खेतों की जरूरतों के लिए मिनी टिलर लेने की सोच रहे हैं, वे किसान इस मॉडल को खरीद सकते हैं। बागवानी करने वाले किसानों के लिए यह टिलर काफी बेहतरीन साबित हो सकता है। क्योंकि संकड़े और छोटे इलाके में जुताई करने में यह टिलर काफी उपयोगी साबित होगा।

KAMT 06 मिनी टिलर की विशेषताएं

खेदूत का यह मिनी ट्रैक्टर मॉडल काफी शक्तिशाली और कॉम्पैक्ट डिजाइन का मिनी टिलर है जो किसानों की जरूरतों के हिसाब से फिट आता है। ज्यादातर कृषि कार्यों में मिनी टिलर का उपयोग देखने को मिलता है। हल्की और कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से इसे पहाड़ी क्षेत्रों में भी उपयोग में लाया जा सकता है। सूखे खेतों या धान की खेती वाले गीले खेतों की जुताई में भी यह मिनी टिलर उपयुक्त है। इस मिनी टिलर की कुछ विशेषताएं इस प्रकार है।

  • डीजल इंजन : इसका डीजल इंजन किसानों के लिए काफी प्रभावी होता है। चूंकि यह ईंधन पेट्रोल की अपेक्षा सस्ता और हर जगह आसानी से उपलब्ध होने वाला ईंधन है। जिससे किसान का काम सरल हो जाता है।
  • हल्का और आकर्षक डिजाइन : खेदूत का यह मिनी टिलर हल्का होने की वजह से ट्रांसपोर्टेशन के लिए आसान है। इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। 
  • चौड़ी जुताई : यह मिनी टिलर किसान की जरुरत के हिसाब से चौड़ी जुताई कर सकता है। इस तरह मिट्टी की तैयारी और खेती में इस टिलर की बेहतरीन उपयोगिता है।

खेदूत मिनी टिलर मॉडल KAMT 06 खासियत एवं फीचर्स 

इस मिनी टिलर मॉडल की विशेषताओं को एक नजर में समझने के लिए इस चार्ट को देखें।

खेदूत मिनी टिलर मॉडल KAMT 06 विशेषता
श्रेणी टिलेज
पावर क्षमता 6 एचपी
इंजन मॉडल 178 एफ
विस्थापन 296
बोर × स्ट्रोक 78×62
अधिकतम आउटपुट 6
फ्यूल टैंक कैपेसिटी 3.5
ऑयल कैपैसिटी 1.1
टीलिंग की गहराई 100-200 mm 
गियरशिफ्ट स्पीड -1,2,0,1
ट्रांसमिशन गियर
हैंडल  स्टील
टायर 4.0 से 8.0
वजन 128 किलोग्राम

खेदूत मिनी टिलर से होने वाला लाभ

इस मिनी ट्रैक्टर मॉडल से किसानों को काफी लाभ होगा। टिलर के उपयोग से किसान खेती में कई तरह से फायदे उठा सकते हैं।

समय पर कृषि कार्य : इस मिनी टिलर के उपयोग से किसान सही समय पर अपना कार्य पूरा कर सकते हैं। 

श्रम लागत में कमी : टिलर का उपयोग कर किसान आसानी से श्रम की कम लागत में खेती का काम पूरा कर सकते हैं।

मिट्टी की गुणवत्ता में बढ़ोतरी : टिलर के उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता में बढ़ोतरी होती है। इससे मिट्टी की उत्पादकता और किसान के उपज में बढ़ोतरी होती है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर