बुजुर्गों से लेकर युवाओं के लिए टॉप बिजनेस आइडिया, होगी 60,000 रुपए प्रतिमाह कमाई

बुजुर्गों से लेकर युवाओं के लिए टॉप बिजनेस आइडिया, होगी 60,000 रुपए प्रतिमाह कमाई
शेयर पोस्ट

टॉप बिजनेस आइडिया : बुजुर्गों से लेकर युवाओं की घर बैठे हर महीने 50- 60 हजार रुपए तक कमाई होगी

TOP Business Idea : केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की आय बढ़ाने और कृषि के साथ-साथ अन्य व्यवसायिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार नई-नई योजनाएं चला रही हैं। किसान डेयरी फार्म, मुर्गी पालन, बकरी पालन या अन्य कृषि-आधारित उद्योग शुरू करने के लिए इन योजनाओं के तहत लाखों रुपए का लोन और उस पर ब्याज में सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप भी खुद के रोजगार की शुरुआत करना चाहते हैं, तो हम इस लेख में कृषि से जुड़े एक ऐसे टॉप बिजनेस आइडिया के बारे में बताएंगे, जिसे बुजुर्गों से लेकर युवा यानी हर उम्र के लोग घर बैठे शुरू कर सकते हैं और इससे 50 से 60 हजार रुपए तक हर महीने कमाई कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस बिजनेस के लिए आप सरकारी सहायता का लाभ भी उठा सकते हैं। इससे किसान न केवल अपने लिए स्वरोजगार की शुरुआत कर सकते हैं, बल्कि बेहतर कमाई के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बना सकते हैं।

गाय-भैंस पालन यानी डेयरी फार्म का बिजनेस (Cow-buffalo rearing , dairy farm business)

अगर आप गांव में रहते हैं और सोचते हैं कि वहीं एक ऐसा व्यवसाय स्थापित कर सकें, जो न सिर्फ टिकाऊ है, बल्कि अच्छी मासिक कमाई भी दें। ऐसे में आप गाय-भैंस का पालन कर डेयरी फार्मिंग बिजनेस की स्थापना कर सकते हैं। गाय-भैंस पालन कोई नया काम नहीं है, लेकिन अब अगर इसे पेशेवर तरीके से किया जाए, तो यह आपको ₹50,000 से ₹60,000 प्रति माह की कमाई दे सकता है। कुछ राज्य सरकारें गाय-भैंसों की डेयरी फार्म खोलने के लिए 10 लाख रुपए का लोन 70 प्रतिशत तक की सब्सिडी के साथ देती हैं, ताकि डेयरी फार्म स्थापित करना आसान हो सके। ऐसे में सरकार की योजना आपके लिए बेहद काम की हो सकती है। 

गांव बिजनेस प्लान : गाय-भैंस पालन में कितना निवेश करना होगा ? (How much investment will be required in cow-buffalo rearing?)

अगर आप गाय-भैंस पालन छोटे स्तर पर शुरू करना चाहते हैं, तो आपको शुरुआत में 2-4 गाय या भैंस की जरूरत पड़ेगी। अच्छी नस्ल (मुर्रा, सुरती, बन्नी, मेहसाणा, और जाफराबादी) की एक भैंस की औसतन 70,000 से ₹90,000 तक की कीमत में आ जाती है। इसके अलावा पशु शेड, चारा, पानी और देखरेख पर कुछ खर्च होता है। मोटा-मोटा देखा जाए, तो शुरुआती खर्च 3-4 लाख रुपए तक आ सकता है, लेकिन अगर आपके पास पहले से शेड, चारा के लिए भूमि और अन्य सुविधाएं मौजूद हैं, तो यह खर्च काफी कम हो जाता है। सरकार की सब्सिडी योजना और बैंक और वित्तीय संस्थानों की डेयरी लोन स्कीम के जरिए पशुपालकों को डेयरी फार्म शुरू करने के लिए 10-50 लाख रुपए का ऋण दिया जाता है। इस ऋण पर लगने वाले ब्याज पर सब्सिडी भी दी जाती है। इन योजनाओं से डेयरी फार्मिंग बिजनेस शुरू करने में बड़ी मदद मिल सकती है।

डेयरी बिजनेस से किसानों को होगा फायदा (Farmers will benefit from dairy business)

डेयरी बिजनेस की खास बात ये है कि इसमें इनकम रोजाना आती है। हर दिन दूध बिकता है और उसी दिन से आपकी कमाई शुरू हो जाती है। पशु चिकित्सा और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सरकार की योजनाओं से इस बिजनेस में किसानों को ज्यादा से ज्यादा फायदा होगा। अगर आप इससे प्रोसेसिंग यूनिट भी जोड़ दें, जैसे दही, घी या पनीर बनाना तो आपकी कमाई और भी बढ़ सकती है। इस योजना के साथ अन्य योजना भी पशुपालन विभाग में संचालित हैं, जिनमें आवेदन कर योजना का लाभ लिया जा सकता है। समय-समय पर ऐसी कल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है, जिससे उन्हें लाभ हो सके। 

TOP Business Idea : किसानों की होने वाली कमाई

पशु की संख्या दूध मात्रा (प्रति दिन लीटर) दूध की दर (रु./ लीटर) मासिक इनकम महीने का खर्च मुनाफा
4 भैंस 30 से 32 लीटर ₹50 लगभग ₹48,000 ₹15 हजार ₹33 हजार
6 भैंस 45 से 48 लीटर ₹50 लगभग ₹72,000 ₹20 हजार ₹52 हजार

इन बातों का रखे ध्यान (Keep these things in mind)

गाय या भैंस पालना सिर्फ दूध निकालने का काम नहीं है, ये पूरी जिम्मेदारी है। पशुओं की सफाई, चारा, समय पर दवा-टीकाकरण और सही नस्ल का चयन इन सबका ध्यान रखना बहुत जरूरी है। मानी जाती है, जो अपनी अधिक दूध उत्पादन क्षमता के लिए जानी जाती है। मुर्रा भैंस जिसे "काला सोना" भी कहा जाता है, इसकी दूध उत्पादन क्षमता अधिक होती है। इसके दूध में आमतौर पर 7 प्रतिशत फैट होता है। सुरती, बन्नी, मेहसाणा, और जाफराबादी अन्य अच्छी नस्ल की भैंसें जो डेयरी फार्मिंग के लिए लोकप्रिय हैं और अच्छा मुनाफा दे सकती हैं। अगर आप इसमें थोड़ा मैनेजमेंट जोड़ दें जैसे दूध की सही टाइमिंग, वजन का हिसाब, और खर्चे की बुकिंग तो आपका बिजनेस गांव में ही एक मजबूत इनकम सोर्स बन सकता है। इसके अलावा, सरकारी पशुपालन विभाग और NABARD जैसी संस्थाएं समय-समय पर ट्रेनिंग और सब्सिडी देती हैं, जिनका फायदा उठाया जा सकता है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Swaraj
Massey Ferguson
Powertrac
John Deere
New Holland
Eicher
Farmtrac
Solis
Kubota
Captain
VST
Indo Farm
Tafe
Trakstar
Preet
Same Deutz Fahr
ACE
Force
Escorts
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
Agri King
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2340 cc 39 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

₹ X,XX

3707 cc 55 HP

For Price Click Here

Sponsored

Kubota

Starting Price

₹ X,XX

2434 cc 55 HP

For Price Click Here