मुर्गी पालन लोन योजना 2025 : किसानों को मिल रहा 9 लाख रुपए तक ऋण

मुर्गी पालन लोन योजना 2025 : किसानों को मिल रहा 9 लाख रुपए तक ऋण
शेयर पोस्ट

किसानों को मुर्गी पालन के लिए मिलेगा 9 लाख रुपए तक ऋण, ऐसे करें आवेदन

Poultry Farm Loan Yojana 2025 : केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों और ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं में से एक है मुर्गी पालन लोन योजना (Poultry Farm Loan Yojana 2025), यह ग्रामीण क्षेत्रों में मुर्गी पालन व्यवसाय को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रही है। इस योजना का क्रियान्वयन राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, सहकारी बैंक और अन्य मान्यता प्राप्त वित्तीय संस्थान भागीदार हैं। अगर आप गांव में रहते हैं और खेती के साथ-साथ मुर्गी पालन फार्म स्थापित करने की सोच रहे हैं, तो यह योजना (Poultry Farm Loan Yojana) आपके लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकती है। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को 9 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि सरकार इस योजना में 33 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी प्रदान कर रही है, ताकि लाभार्थी पर आर्थिक बोझ कम पड़े। 

मुर्गी पालन लोन योजना हाइलाइट (Poultry Farm Loan Yojana 2025 Highlights)

  • मुर्गी पालन योजना 2025
  • कितनी मिल सकती है लोन राशि?
  • सब्सिडी और ब्याज दर कितना होगा?
  • पात्रता शर्तें क्या हैं?
  • जरूरी दस्तावेजों की सूची
  • आवेदन कैसे करें?

मुर्गी पालन योजना 2025 : कम लागत-बेहतर मुनाफा (Poultry Farming Scheme 2025: Low Cost-Better Profit)

मुर्गी पालन व्यवसाय एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें कम लागत पर बेहतर मुनाफा कमाया जा सकता है। आज के समय में अंडा और चिकन की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे इस उद्योग की संभावनाएं पहले से कहीं अधिक मजबूत हो गई हैं। ऐसे में मुर्गी पालन लोन योजना 2025 उन लोगों के लिए सुनहरा अवसर है, जो सीमित संसाधनों में खुद का पोल्ट्री फार्म स्थापित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं। पोल्ट्री फार्म लोन योजना छोटे स्तर से शुरुआत करने वाले लोगों को वित्तीय सहायता के साथ आगे बढ़ने का भरोसा देती है।  इस योजना का उद्देश्य पोल्ट्री फार्मिंग से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना, अंडा और मांस उत्पादन को प्रोत्साहित करना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है। योजना के अंतर्गत सहायता प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। इस लेख में आपको ऑनलाइन आवेदन, पात्रता शर्तें, लोन राशि, सब्सिडी और जरूरी दस्तावेजों संबंधित पूरी जानकारी मिलेगी।

पोल्ट्री फार्म के लिए कितनी मिल सकती है लोन राशि (How much loan amount can be obtained for poultry farm)

सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, पोल्ट्री फार्म लोनयोजना के अंतर्गत लाभार्थी की आवश्यकता और प्रोजेक्ट के आकार के आधार पर लोन राशि का निर्धारण किया जाता है। इस योजना के तहत सरकार 50,000 रुपए लेकर अधिकतम 9 लाख रुपए तक का लोन पात्र व्यक्ति को प्रदान करती है। ऋण की यह अधिकतम सीमा मुर्गी पालन (पोल्ट्री फार्म) व्यवसाय शुरू करने तथा उसे सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पर्याप्त मानी जाती है। बैंक इस लोन राशि को अपने नियमों और नाबार्ड द्वारा तय दिशा-निर्देशों के अनुसार स्वीकृत करती हैं। यह योजना किसानों और बेरोजगार युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का मौका देती है।

पोल्ट्री फार्म लोन पर सब्सिडी और ब्याज दर क्या होगी? (What will be the subsidy and interest rate on poultry farm loan?)

मुर्गी पालन लोन योजना के तहत पोल्टी फार्म लोन लेने वाले पात्र व्यक्तियों को सरकार 33 प्रतिशत तक की सब्सिडी उपलब्ध कराती है। इसमें सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों को अधिकतम 25 फीसदी, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग जैसे आरक्षित वर्गों के लोगों को अधिकतम 33% तक की सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, सरकार द्वारा इस योजना के तहत ऋण पर वर्षवार ब्याज दरें भी लागू की जाती हैं। यह ब्याज दरें 10.75% से लेकर अधिकतम 25% तक हो सकती हैं। लोन लेने वाले लाभार्थियों को इन्हीं निर्धारित दरों के अनुसार ऋण की किश्तों का भुगतान करना अनिवार्य होता है। इच्छुक व्यक्ति मुर्गी पालन ऋण लेने से पहले संबंधित बैंक या वित्तीय संस्थानों से चालू ब्याज दर और सब्सिडी पात्रता की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, जिससे योजना का अधिकतम लाभ लिया जा सके।

मुर्गी पालन लोन योजना के लिए पात्रता शर्तें क्या हैं? (What are the eligibility conditions for Poultry Loan Scheme?)

मुर्गी पालन लोन योजना 2025 के अंतर्गत लोन राशि प्राप्त करने हेतु निम्न प्रकार के पात्रता शर्तें निर्धारित की गई है:-

  • मुर्गी पालन लोन लेने वाले व्यक्ति मूल रूप से भारत देश का नागरिक होना चाहिए।
  • मुर्गी पालन फार्म शुरू करने के लिए लाभार्थी व्यक्ति के स्वय: के नाम पर न्यूनतम तीन एकड़ या उससे अधिक की भूमि होनी चाहिए।
  • भूमि से संबंधित वैध दस्तावेज जैसे-  खसरा-खतौनी, कब्जा प्रमाण पत्र, राजस्व रिकॉर्ड, जो यह साबित करें कि भूमि का मालिकाना हक संबंधित व्यक्ति के पास है। 
  • जिस बैंक से लोन प्राप्त करना है, उसमें पहले से खाता होना चाहिए ।
  • योजना के तहत लोन लेने वाले आवेदक व्यक्ति की आयु 18 वर्ष होनी अनिवार्य है। 
  • लाभार्थी व्यक्ति पर किसी भी तरह का कोई लोन पहले से बकाया नहीं होना चाहिए। 
  • पोल्ट्री फॉर्म लोन योजना में केवल वहीं लाभार्थी लोन के लिए पात्र होंगे, जो सरकार द्वारा निर्धारित सभी शर्तों और दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करेंगे।

पोल्ट्री फार्म लोन योजना के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची (List of documents required for Poultry Farm Loan Scheme)

  • व्यक्ति का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • पोल्ट्री फार्म खोलने का परमिट (सरकारी विभागों से अनुमति और लाइसेंस)
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट 
  • मुर्गी पालन प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (पशुपालन विभाग से पंजीकरण)

आवेदन कैसे करें? (How to apply?)

मुर्गी पालन लोन योजना (Poultry Farming Loan Scheme) के तहत ऋण लाभ प्राप्त करने के लिए निम्न चरणों के अनुसार, आसानी से आवेदन किया जा सकता है:-

  • सबसे पहले लोन के लिए निर्धारित आवश्यक दस्तावेजों को लेकर नजदीकी बैंक शाखा में संपर्क करें ।
  • बैंक जाकर संबंधित अधिकारी से मुर्गी पालन लोन योजना 2025 के बारे में सभी जानकारी डिटेल से प्राप्त करें।
  • जानकारी के आधार पर योजना का फॉर्म प्राप्त करें और उसमें मांगी गई सभी अनिवार्य जानकारी दर्ज करें।
  • आवेदन फॉर्म भर जाने के बाद अपने सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न करें और बैंक शाखा में जमा करें। 
  • इसके बाद आपके फॉर्म का वेरिफिकेशन बैंक के कर्मचारी द्वारा शुरू कर दिया जाएगा, जिसमें कुछ दिनों का समय लग सकता है।
  • वेरिफिकेशन के दौरान सभी जानकारी सही पाए जाने पर बैंक आपका लोन अप्रूव कर राशि खाते में जारी कर देगा।  

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Swaraj
Massey Ferguson
Powertrac
John Deere
New Holland
Eicher
Farmtrac
Solis
Kubota
Captain
VST
Indo Farm
Tafe
Trakstar
Preet
Same Deutz Fahr
ACE
Force
Escorts
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
Agri King
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

3682 cc 49 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2272 cc 33 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

N/A cc 50 HP

For Price Click Here