Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

मौसम अपडेट: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 48 घंटों में दस्तक देगा मानसून

मौसम अपडेट: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 48 घंटों में दस्तक देगा मानसून
पोस्ट -24 जून 2023 शेयर पोस्ट

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें किन राज्यों को मिलेगी तपती गर्मी से राहत 

मौसम विभाग (आईएमडी) ने देशभर के कई राज्यों में भारी बारिश के साथ उमस भरी गर्मी का अलर्ट जारी किया है। आईये, जानें किसी राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।  

New Holland Tractor

चक्रवाती तुफान बिपरजॉय के चलते बीते दिनों देशभर के कई राज्यों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। कहीं भारी बारिश के चलते तापमान में आई गिरावट से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली, तो कहीं तेज धूप और भीषण गर्मी लोगों पर कहर बरसा रही है। राजस्थान, असम, सिक्किम में हुई बारिश से जहां लोगों को हल्की राहत मिली, वहीं, यूपी-बिहार जैसे देश के कई राज्यों में अभी आने वाले कुछ और दिनों तक भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल सकता है। लेकिन मौसम विभाग ने चक्रवाती तुफान के चलते देश के कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अभी मानसून की बारिश का इंतजार लोगों को थोड़े समय तक और करना पड़ सकता है। जिसके चलते देश के कई हिस्सों में तपती गर्मी का कहर भी देखने को मिल सकता है। लेकिन आने वाले 48 घंटों में देश के हिस्सों में मानसून दस्तक दे सकता है। वहीं, देश के कुछ हिस्सों में हुई हल्की व भारी बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। आईये, इस पोस्ट की मदद से देश का मौसम जानें। 

देशभर में मौसम का हाल

प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार अगले 48 घंटों में दक्षिण प्रायद्वीप के कुछ और हिस्सों, बिहार के शेष हिस्सों, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर है। एक ट्रफ रेखा पंजाब से मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के पास, आंध्र प्रदेश तट और दक्षिण ओडिशा तट पर है।

अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में बारिश की संभावना

ताजा अपडेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी तट, ओडिशा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत में भी कुछ तीव्र बारिश देखने को मिल सकती है। पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों के साथ-साथ उत्तर पश्चिम भारत में भी कुछ अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, केरल, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की आशंका है।

25 से 28 जून के बीच तेज बारिश की गतिविधियां होने की संभावना 

मौसम अपडेट रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश जारी है। अब राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। हालांकि, जल्द ही उत्तराखंड में भी मानसून आने की उम्मीद है। एक ट्रफ रेखा उत्तरी पंजाब से देश के पूर्वी भागों तक विस्तारित होगी। बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र हवाएं भी पहाड़ियों पर नमी बनाए रखेंगी जिससे 25 से 28 जून के बीच तेज बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। 

मानूसन के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल

मौसम विभाग की मानें तो आमतौर पर मानसून उत्तराखंड में 20 जून तक और हिमाचल प्रदेश में 25 जून तक दस्तक दे देता है। लेकिन इस साल मानसून की रफ्तार सुस्त बनी हुई है और पूर्वी व मध्य भारत में मानसून 10 से 12 दिन की देरी से दस्तक दे रहा है। लेकिन अब मध्य भारत के दक्षिणी प्रायद्वीपीय भागों के साथ-साथ पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में मानसून के लगातार आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल बनती जा रही हैं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सामान्य बारिश की श्रेणी में हैं, लेकिन उत्तराखंड में 46 प्रतिशत की कमी है। मानसून की शुरुआत होते ही उत्तराखंड में कम बारिश की भरपाई हो जाएगी। अगले सप्ताह हिमाचल और उत्तराखंड में भूस्खलन और भूस्खलन की आशंका बताई जा रही है। वहीं, पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि वे राज्यों के पहाड़ी गंतव्यों पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

पिछले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में हुई बारिश

मौस विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश देखी गई। वहीं, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिली। वहीं, पूर्वोत्तर भारत, केरल, लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़, रायलसीमा, तमिलनाडु, विदर्भ के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके अलावा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में प्रंचड लू चलने की खबर मिली है। वहीं, उत्तर प्रदेश, हरियाणा उत्तर पूर्व राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और रायलसीमा में कुछ इलाकों को छोड़कर अन्य सभी हिस्सों में तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर