Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

मौसम अलर्ट : भारी कोहरे और शीतलहर की चेतावनी, इन इलाकों में होगी बारिश

मौसम अलर्ट : भारी कोहरे और शीतलहर की चेतावनी, इन इलाकों में होगी बारिश
पोस्ट -25 जनवरी 2024 शेयर पोस्ट

पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना, अगले दो दिन तक शीतलहर की चेतावनी  

Weather Update : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी के मुताबिक, अगले 4 दिनों के दौरान देश के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि उत्तर भारत में अगले पांच दिन तक भारी से भारी कोहरा छाये रहने की स्थिति रह सकती है। वहीं, अगले 2 दिनों तक उत्तर भारत के सभी क्षेत्रों में सामान्य शीतलहर से भारी शीतलहर की स्थिति रहने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि अभी देश के इलाकों में ठंड और शीतलहर की स्थिति जारी है, जिसके आगे भी जारी रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ेगी, जिससे आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। अभी ठंड और शीतलहर से लोगों को राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

New Holland Tractor

देश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छाया रहा घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान देश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा है। साथ ही कुछ हिस्सों में शीत दिवस से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति दर्ज की गई। स्काई मेट वेदर एजेंसी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों और झारखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा और असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है। पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के कई हिस्सों में, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत दिवस से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति रही। वहीं, दिल्ली और दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति रही।  पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा।  उत्तरी राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश में एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। 

इन इलाकों में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

पूर्वी विदर्भ और आसपास के निचले स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।  उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती परिसंचरण उत्तर महाराष्ट्र तट के पास पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर औसत स्तर से 1.5 किमी ऊपर है।  एक ट्रफ रेखा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से आंतरिक ओडिशा तक फैली हुई है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर पर है।  एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ 27 जनवरी से पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालय के इलाकों में हल्की छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 दिनों के बीच ओडिशा के निचले स्तर तक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से आंतरिक, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में  छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय कुछ घंटों के लिए घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। राजधानी दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर रात/सुबह के दौरान घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 25 की रात से 28 जनवरी की सुबह के दौरान बिहार के कुछ हिस्सों में रात / सुबह में कुछ घंटों के लिए भारी से बहुत भारी कोहरा छाए रहने की स्थिति रह सकती है। अगले 2 दिनों के बीच उत्तरी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान औेर उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा के साथ कुछ स्थानों पर अति शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है। उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है।  

इन राज्यों में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों और बिहार के अलग-अलग स्थानों में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति जारी रहने की संभावना है।  इन इलाकों में अगले 2 दिनों के दौरान कुछ हिस्सों में शीतलहर और अगले 3 दिनों के दौरान कुछ अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ठंडे दिन की स्थिति जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों और बिहार के अलग-अलग स्थानों पर शीत दिवस से लेकर अति शीत दिवस की स्थिति जारी रहने की संभावना है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पाला पड़ सकता है।

न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक हो सकती है बढ़ोतरी 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद नहीं है और उससे अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। उत्तरी हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के कई हिस्सों में 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जा रहा है। पंजाब अधिकांश हिस्सों में, उत्तरी हरियाणा के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों,  मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। अंबाला (हरियाणा) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर