ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

मौसम अपडेट : गर्मी, बारिश और ओलावृष्टि, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

मौसम अपडेट : गर्मी, बारिश और ओलावृष्टि, जानें क्या कहता है मौसम विभाग
पोस्ट -09 फ़रवरी 2023 शेयर पोस्ट

मौसम रिपोर्ट : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इन राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम, जानें पूरी जानकारी 

मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट की मानें तो दिनभर तेज धूप और रात के बढ़ते तापमान ने पश्चिमी विक्षोभ को सक्रिय कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का असर देशभर के कई क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्यों में इन दिनों मौसम का मिजाज कुछ अलग इशारा कर रहा है। किसी राज्य में तापमान बढ़ने से गर्मी का एहसास होने लगा है, तो कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम खराब होने से हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने से सर्दी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ तेजी से पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहा है। जिसके कारण प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम के खराब होने का अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सो में चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। आईए, इस पोस्ट की मदद से जानते हैं कि देश के किस राज्य में किस प्रकार का मौसम रहेगा। 

New Holland Tractor

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो बीते कुछ दिन से पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर एक तरफ रेखा के रूप में बना हुआ है, यह 8 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करना शुरू कर देगा। जिसके कारण प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान के मध्य भागों पर बना हुआ है। पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी 24 घंटों में जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 9 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की तीव्रता बढ़ सकती है। साथ ही यह उत्तराखंड को भी कवर कर सकता है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले 48 घंटों के दौरान दिन और रात के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभवना जताई जा रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश के इन हिस्सों में हुआ हिमपात और बारिश

मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण बने मौसमी सिस्टम का असर देशभर के कई हिस्सों में देखने को मिला। रिपोर्ट के अनुसार विक्षोभ के असर से पिछले 24 घंटों के दौरान सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हुआ। वहीं, असम, मेघालय, मणिपुर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी द्वीपों में हल्की बारिश हुई। इसके अलावा बिहार और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में मध्यम कोहरा छाया रहा। 

आने वाले दिनों में इन हिस्सों में हो सकती है बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटो के दौरान देश के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 9 और 10 फरवरी को भी इन राज्यों के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 09 फरवरी को कश्मीर घाटी के सुदूर इलाकों में भारी बारिश या बर्फबारी के आसार है। वहीं, 09 और 10 फरवरी को उत्तर पंजाब के सुदूर इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में 9 व 10 फरवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार है। इसके अलावा, 9 और 10 फरवरी को पंजाब के उत्तरी इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का दौर जारी

मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। मौसम विभान के अुनसार पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय इलाकों में जारी होने से यहां 09 और 10 फरवरी को बर्फबारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो 8 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 9 और 10 फरवरी को भी इन राज्यों में बर्फबारी और बारिश देखने को मिलेगी। 

हरियाणा में शुष्क और आरामदायक मौसम रहेगा

मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 9 व 10 फरवरी को राज्यों में अधिकांश स्थानों में बादल छाये रहने की संभावना है। जिसके कारण राज्य में तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इसके अलावा, मौसम की किसी भी महत्वपूर्ण गतिविधि की संभावना बहुत कम है। 

आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है?

भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजधानी दिल्ली में दिन की शुरूआत सुबह की धूप के साथ हुई। वहीं, आज तापमान में न्यूनतम गिरावट भी देखी गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अनुमान लगाया जा रहा है कि आज न्यूनतनम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, संभावना लगाई जा रही है कि 9 फरवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। साथ ही दिन के समय में तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 9 और 10 फरवरी को दिल्ली में हवा थमने के आसार लगाया जा रहा है। हवा थमने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। जिसका असर 10 फरवरी के न्यूनतम तापमान पर पड़ सकता है। इसके अलावा, इन दोनों दिनों में दिल्ली के आसमान में हल्के बादल छाये रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर