7 लाख से कम बजट में कौन-सा ट्रैक्टर खरीदें? जानें टॉप मॉडल

7 लाख से कम बजट में कौन-सा ट्रैक्टर खरीदें? जानें टॉप मॉडल
शेयर पोस्ट

7 लाख से कम बजट में दमदार 4 ट्रैक्टर, जानें टॉप मॉडल, खास फीचर्स और बेहतरीन विकल्प

भारतीय कृषि में खेती के कामों को आसान और तेज बनाने के लिए कृषि मशीनों का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। इसी वजह से अब छोटे और मध्यम किसान भी नए ट्रैक्टर खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। हालांकि, ट्रैक्टर खरीदना किसानों के लिए एक बड़ा वित्तीय फैसला होता है। ऐसे में अगर आपका बजट ₹7 लाख से कम (Under 7 Lakh Budget Tractor) है और आप पावर, माइलेज और आधुनिक फीचर्स से समझौता किए बिना एक दमदार ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, तो 40 से 44 HP सेगमेंट में कई लोकप्रिय मॉडल उपलब्ध हैं।

इनकी पावर, फीचर्स और कीमत को ध्यान में रखते हुए हमने 4 ऐसे दमदार ट्रैक्टर मॉडल चुने हैं, जिनकी कीमत ₹7 लाख से कम है और जो छोटे व मध्यम किसानों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

आइए, किसानों के लिए 7 लाख से कम बजट में आने वाले इन 4 दमदार ट्रैक्टर मॉडल, उनकी पावर, प्रमुख फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं। 

टॉप 4 मॉडल, उनके खास फीचर्स और कीमत

भारतीय कृषि बाजार में ₹7 लाख से कम कीमत में महिंद्रा 475 DI XP प्लस, मैसी फर्ग्यूसन 241 DI महा शक्ति, आयशर 380 सुपर प्लस और फार्मट्रैक चैंपियन 42 जैसे ट्रैक्टर मॉडल उपलब्ध हैं। ये सभी ट्रैक्टर 40 से 44 HP सेगमेंट में आते हैं और इनमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो खेती के काम को आसान बनाने में मदद करते हैं। 2026 में धान, सोयाबीन, कपास और गेहूं जैसी फसलों की खेती के साथ-साथ ढुलाई के कामों के लिए भी किसान इन ट्रैक्टरों को पसंद कर रहे हैं:

1. महिंद्रा 475 DI XP प्लस

₹7 लाख से कम बजट में महिंद्रा 475 DI XP प्लस 4-सिलेंडर इंजन के साथ आने वाला लोकप्रिय ट्रैक्टर है। इसका इस्तेमाल खेती के साथ-साथ सामान्य ढुलाई के कामों में भी किया जा सकता है। 4-सिलेंडर इंजन पर्याप्त पावर देने के साथ लंबे समय तक खेती के कामों में उपयोगी प्रदर्शन देने में मदद करता है।

  • इंजन व परफॉर्मेंस: इसमें 44 HP का 4-सिलेंडर, 2979 CC ELS (एक्स्ट्रा लॉन्ग स्ट्रोक) इंजन दिया गया है। यह करीब 39.2 HP की पीटीओ पावर और 172 Nm का बैकअप टॉर्क प्रदान करता है।
  • लिफ्ट क्षमता: 1500 किलोग्राम High precision हाइड्रोलिक लिफ्ट।

मजबूत बनावट और कम रखरखाव लागत के कारण इसका इस्तेमाल गेहूं, आलू, सरसों और सोयाबीन जैसी फसलों की खेती में किया जा सकता है। किसान इसके साथ कल्टीवेटर, रोटावेटर और ट्रॉली जैसे कृषि उपकरणों का उपयोग कर सकते हैं। महिंद्रा इस मॉडल पर 6 साल की वारंटी भी दी जाती है।

महिंद्रा 475 DI XP प्लस की 2026 एक्स-शोरूम कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।

2. मैसी फर्ग्यूसन 241 DI महा शक्ति

मैसी फर्ग्यूसन 241 DI महा शक्ति अपनी (ड्राफ्ट, पोजिशन और रिस्पॉन्स कंट्रोल) हाइड्रोलिक्स और सिम्पसन इंजन के लिए जाना जाता है। इसका हाइड्रोलिक सिस्टम खेत की स्थिति के अनुसार उपकरण की गहराई को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे जुताई के दौरान ट्रैक्टर का संचालन अधिक सुविधाजनक हो सकता है। अगर आप ₹7 लाख से कम बजट में खेती और हल्की से मध्यम ढुलाई के लिए ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, तो मैसी फर्ग्यूसन 241 DI महा शक्ति एक उपयोगी विकल्प हो सकता है।

  • इंजन व परफॉर्मेंस: इसमें 42 HP का 3-सिलेंडर, 2500 CC इंजन दिया गया है। इसकी PTO पावर करीब 38 HP है।
  • लिफ्ट क्षमता: 1700 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता, जिसमें ड्राफ्ट, पोजिशन और रिस्पॉन्स कंट्रोल मिलता है।
  • ट्रांसमिशन और फ्यूल टैंक: इसमें 47 लीटर का फ्यूल टैंक और 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन दिया गया है।

इसका इस्तेमाल कपास, चना, लहसुन और सब्जियों जैसी फसलों की खेती में अलग-अलग कृषि उपकरणों के साथ किया जा सकता है। वहीं, जरूरत के अनुसार अनाज या गन्ने की ट्रॉली से ढुलाई जैसे कामों में भी इसका उपयोग किया जा सकता है।

मैसी फर्ग्यूसन 241 DI महा शक्ति की 2026 एक्स-शोरूम कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें। 

3. आयशर 380 

आयशर 380 ईंधन की बचत और कम रखरखाव लागत के लिए किसानों के बीच एक लोकप्रिय मॉडल है। इसकी सरल बनावट के कारण रखरखाव आसान हो सकता है। यह खेती के साथ-साथ सामान्य ढुलाई के कामों के लिए भी उपयोगी विकल्प है।

  • इंजन व परफॉर्मेंस: इसमें 40 HP का 3-सिलेंडर, 2500 CC डीजल इंजन दिया गया है। इसकी PTO पावर करीब 34 HP है।
  • लिफ्ट क्षमता: 1650 किलोग्राम ड्राफ्ट, पोजिशन और रिस्पॉन्स कंट्रोल हाइड्रोलिक लिफ्ट।

किसान इसका इस्तेमाल थ्रेशर और वाटर पंप चलाने, कल्टीवेटर से जुताई तथा मंडी तक कृषि उपज की सामान्य ढुलाई जैसे कामों के लिए कर सकते हैं। इसकी पावर और उपयोगिता इसे छोटे और मध्यम किसानों के लिए एक उपयोगी विकल्प बनाती है।

आयशर 380 की 2026 एक्स-शोरूम कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।

4. फार्मट्रैक चैंपियन 42

फार्मट्रैक चैंपियन 42 अपने स्टाइलिश लुक, खुले ऑपरेटर प्लेटफॉर्म और अच्छी खिंचाव क्षमता के लिए जाना जाता है। यह ट्रैक्टर 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स सेंटर-शिफ्ट गियरबॉक्स और मजबूत एक्सल के साथ आता है। इसमें AVL तकनीक भी दी गई है, जो ईंधन दक्षता को बेहतर रखने में मदद करती है।

  • इंजन व परफॉर्मेंस: इसमें 42 HP श्रेणी का 3-सिलेंडर, 2490 CC इंजन दिया गया है। इसकी PTO पावर करीब 35.5 HP है और इसमें MRPTO का विकल्प भी मिलता है।
  • लिफ्ट क्षमता: 1800 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता।
  • उपयोगी फीचर्स: इसमें सिंगल-एक्टिंग DCV, ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक और मल्टी-स्पीड रिवर्स PTO जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

मॉडल की क्षमता और कृषि उपकरण के अनुसार इसका इस्तेमाल 5 से 6 फीट रोटावेटर, रीपर, कल्टीवेटर और कंस्ट्रक्शन/कृषि ट्रॉली जैसे उपकरणों को खींचने के लिए किया जा सकता है। खेत की जुताई, बेलिंग, थ्रेशिंग और सामान्य ढुलाई जैसे अलग-अलग कृषि कार्यों के लिए यह उपयोगी हो सकता है।

फार्मट्रैक चैंपियन 42 की 2026 एक्स-शोरूम कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें। 

7 लाख से कम के टॉप 4 ट्रैक्टर: तुलना तालिका

ट्रैक्टर मॉडल इंजन HP श्रेणी सिलेंडर / CC PTO HP लिफ्ट क्षमता खेती और काम के लिए उपयोगी
महिंद्रा 475 DI XP प्लस 44 HP 4 सिलेंडर / 2979 CC 39.2 HP 1500 किग्रा मुख्य फसलों की खेती, रोटावेटर और ट्रॉली जैसे कृषि उपकरणों के साथ
मैसी फर्ग्यूसन 241 DI महा शक्ति 42 HP 3 सिलेंडर / 2500 CC 38.0 HP 1700 किग्रा खेती और ट्रॉली से ढुलाई जैसे कामों के लिए
आयशर 380 सुपर प्लस 40 HP 3 सिलेंडर / 2500 CC 34.0 HP 1650 किग्रा थ्रेशर और वाटर पंप चलाने, कल्टीवेटर से जुताई और ट्रॉली से ढुलाई के लिए
फार्मट्रैक चैंपियन 42 42 HP 3 सिलेंडर / 2340 CC 37.0 HP 1800 किग्रा 5 से 6 फीट रोटावेटर, रीपर, कल्टीवेटर और कृषि/कंस्ट्रक्शन ट्रॉली के लिए

दिए गए ट्रैक्टर मॉडल्स की ऑन–रोड कीमतें राज्य, स्थानीय टैक्स, RTO, बीमा और डीलर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। संबंधित Under 7 Lakh Tractor मॉडल की सही ऑन-रोड प्राइस जानने के लिए अपने राज्य या जिले के नजदीकी अधिकृत ट्रैक्टर डीलर से संपर्क करें। अपने राज्य में नजदीकी अधिकृत ट्रैक्टर डीलर की जानकारी के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें।

7 लाख के बजट में आपके लिए कौन-सा ट्रैक्टर रहेगा सबसे बेहतर?

  • यदि आपकी प्राथमिकता सबसे कम डीजल खर्च और थ्रेशर चलाना है, तो आयशर 380 आपके बजट में सबसे ज्यादा पैसे बचाने वाला विकल्प हो सकता है।
  • यदि आपको 4-सिलेंडर का दमदार इंजन चाहिए और अलग-अलग उपकरणों के साथ काम करना है, तो महिंद्रा 475 DI XP प्लस एक भरोसेमंद और ताकतवर विकल्प हो सकता है।
  • यदि काली-कड़क मिट्टी में जुताई और ट्रॉली से ढुलाई का काम ज्यादा है, तो मैसी फर्ग्यूसन 241 DI महा शक्ति अपनी सेंसिटिव लिफ्ट और टॉर्क की वजह से बेहतर विकल्प बन सकता है।
  • यदि भारी वजन उठाना (1800 kg लिफ्ट क्षमता) और मॉडर्न लुक आपकी प्राथमिकता है, तो फार्मट्रैक चैंपियन 42 इस बजट रेंज में किफायती विकल्प साबित हो सकता है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
Powertrac
Eicher
New Holland
Solis
Captain
VST
Kubota
Indo Farm
Tafe
Trakstar
Preet
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Same Deutz Fahr
ACE
Escorts
Force
Standard
Agri King
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2339 cc 42 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2979 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

3478 cc 49 HP

For Price Click Here