45 से 50 HP ट्रैक्टर: 8 से 20 एकड़ खेती के लिए कौन-सा सही?

45 से 50 HP ट्रैक्टर: 8 से 20 एकड़ खेती के लिए कौन-सा सही?
शेयर पोस्ट

45 से 50 HP के ट्रैक्टर कितने एकड़ की खेती के लिए उपयोगी?

45 से 50 HP सेगमेंट का ट्रैक्टर लेने से पहले सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि यह कितने एकड़ खेती के लिए सही रहेगा और किन कामों में इसका इस्तेमाल हो सकता है। यह पावर रेंज जुताई, बुवाई, रोटावेटर-कल्टीवेटर जैसे उपकरणों को चलाने और ट्रॉली से ढुलाई तक हर काम में फिट बैठती है। इसलिए इसे बहुउपयोगी कैटेगरी माना जाता है। अगर आपके पास लगभग 8 से 15 एकड़ का खेत है और खेती के साथ-साथ ढुलाई या किराए पर ट्रैक्टर चलाने की भी योजना है, तो यह सेगमेंट आपके काफी काम आ सकता है।

इस रेंज के ट्रैक्टरों में अच्छी हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता और पीटीओ पावर मिलती है, जिससे यह रोटावेटर, कल्टीवेटर, डिस्क हैरो, सीड ड्रिल जैसे भारी कृषि उपकरणों को उठाने और चलाने के लिए उपयुक्त होते हैं। 

45–50 HP श्रेणी के 5 लोकप्रिय ट्रैक्टर: फीचर्स और उपयोग (एक नजर में) 

इस लेख में हमने स्वराज 744 FE, महिंद्रा 575 DI XP Plus, फार्मट्रैक 45 Powermaxx, आयशर 480 और जॉन डियर 5050D जैसे 5 लोकप्रिय मॉडलों को शामिल किया है। इनके इंजन पावर, टॉर्क, हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता और PTO पावर के साथ-साथ यह भी बताया गया है कि ये किन कृषि उपकरणों और कितने एकड़ खेती के लिए उपयुक्त हैं, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही ट्रैक्टर चुन सकें।

ट्रैक्टर मॉडल

पावर

प्रमुख फीचर्स

कितनी खेती के लिए उपयोगी

प्रमुख उपकरण

स्वराज 744 FE

50 HP

3-सिलेंडर इंजन, 192 Nm टॉर्क, 2000 kg लिफ्ट, OIB ब्रेक, 540 RPM मल्टी-स्पीड PTO

लगभग 8–15 एकड़

कल्टीवेटर, डिस्क हैरो, रोटावेटर, सीड ड्रिल, ट्रॉली

महिंद्रा 575 DI XP Plus

47HP

ELS DI इंजन, सिंगल/ ड्यूल क्लच, 8F+2R कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन, 1500 kg लिफ्ट

लगभग 8–15 एकड़

रोटावेटर, कल्टीवेटर, सीड ड्रिल, मध्यम ट्रॉली

फार्मट्रैक 45 Powermaxx

50 HP

3440 cc इंजन, 209 Nm टॉर्क, 8F+2R कॉन्स्टेंट मेश, 1800 kg लिफ्ट, मल्टी-स्पीड रिवर्स पीटीओ

लगभग 8–20 एकड़

रिवर्सिबल एमबी प्लाऊ, कल्टीवेटर, रोटावेटर, स्ट्रॉ रीपर, ट्रॉली

EICHER 480 

45HP 

2500 CC SIMPSON इंजन, 8F+2R साइड शिफ्ट गियरबॉक्स, 1650 kg लिफ्ट

करीब 8–15 एकड़

रोटावेटर, कल्टीवेटर, थ्रेसर, सीड ड्रिल ट्रॉली

जॉन डियर 5050D

50 HP

3-सिलेंडर इंजन, 8F+4R 12F+4R, 1600 kg लिफ्ट, इंडिपेंडेंट पीटीओ

करीब 8–15 एकड़

कल्टीवेटर, रोटावेटर, सीड ड्रिल, प्लाऊ, ट्रॉली

नोट: खेती का क्षेत्रफल ट्रैक्टर की क्षमता, मिट्टी, फसल, खेत की स्थिति, सिंचाई, इस्तेमाल होने वाले कृषि उपकरणों और कम के घंटे के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। उपयुक्त ट्रैक्टर चुनने से पहले अपनी जरूरत और बाजार में उपलब्ध विकल्पों का अवलोकन जरूर करें। साथ ही, अधिकृत ट्रैक्टर डीलर से मॉडल के तकनीकी स्पेसिफिकेशन, कीमत और उपलब्ध ऑफर की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

45–50 HP ट्रैक्टर: कौन-से उपकरण चलाए जा सकते हैं?

 45–50 HP श्रेणी के ट्रैक्टरों की खासियत यह है कि इनका इस्तेमाल कई तरह के कृषि उपकरणों के साथ किया जा सकता है। हालांकि, किसी उपकरण का सही आकार ट्रैक्टर की PTO पावर, हाइड्रोलिक क्षमता, मिट्टी की स्थिति और मॉडल के तकनीकी स्पेसिफिकेशन को ध्यान में रखकर चुनना चाहिए।

कृषि उपकरण

सामान्य उपयोग

45–50 HP ट्रैक्टर की उपयोगिता

कल्टीवेटर

जुताई और मिट्टी को भुरभुरा करना

बहुत उपयोगी

रोटावेटर

खेत की मिट्टी तैयार करना

5–7 फीट तक के उपयुक्त मॉडल, ट्रैक्टर के स्पेक के अनुसार

डिस्क हैरो

बुवाई से पहले खेत की मिट्टी को तैयार करना और खेत को समतल करना

उपयुक्त

सीड ड्रिल

गेहूं, चना आदि की निश्चित गहराई, समान दूरी और सीधी कतारों में बुवाई

उपयुक्त

MB प्लाऊ

गहरी जुताई और खेत की प्राथमिक जुताई

मिट्टी की स्थिति के अनुसार उपयुक्त

सुपर सीडर

फसल अवशेषों के बीच गेहूं या अन्य फसलों की सीधी बुवाई 

मॉडल की पावर जरूरत के अनुसार

स्ट्रॉ रीपर

फसल अवशेष प्रबंधन और पराली को बारीक भूसे में बदलना

पीटीओ पावर के अनुसार

ट्रॉली

उपज, कृषि सामग्री या ईंट-सीमेंट की ढुलाई

बहुत उपयोगी

हैरो

खेत की अंतिम तैयारी

उपयुक्त

मल्चर

फसल अवशेष (पराली, डंठल और पुआल) काटना, मिट्टी में मिलाने

PTO पावर और उपकरण की जरूरत के अनुसार

 

कितने एकड़ खेती के लिए 45–50 HP ट्रैक्टर सही है?

45–50 HP ट्रैक्टर मध्यम से अपेक्षाकृत बड़े खेतों के लिए उपयोगी हो सकते हैं। लगभग 8 से 15 एकड़ के खेत में यह पावर रेंज खेती के कई कामों के लिए संतुलित विकल्प हो सकती है। 

वहीं, अगर किसान ट्रैक्टर का इस्तेमाल ट्रॉली से ढुलाई कस्टम हायरिंग या लंबे समय तक भारी कामों के लिए करता है, तो इसका इस्तेमाल 15 से 20 एकड़ या उससे अधिक क्षेत्र में भी किया जा सकता है।

हालांकि, केवल खेत के क्षेत्रफल के आधार पर ट्रैक्टर का चुनाव नहीं करना चाहिए। उदाहरण के लिए, भारी काली मिट्टी में गहरी जुताई करने वाले किसान को हल्की मिट्टी में काम करने वाले किसान की तुलना में अधिक ट्रैक्शन और पावर की जरूरत पड़ सकती है।

45–50 HP सेगमेंट के ट्रैक्टर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • गियरबॉक्स: खेत के अलग-अलग कामों और ढुलाई के लिए पर्याप्त स्पीड विकल्प वाला गियरबॉक्स ट्रैक्टर के संचालन को अधिक सुविधाजनक बना सकता है। यदि आपका काम लोडर या डोजर जैसे उपकरणों के साथ है, तो सटल शिफ्ट ट्रांसमिशन को प्राथमिकता देना उपयोगी हो सकता है।
  • हाइड्रोलिक लिफ्ट: भारी कृषि उपकरणों के लिए अधिक हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता उपयोगी रहती है। इसलिए अपने कृषि उपकरण के आकार और वजन के अनुसार ही ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता का चयन करें।
  • पीटीओ पावर: अगर रोटावेटर, स्ट्रॉ रीपर, बेलर, मल्चर या अन्य PTO से चलने वाले कृषि उपकरणों का अधिक इस्तेमाल करना है, तो केवल इंजन पावर नहीं, बल्कि PTO HP पर भी ध्यान दें।
  • सर्विस और डीलर नेटवर्क: ट्रैक्टर खरीदने से पहले अपने क्षेत्र में कंपनी के अधिकृत डीलर, सर्विस सेंटर और स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता जरूर जांचें। अच्छा सर्विस नेटवर्क ट्रैक्टर के रखरखाव को किफायती रखने में मदद कर सकता है और लंबे समय तक बेहतर संचालन में सहायक हो सकता है।
  • 2WD या 4WD: सामान्य खेती और ढुलाई के लिए 2WD ट्रैक्टर उपयुक्त हो सकता है, जबकि धान की पडलिंग, ढलान वाली जमीन या कम ट्रैक्शन वाले खेतों में 4WD मॉडल अधिक उपयोगी हो सकता है।

निष्कर्ष: जरूरत के हिसाब से कौन-सा ट्रैक्टर सही? 

45–50 HP कैटेगरी उन किसानों के लिए उपयोगी हो सकती है, जिन्हें खेती, कृषि उपकरणों के संचालन और ढुलाई जैसे अलग-अलग कामों के लिए एक बहुउपयोगी ट्रैक्टर चाहिए। स्वराज 744 FE और आयशर 480 जैसे मॉडल अपनी लिफ्ट क्षमता के कारण भारी कृषि उपकरणों के लिए उपयोगी हो सकते हैं। 

वहीं, फार्मट्रैक 45 Powermaxx और महिंद्रा 575 DI XP Plus अपने इंजन पावर और टॉर्क के कारण भारी जुताई और ढुलाई जैसे कामों के लिए उपयोगी विकल्प हो सकते हैं। जॉन डियर 5050D अपने इंडिपेंडेंट PTO और विभिन्न गियरबॉक्स विकल्पों के कारण मध्यम खेती और बहुउपयोगी कृषि कार्यों के लिए एक उपयोगी विकल्प हो सकता है।

ट्रैक्टर खरीदने का सही तरीका

हालांकि, सभी किसानों के लिए एक ही ट्रैक्टर सबसे अच्छा नहीं हो सकता। खरीदारी से पहले खेत का आकार, मिट्टी की स्थिति, प्रमुख फसल, इस्तेमाल किए जाने वाले कृषि उपकरण, 2WD या 4WD की जरूरत और बजट को ध्यान में रखकर ट्रैक्टर का चुनाव करना अधिक सही रहेगा।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
Powertrac
Eicher
New Holland
Solis
VST
Captain
Kubota
Indo Farm
Preet
Tafe
Trakstar
Same Deutz Fahr
ACE
Escorts
Force
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
Agri King
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2760 cc 47 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2731 cc 42 HP

For Price Click Here

Sponsored

John Deere

Starting Price

₹ X,XX

2900 cc 40 HP

For Price Click Here