सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP ट्रैक्टर की कीमत और फीचर्स

सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP ट्रैक्टर की कीमत और फीचर्स
शेयर पोस्ट

60 HP की पावर और शानदार फीचर्स, सोनालीका डीआई 60 सिकंदर डीएलएक्स टीपी जानें क्यों है खास?

भारतीय खेती में भारी कृषि उपकरणों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। खेत की तैयारी, बुवाई और फसल अवशेष प्रबंधन जैसे कामों के लिए किसान अब ज्यादा पावर और मजबूत फीचर्स वाले हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टरों को प्राथमिकता दे रहे हैं। खासकर कल्टीवेटर, एमबी प्लाउ, रोटो सीडर, सीड-कम-फर्टिलाइजर ड्रिल, एयर ब्लास्ट स्प्रेयर और राउंड बेलर जैसे भारी उपकरणों को चलाने के लिए अच्छी परफॉर्मेंस दे सकें। सोनालीका DI 60 सिकंदर सिकंदर डीएलएक्स टीपी इस जरूरत को पूरा करने वाला एक दमदार विकल्प है। 

60 एचपी श्रेणी का यह ट्रैक्टर हाई-टॉर्क इंजन, मल्टी-स्पीड ट्रांसमिशन और मजबूत हाइड्रोलिक सिस्टम के साथ आता है। इसका इस्तेमाल जुताई, रोटावेटर, कल्टीवेटर, ट्रॉली और दूसरे भारी कृषि उपकरणों के साथ किया जा सकता है। आइए जानते हैं सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP की पावर, प्रमुख फीचर्स और किसानों के लिए इसकी उपयोगिता के बारे में।

सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP का दमदार इंजन

सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP में 60 HP कैटेगरी का दमदार इंजन दिया गया है। यह ट्रैक्टर भारी कृषि कार्यों के लिए तैयार किया गया है और पर्याप्त टॉर्क के साथ खेत में अच्छा प्रदर्शन देने के लिए जाना जाता है। 60 एचपी हैवी–ड्यूटी माइलेज (HDM) इंजन और मजबूत टॉर्क की वजह से यह ट्रैक्टर कठिन मिट्टी में जुताई और भारी उपकरणों के संचालन के लिए उपयुक्त है। 

  • इंजन पावर: 60 HP
  • इंजन: 4-सिलेंडर, 4087 सीसी डायरेक्ट-इंजेक्शन डीजल इंजन
  • कूलिंग सिस्टम: वॉटर-कूल्ड
  • अधिकतम टॉर्क: 275 Nm
  • एयर फिल्टर: ऑयल-बाथ टाइप 

इसकी पावर किसानों को बड़े खेतों में लंबे समय तक भारी काम करने में मदद करती है और अलग-अलग कृषि उपकरणों के साथ बेहतर प्रदर्शन देने में सक्षम बनाती है।

भारी कृषि उपकरणों के लिए उपयोगी

इस ट्रैक्टर का इस्तेमाल रोटावेटर, कल्टीवेटर, एमबी प्लाऊ, डिस्क हैरो और ट्रॉली जैसे विभिन्न कृषि उपकरणों के साथ किया जा सकता है। भारी उपकरणों के साथ बेहतर तरीके से काम करने के लिए ट्रैक्टर में पर्याप्त इंजन पावर मजबूत हाइड्रोलिक सिस्टम और मल्टी स्पीड गियरबॉक्स का होना जरूरी है।

सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP का ट्रांसमिशन 

सोनालीका डीआई 60 सिकंदर डीएलक्स टीपी में 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियर वाला मल्टी-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन दिया गया है। इससे किसान खेत की तैयारी, जुताई, रोटावेटर और उपज ढुलाई के लिए ट्रॉली खींचने जैसे जरूरत काम के अनुसार सही स्पीड गियर चुन सकते हैं। अलग-अलग गियर विकल्प ट्रैक्टर को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में मदद करते हैं और ईंधन की कम खपत सुनिश्चित करते हैं। इसका सटल टेक गियरबॉक्स लोडर और डोजर जैसे कामों में काफी उपयोगी है। यह जरूरत के अनुसार ट्रैक्टर को तेजी से आगे-पीछे चलाने और काम के हिसाब से सही गति बनाए रखने में मदद करता है।

सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता

DI 60 सिकंदर DLX TP में करीब 2,200 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता दी गई है। यह भारी रोटावेटर, कल्टीवेटर और अन्य कृषि उपकरणों को संभालने में मदद करती है। इसमें ADDC (Automatic Draft & Depth Control) हाइड्रोलिक सिस्टम दिया गया है, जो रोटावेटर, कल्टीवेटर, हल, सीड ड्रिल और अन्य उपकरणों के साथ काम करने में उपयोगी है। साथ ही, 5G Smart Sensing जमीन की स्थिति और काम के अनुसार हाइड्रोलिक ऑपरेशन को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे जुताई, बुवाई और दूसरे कृषि कार्यों में ट्रैक्टर का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है।

सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP का PTO 

60 हॉर्सपावर (HP) श्रेणी का यह ट्रैक्टर कई पीटीओ आधारित कृषि कार्यों के लिए उपयोगी हो सकता है। इसमें 540 आरपीएम PTO के साथ रिवर्स पीटीओ का विकल्प भी मिलता है। ड्यूल/ डबल क्लच के साथ आईपीटीओ (IPTO) की सुविधा के कारण यह रोटावेटर, थ्रेशर, बेलर, मल्चर और अन्य PTO से चलने वाले भारी कृषि उपकरणों के लिए उपयुक्त है।

ब्रेक, स्टीयरिंग और कई उपयोगी फीचर्स

सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP में ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक और पावर स्टीयरिंग के साथ अच्छी हाइड्रोलिक क्षमता मिलती है। 65 लीटर क्षमता, डीलक्स सीट, LED हेडलाइट, 16.9 - 28 इंच के रियर टायर साइज, प्रो+ बम्पर और 5G हाइड्रोलिक्स जैसे फीचर्स इसे खेती के साथ भारी ढुलाई और अलग-अलग कृषि उपकरणों के लिए उपयोगी बनाते हैं। 

सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP: स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन विवरण (सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP)
पावर 60 HP
इंजन 4-सिलेंडर, DI डीजल इंजन
इंजन क्षमता 4087 cc
कूलिंग सिस्टम वाटर-कूल्ड
अधिकतम टॉर्क 275 Nm
एयर फिल्टर ऑयल बाथ टाइप
ट्रांसमिशन 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स, मल्टी-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश साइड शिफ्ट
PTO टाइप 540 RPM रिवर्स PTO

किन किसानों के लिए है यह ट्रैक्टर?

सोनालीका की सिकंदर सीरीज खेती के भारी कामों और ढुलाई जैसे कार्यों के लिए बनाई गई है। इस सीरीज का सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP उन किसानों के लिए उपयोगी विकल्प हो सकता है, जिन्हें बड़े खेतों में भारी कृषि कार्य करने होते हैं। छोटे खेतों और हल्के कृषि कार्यों के लिए यह काफी महंंगा हो सकता है। जरूरत से ज्यादा पावर वाला ट्रैक्टर खरीदने से लागत बढ़ सकती है, इसलिए ट्रैक्टर का चुनाव खेत के आकार, उपयोग होने वाले कृषि उपकरण और काम की जरूरत के हिसाब से करना बेहतर रहता है।

सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP की कीमत और वारंटी

सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹8.03 लाख से ₹8.73 लाख बताई गई है। राज्य, डीलर, टैक्स और उपलब्ध ऑफर के अनुसार कीमत में बदलाव हो सकता है। कंपनी इस ट्रैक्टर पर 5 साल या 5,000 घंटे की वारंटी देती है।

खरीदारी से पहले नजदीकी अधिकृत सोनालीका ट्रैक्टर डीलर से इसकी सटीक ऑन-रोड कीमत, फाइनेंस और लोन ऑफर की जानकारी लें। अपनी जरूरत और बजट के अनुसार ईएमआई की गणना करके ट्रैक्टर खरीदने का फैसला करना ही बेहतर रहेगा।

निष्कर्ष

सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP 60 HP श्रेणी का दमदार ट्रैक्टर है, जिसे भारी कृषि और ढुलाई कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। अधिक खींचने की क्षमता, उन्नत हाइड्रोलिक सिस्टम और विभिन्न कृषि उपकरणों के साथ लंंबे सम तक काम करने की क्षमता इसे बड़े और मध्यम किसानों के लिए एक उपयोगी विकल्प बनाती है।

ट्रैक्टर खरीदने से पहले किसान इसकी वर्तमान कीमत, वास्तविक स्पेसिफिकेशन, हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता, ईंधन खपत और स्थानीय डीलर सर्विस की जानकारी जरूर लें। इससे अपनी खेती और बजट के अनुसार सही फैसला लेने में मदद मिलेगी।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Massey Ferguson
Sonalika
Farmtrac
John Deere
Powertrac
Eicher
New Holland
Solis
VST
Captain
Kubota
Indo Farm
Preet
Tafe
Trakstar
Same Deutz Fahr
ACE
Escorts
Force
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

3443 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

3532 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

2931 cc 50 HP

For Price Click Here