जॉन डियर 5050D गियरप्रो Vs 5210 गियरप्रो ट्रैक्टर: कीमत और फीचर्स

जॉन डियर 5050D गियरप्रो Vs 5210 गियरप्रो ट्रैक्टर: कीमत और फीचर्स
शेयर पोस्ट

50 HP श्रेणी में जॉन डियर के दो दमदार ट्रैक्टरों की तुलना, जानें 5050D गियरप्रो या 5210 गियरप्रो कौन बेहतर?

जॉन डियर 5050D गियरप्रो और 5210 गियरप्रो दोनों ही 50 एचपी श्रेणी के दमदार और बहुपयोगी ट्रैक्टर हैं। साथ ही आधुनिक तकनीकी फीचर्स से लैस भी हैं। दोनों ही मॉडल जुताई, बुवाई, रोटावेटर, कल्टीवेटर चलाने से लेकर ट्रॉली ढुलाई जैसे कई अलग–अलग कामों के लिए उपयोगी हैं। हालांकि, एक ही पावर कैटेगरी में आने के बावजूद दोनों ट्रैक्टरों के फीचर्स, गियरबॉक्स, हाइड्रोलिक क्षमता और कीमत में काफी बड़ा अंतर देखने को मिलता है। ऐसे में किसानों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि खेती और ढुलाई के लिए जॉन डियर 5050D गियरप्रो या 5210 गियरप्रो में से कौन-सा ट्रैक्टर बेहतर रहेगा?

आइए, इस ट्रैक्टर तुलना में जानते हैं कि 5050D गियरप्रो Vs 5210 गियरप्रो के इंजन, गियरबॉक्स, हाइड्रोलिक्स और कीमत में क्या अंतर है और आपकी जरूरत के हिसाब से कौन-सा मॉडल बेहतर विकल्प हो सकता है।

तकनीकी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स में क्या है अंतर?

जॉन डियर के ये दोनों ट्रैक्टर 50 एचपी श्रेणी में आते हैं और खेती के भारी काम के साथ-साथ ट्रॉली ढुलाई के लिए भी उपयोगी हैं। लेकिन, दोनों की सीरीज अलग है, इसलिए इनके इंजन, तकनीकी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स में काफी अंतर देखने को मिलता है। जॉन डियर 5050D गियरप्रो और 5210 गियरप्रो के तकनीकी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स में क्या-क्या अंतर इसकी जानाकरी नीचे दी जा रही है।

जॉन डियर 5050D गियरप्रो Vs 5210 गियरप्रो: इंजन और पावर

जॉन डियर 5050D गियरप्रो में करीब 50 HP श्रेणी का 3 सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड (नॉन-टर्बोचार्ज्ड) इंजन दिया गया है। यह इंजन 2100 रेटेड आरपीएम (RPM) पर अच्छी ईंधन दक्षता के साथ बेहतर पावर और शानदार प्रदर्शन देता है। वहीं, जॉन डियर 5210 गियरप्रो में 50 HP कैटेगरी का 3-सिलेंडर इनलाइन FIP इंजन मिलता है। हालांकि, इसमें टर्बोचार्ज्ड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से यह बेहतर बैकअप टॉर्क जनरेट करता है। यही वजह है कि यह ट्रैक्टर खेती के सामान्य से लेकर कई भारी कामों के लिए 5050D GearPro की तुलना में थोड़ा अधिक पावरफुल विकल्प साबित हो सकता है।

गियरबॉक्स और ट्रांसमिशन में क्या अंतर?

यहीं पर दोनों ट्रैक्टरों में सबसे बड़ा अंतर नजर आता है। जॉन डियर 5050D गियरप्रो में सिंगल/ड्यूल क्लच के साथ 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स कॉलर शिफ्ट ट्रांसमिशन दिया गया है। वहीं, जॉन डियर 5210 गियरप्रो में 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स (गियरप्रो स्पीड) गियरबॉक्स मिलता है। साथ ही, इसमें 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स (क्रीपर स्पीड) गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया गया है। 

इसके अलावा, इसमें सिंगल PermaClutch जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो लंबे समय तक भारी काम के लिए उपयोगी हैं। कुल मिलाकर दोनों ट्रैक्टरों में मल्टी-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, लेकिन 5210 GearPro में अधिक स्पीड रेंज जैसे फीचर्स इसे लंबे समय तक भारी काम करने के लिए आकर्षक बनाते हैं। दूसरी ओर, 5050D गियरप्रो भी रोजमर्रा के खेती के कामों के लिए अच्छा गियरबॉक्स सेटअप देता है। 

हाइड्रोलिक्स और लिफ्टिंग क्षमता

जॉन डियर 5050D गियरप्रो की 1600 किलोग्राम तक की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता है, जबकि जॉन डियर 5210 गियरप्रो में 2000 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता मिलती है। कुछ वेरिएंट में यह क्षमता 2500 किलोग्राम तक हो सकती है। भारी कृषि उपकरणों को उठाने और संचालित करने के मामले में 5210 गियरप्रो साफ तौर पर आगे है। दोनों ट्रैक्टरों में श्रेणी-II, ऑटोमैटिक डेप्थ और ड्राफ्ट कंट्रोल हाइड्रोलिक सिस्टम मिलता है। 

PTO पावर और स्पीड 

रोटावेटर, थ्रेशर, बेलर और अन्य PTO आधारित इम्प्लीमेंट्स को चलाने के लिए ट्रैक्टर की PTO पावर महत्वपूर्ण होती है। जॉन डियर 5210 GearPro में करीब 45 एचपी की PTO पावर मिलती है। इसमें इंडिपेंडेंट, 6-स्प्लाइन टाइप PTO दिया गया है, जो स्टैंडर्ड 540 @ 2100 RPM और इकोनॉमी 540 @ 1600 RPM पर काम करती है। इसमें रिवर्स PTO (Power Take-Off) का विकल्प भी उपलब्ध है। 

वहीं, जॉन डियर 5050D GearPro में भी इंडिपेंडेंट, 6-स्प्लाइन टाइप पावर टेक ऑफ (PTO) मिलती है, जो स्टैंडर्ड 540 @ 2100 RPM और इकोनॉमी 540 @ 1600 RPM पर काम करती है। इसमें भी रिवर्स PTO का विकल्प दिया गया है। इसकी पीटीओ पावर 43 एचपी है। यानी PTO पावर के मामले में जॉन डियर 5210 GearPro 5050D से थोड़ा आगे है। 

जॉन डियर 5050D गियरप्रो Vs 5210 गियरप्रो में फीचर्स 

  • फ्यूल टैंक क्षमता: जॉन डियर 5050D गियरप्रो में 60 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जबकि 5210 गियरप्रो में 68 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। ज्यादा क्षमता वाला फ्यूल टैंक होने से 5210 गियरप्रो लंबे समय तक बिना बार-बार ईंधन भरवाए काम कर सकता है।
  • ब्रेक और स्टीयरिंग: 5050D गियरप्रो में ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक्स दिए गए हैं, जो बेहतर सुरक्षा और नियंत्रण प्रदान करते हैं। इसमें पावर स्टीयरिंग भी मिलती है, जिससे खेत में ट्रैक्टर को आसानी से मोड़ा जा सकता है। वहीं, 5210 गियरप्रो में भी ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक्स और पावर स्टीयरिंग का सेटअप मिलता है।
  • टायर साइज: जॉन डियर 5210 गियरप्रो में 16.9 x 28 (0.43 x 0.71 मीटर) और 14.9 x 28 (0.38 x 0.71 मीटर) रियर टायर के विकल्प मिलते हैं। वहीं, 5050D गियरप्रो में 2WD और 4WD के अनुसार 15.9 x 28 रियर टायर का विकल्प मिलता है। इसके 4WD वेरिएंट में 16.9 x 28 के रियर टायर दिए गए हैं।
  • फॉरवर्ड स्पीड: 5210 गियरप्रो की फॉरवर्ड स्पीड 1.9 से 31.5 किमी/घंटा तक है। वहीं, 9x3 क्रीपर गियरबॉक्स के साथ इसकी स्पीड 0.40 से 0.8 किमी/घंटा तक जाती है। इससे यह तेज ढुलाई के साथ-साथ धीमी गति वाले खेती के कामों के लिए भी उपयोगी है। वहीं, 5050D गियरप्रो की फॉरवर्ड स्पीड 2.5 से 32.9 किमी/घंटा तक है।
  • 2WD और 4WD: दोनों मॉडल 2WD और 4WD ड्राइव वेरिएंट में उपलब्ध हैं। किसान अपनी खेती, फसल और मिट्टी की परिस्थितियों के अनुसार सही ड्राइव वेरिएंट का चुनाव कर सकते हैं।

कीमत में कितना अंतर?

इंजन, हाइड्रोलिक क्षमता और फीचर्स में अंतर होने के कारण दोनों ट्रैक्टरों की कीमत में भी करीब ₹36,000 से ₹87,000 तक का अंतर देखने को मिलता है। 2026 के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, जॉन डियर 5050D गियरप्रो की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹7.99 लाख से ₹8.64 लाख के बीच है (2WD), जबकि जॉन डियर 5210 गियरप्रो का 2WD वेरिएंट थोड़ा महंगा है और इसकी कीमत ₹8.35 लाख से ₹9.16 लाख के बीच है। दोनों ट्रैक्टरों के 4WD वेरिएंट की कीमत इससे थोड़ी अधिक हो सकती है। 

हालांकि, ट्रैक्टर की ऑन–रोड कीमत वेरिएंट के साथ-साथ राज्य, क्षेत्रीय डीलर, टैक्स और उपलब्ध ऑफर्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। इसलिए खरीदारी से पहले अपने नजदीकी अधिकृत जॉन डियर डीलर से दोनों ट्रैक्टरों की 2026 की एक्स-शोरूम और ऑन-रोड कीमत जरूर पता कर लें।

कौन सा ट्रैक्टर आपके लिए बेहतर?

अगर आपकी जरूरत सामान्य खेती, जुताई, रोटावेटर और रोजमर्रा के कृषि कार्यों के लिए एक मजबूत 50 HP ट्रैक्टर की है, तो 5050D GearPro अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं, अगर आपको ज्यादा गियर विकल्प, ज्यादा टॉर्क, भारी उपकरणों के साथ काम और बेहतर हाइड्रोलिक क्षमता वाला एडवांस्ड ट्रैक्टर चाहिए, तो जॉन डियर 5210 GearPro पर विचार किया जा सकता है।

निष्कर्ष 

दोनों ट्रैक्टर जॉन डियर 50 HP इंडिया लाइन-अप में दमदार और भरोसेमंद विकल्प हैं। अंतिम फैसला लेते समय कीमत के साथ PTO क्षमता, गियरबॉक्स, हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता, खेती के काम और इस्तेमाल किए जाने वाले कृषि उपकरणों को भी जरूर ध्यान में रखें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Massey Ferguson
Sonalika
Powertrac
John Deere
Farmtrac
Eicher
New Holland
Solis
Kubota
Captain
VST
Indo Farm
Same Deutz Fahr
Tafe
Preet
Trakstar
ACE
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Escorts
Force
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2146 cc 35 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2945 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

John Deere

Starting Price

₹ X,XX

2900 cc 40 HP

For Price Click Here