ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स की बिक्री रिपोर्ट नवंबर 2023 : 295 ट्रैक्टर और 1801 पावर टिलर बेचे

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स की बिक्री रिपोर्ट नवंबर 2023 : 295 ट्रैक्टर और 1801 पावर टिलर बेचे
पोस्ट -13 दिसम्बर 2023 शेयर पोस्ट

जानें वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स की नवंबर 2023 की बिक्री रिपोर्ट की पूरी जानकारी

VST Tillers & Tractors Limited Sales Report November 2023 : वीएसटी टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने हाल ही में नवंबर 2023 में ट्रैक्टर और पावर टिलर्स की बिक्री रिपोर्ट जारी की है। इसमें वीएसटी ट्रैक्टर्स टिलर्स लिमिटेड ने अपने द्वारा बेचे गए पावर टिलर्स और ट्रैक्टर्स के कुल आंकड़े प्रदर्शित किए हैं। जारी रिपोर्ट के अनुसार, वीएसटी ने नवंबर 2023 में पावर टिलर और ट्रैक्टर दोनों की बिक्री में कमी दर्ज की है। कंपनी ने नवंबर 2022 की तुलना में नवंबर 2023 के महीने में ट्रैक्टर्स और पावर टिलर्स दोनों की कम बिक्री की है। आइए, नवंबर 2023 महीने के लिए जारी वीएसटी टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड की बिक्री रिपोर्ट से जानते हैं कि कंपनी ने ट्रैक्टर और पावर टिलर की बिक्री में कैसा प्रदर्शन किया है और इस अवधि में कितनी इकाइयां बेची है।

New Holland Tractor

नवंबर 2023 में 295 ट्रैक्टर बेचे, 46.07 प्रतिशत की भारी कमी

वीएसटी की इस रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर 2023 के महीने में हुई कुल ट्रैक्टर बिक्री में वीएसटी ने 46.07 प्रतिशत की भारी कमी का सामना किया है। कंपनी ने नवंबर 2023 में 295 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले वर्ष नवंबर  2022 में कुल 547 ट्रैक्टर कंपनी द्वारा बेचे गए थे। उपरोक्त प्रदर्शित आंकड़े से पता चलता है कि वीएसटी ने नवंबर 2022 की तुलना में नवंबर 2023 में कुल 252 ट्रैक्टरों की बिक्री कम की है।

नवंबर 2023 में पावर टिलर की बिक्री में 11.93 प्रतिशत की गिरावट, 1801 यूनिट बेचे

वीएसटी टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने नवंबर 2023 में 1801 पावर टिलर की बिक्री की है, जबकि नवंबर 2022 में कुल 2045 पावर टिलर (वॉकिंग ट्रैक्टर) की बिक्री हुई थी। इस प्रकार वीएसटी ने नवंबर 2023 में नवंबर 2022 की तुलना पावर टिलर की कुल बिक्री में 11.93 प्रतिशत की गिरावट का सामना किया है। कंपनी ने नवंबर 2022 की तुलना में नवंबर 2023 में 244 पावर टिलर्स कम बेचे हैं।

वीएसटी ने नवंबर 2023 में पावर टिलर्स और ट्रैक्टर्स की कुल बिक्री में दर्ज की 19.13 गिरावट  

इस रिपोर्ट में प्रदर्शित आंकड़े बताते हैं कि वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने नवंबर 2023 में पावर टिलर और ट्रैक्टर दोनों को मिलाकर कुल 2096 इकाइयों की बिक्री की है, जबकि पिछले वर्ष नवंबर 2022 में  ट्रैक्टर और पावर टिलर्स को मिलाकर कुल बिक्री 2592 यूनिट थी। अगर वीएसटी की नवंबर 2023 में हुई पावर टिलर और ट्रैक्टर दोनों की कुल बिक्री की तुलना पिछले साल नवंबर 2022 में हुई पावर टिलर और ट्रैक्टर की बिक्री से करते हैं, तो मालूम होता है कि वीएसटी ने नवंबर 2023 में कुल बिक्री में 19.13% की गिरावट दर्ज की है।   

विवरण सेल्स रिपोर्ट नवंबर 2023  सेल्स रिपोर्ट नवंबर 2022 परिवर्तन (% में)
पावर टिलर्स 1,801 2,045 -11.93 %
वीएसटी ट्रैक्टर्स 295 547 -46.07 %
कुल बिक्री (पावर टिलर्स और ट्रैक्टर्स ) 2,096 2,592 -19.13 %

चालू वित्त वर्ष 2023-24 (अप्रैल से नवंबर) में कुल बिक्री  का डेटा

वीएसटी टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल से नवंबर (8 महीने) के दौरान पावर टिलर्स और ट्रैक्टर्स की कुल बिक्री में 2.3 प्रतिशत की साधारण बढ़त दर्ज की है। वीएसटी ने चालू वर्ष के अप्रैल से नवंबर 2023 (8 महीने) के दौरान कुल 26,383 पावर टिलर और ट्रैक्टर की बिक्री की है, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2022-23 के इस अवधि तक कंपनी ने कुल 25,789 ट्रैक्टर और पावर टिलर बेचे थे।

अगर चालू वित्त वर्ष के 8 महीनों  (अप्रैल से नवंबर) के दौरान कुल ट्रैक्टर बिक्री की बारे में बात करें, तो वीएसटी ने ट्रैक्टर बिक्री में 20.2 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की है, जबकि पावर टिलर की कुल बिक्री में 6.92 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने चालू वर्ष अप्रैल से नवंबर 2023 के दौरान 3508 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले वर्ष इसी समान अवधि के दौरान कंपनी ने 4396 ट्रैक्टर बेचे थे। अगर पावर टिलर्स की बिक्री देखी जाए, तो कंपनी ने चालू वर्ष के 8 महीनों (अप्रैल से नवंबर 2023) में 22875 पावर टिलर्स बेचे हैं, जबकि पिछले साल अप्रैल से नवंबर 2022 (8 महीनों) के दौरान 21,393 पावर टिलर्स की कुल बिक्री रही थी।

चालू वित्त वर्ष के अप्रैल से नवंबर (8 महीनों) के दौरान कुल बिक्री का डेटा

विवरण YTD 2023-24 अप्रैल से नवंबर (8 महीने)
YTD 2023-24 YTD 2022-23 परिवर्तन (% में)
पावर टिलर्स 22,875 21,393 6.92%
ट्रैक्टर 3,508 4,396 -20.2%
कुल बिक्री (पावर टिलर्स + ट्रैक्टर्स) 26,383 25,789 2.3%

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर