ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

वीएसटी सेल्स रिपोर्ट : मार्च 2023 में वीएसटी ने 5596 पावर टिलर और 872 ट्रैक्टर बेचे

वीएसटी सेल्स रिपोर्ट : मार्च 2023 में वीएसटी ने 5596 पावर टिलर और 872 ट्रैक्टर बेचे
पोस्ट -06 अप्रैल 2023 शेयर पोस्ट

वीएसटी मार्च 2023 ट्रैक्टर और टिलर्स की बिक्री में 71.29 प्रतिशत की वृद्धि 

भारत की प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में शामिल वीएसटी टिलर्स और ट्रैक्टर कंपनी की मार्च 2023 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी गई है। इस सेल्स रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक वीएसटी ने मार्च 2023 में गत वर्ष 2022 के मार्च माह के मुकाबले 27.67 प्रतिशत अधिक ट्रैक्टर विक्रय किए हैं। वहीं इसके द्वारा निर्मित टिलर्स की बिक्री में 80.92 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। इकाइयों के हिसाब से वीएसटी कंपनी ने मार्च 2023 में 872 ट्रैक्टर बेचे जबकि 2022 में यह आंकड़ा 683 यूनिट का रहा।  इसके अलावा टिलर्स की बिक्री मार्च 2023 में 5596 इकाइयां रहीं और गत वर्ष की इसी समान अवधि में यह बिक्री 3093 यूनिट थी। यहां ट्रैक्टर गुरू की इस पोस्ट में आपको वीएसटी टिलर्स और ट्रैक्टर कंपनी की मार्च 2023 सेल्स रिपोर्ट के अनुसार  की घरेलू और साल दर साल बिक्री की जानकारी प्रस्तुत की जा रही है।

New Holland Tractor

वीएसटी सेल्स रिपोर्ट- मार्च 2023 का ट्रैक्टर बिक्री डेटा 

विवरण      मार्च 2023 मार्च 2022 परिवर्तन (% में)
ट्रैक्टर  872  683      27.67 प्रतिशत
पावर टिलर्स 5596     3093 80.92 प्रतिशत

वीएसटी साल दर साल बिक्री पर एक नजर

वीएसटी टिलर्स  एंड ट्रैक्टर की ओर से 2023 की साल दर साल बिक्री के आंकड़े भी जारी किए गए हैं। इसमें टिलर्स की बिक्र में 20.36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में 31776 यूनिट के मुकाबले 2023 में  38247 इकाइयों की बिक्री हुई। इसी तरह वीएसटी ट्रैक्टर की बिक्री 2023 में 6875 यूनिट हुई जबकि 2022 में यह बिक्री 7991 इकाइयां थी। इससे एक वर्ष में 13.96 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई ।

वीएसटी ट्रैक्टर्स और पावर टिलर्स सेल्स डाटा : अप्रैल 22 से मार्च 23 तक

विवरण         वित्तवर्ष 22-23 वित्तवर्ष 21-22     परिवर्तन (% में)
ट्रैक्टर     6875 7991 -13.96%
पावर टिलर्स 38247     31776     20.36%
कुल ट्रैक्टर और पावर टिलर 45,122  39,767     13.46%

नोट : उपरोक्त आंकड़े बिना ऑडिट के दिए गए हैं। ऑडिट के बाद परिवर्तन संभव है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर