देश के किसानों की पहली पंसद डिजिटल मार्केटप्लेस Tractor Junction नए और पुराने ट्रैक्टरों पर बेहतर डील किसानों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहा है। इसी कड़ी में 22 मई 2026 को कंपनी ने अपने Alwar स्थित शोरूम में विशेष “किसान महोत्सव” का सफल आयोजन किया। यह आयोजन खासतौर पर उन किसानों के लिए रखा गया था, जो कम कीमत में बेहतर और किफायती नए जैसा पुराना ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं।
इस किसान महोत्सव में अलवर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। अपनी पसंदीदा कंपनियों के विभिन्न ट्रैक्टर मॉडलों को करीब से देखा, उनके फीचर्स और तकनीकी खूबियों की तुलना की तथा कार्यक्रम में दिए गए विशेष ऑफर्स का लाभ उठाकर मौके पर ही किफायती डील्स फाइनल कीं। कार्यक्रम के दौरान किसानों को ट्रैक्टर चयन, फाइनेंस सुविधा, माइलेज, मेंटेनेंस, रीसेल वैल्यू और आधुनिक कृषि उपकरणों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं, जिससे उन्हें अपनी जरूरत के अनुसार सही ट्रैक्टर चुनने में मदद मिली।
यह आयोजन किसानों को कम कीमत में बेहतर ट्रैक्टर उपलब्ध कराने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। किसानों का भरोसा मजबूत करने के लिए कंपनी ने कार्यक्रम में एक विशेष “सबसे अच्छा–सबसे सस्ता” चैलेंज ऑफर भी पेश किया, जो किसानों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना। इस ऑफर के तहत किसानों को भरोसा दिलाया गया कि अगर उन्हें कहीं और इससे कम कीमत पर वही ट्रैक्टर मिलता है, तो कंपनी की ओर से ₹10,000 तक की नकद इनाम राशि दी जाएगी। इसके अलावा किसान महोत्सव में शामिल सभी किसानों को आकर्षक उपहार भी दिए गए, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और भी बढ़ गया।
कार्यक्रम में किसानों ने विभिन्न ट्रैक्टर ब्रांड्स और मॉडलों की कीमत, फीचर्स, माइलेज और तकनीकी विशेषताओं की जानकारी हासिल की। सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीदने और बेचने के लिए लगाए गए विशेष हेल्पडेस्क पर किसानों को उनके ट्रैक्टर की सही कीमत बताई गई और तुरंत डील की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। कई किसानों ने इस आसान और तेज प्रक्रिया की सराहना की। महोत्सव में उपलब्ध फाइनेंस और लोन हेल्प डेस्क भी किसानों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। यहां किसानों को नए और पुराने ट्रैक्टरों पर आसान लोन स्कीम, कृषि उपकरणों के लिए फाइनेंस और बीमा सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कम डाउन पेमेंट में ट्रैक्टर खरीदने के विकल्प भी बताए गए, जिससे किसानों को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सही निवेश करने में मदद मिली।
कार्यक्रम में किसानों के साथ सीधा संवाद (लाइव बातचीत) करने के लिए एक विशेष सेशन आयोजित किया गया। इस दौरान किसान भाइयों ने ट्रैक्टर जंक्शन के साथ अपने सस्ते और भरोसेमंद ट्रैक्टर डील के अनुभव साझा किए। कई किसानों ने बताया कि पहले पुराने ट्रैक्टर खरीदने और बेचने में सही जानकारी और उचित कीमत मिलना काफी मुश्किल होता था, लेकिन अब ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से यह प्रक्रिया काफी आसान और पारदर्शी हो गई है। किसानों ने यह भी कहा कि ट्रैक्टर जंक्शन के डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद से उन्हें घर बैठे सही जानकारी और भरोसेमंद डील की सुविधा मिल रही है।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों और ट्रैक्टर जंक्शन की टीम ने किसानों को आधुनिक खेती और कृषि मशीनरी के बेहतर उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। किसानों ने ट्रैक्टरों का लाइव प्रदर्शन भी देखा और अपनी जरूरत के अनुसार सही मॉडल चुनने के लिए विशेषज्ञों से परामर्श लिया।
साथ ही ट्रैक्टर जंक्शन टीम ने किसानों को पारदर्शी और भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध कराने के अपने लक्ष्य के बारे में जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि उसका उद्देश्य किसानों को ऐसा विश्वसनीय प्लेटफॉर्म देना है, जहां वे अपनी जरूरत के अनुसार सही ट्रैक्टर और कृषि उपकरण आसानी से चुन सकें। कंपनी की ओर से यह भी कहा गया कि आगे भी इसी तरह के किसान महोत्सव आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक किसानों तक आधुनिक तकनीक, डिजिटल सुविधाएं और बेहतर कृषि समाधान पहुंचाए जा सकें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
जॉन डियर D Series और E Series ट्रैक्टर में क्या अंतर है? जानें फीचर्स
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology
The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!