जॉन डियर 5105 D: छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा बिकने वाला ट्रैक्टर

जॉन डियर 5105 D: छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा बिकने वाला ट्रैक्टर
शेयर पोस्ट

खेती के लिए John Deere 5105 D कितना दमदार? फीचर्स और फायदे

छत्तीसगढ़ में खेती का स्वरूप देश के कई अन्य राज्यों से काफी अलग है। यहां अधिकांश खेत छोटे से मध्यम आकार के हैं और इसमें सिंचित निचले क्षेत्रों और ऊंचे भूभागों का मिश्रण देखने को मिलता है। ऐसे में किसानों को ऐसे ट्रैक्टरों की अवश्यकता होती है, जो मजबूत, ईंधन-कुशल और खरीफ सीजन के दौरान गीली एवं चिपचिपी मिट्टी में भी दमदार प्रदर्शन कर सके। यही वजह है कि पिछले कुछ वर्षों में जॉन डियर 5105 डी (John Deere 5105 D) छत्तीसगढ़ के किसानों के बीच सबसे लोकप्रिय और ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टर मॉडलों में से एक बनकर उभरा है। 

लगभग 40 HP श्रेणी का यह ट्रैक्टर अपनी दमदार खींचने की क्षमता, कम रखरखाव लागत, मजबूत हाइड्रोलिक्स और आधुनिक तकनीक के लिए जाना जाता है। भरोसेमंद प्रदर्शन और लंबे समय तक टिकाऊ रहने की क्षमता के कारण यह ट्रैक्टर किसानों की पहली पसंद बनता जा रहा है। आइए जानते हैं कि छत्तीसगढ़ के किसानों के बीच John Deere 5105 D की बढ़ती लोकप्रियता के पीछे के मुख्य कारण हैं और इसकी तकनीकी विशेषताएं क्या हैं। 

छत्तीसगढ़ के किसानों के बीच क्यों है John Deere 5105 D की सबसे ज्यादा मांग?

जॉन डियर 5105 D इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह सूखी और गीली दोनों प्रकार मिट्‌टी परिस्थितियों में आसानी से काम कर सकता है। इसका हाई बैकअप टॉर्क इंजन, ईंधन बचाने वाली उन्नत तकनीक, 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) सिस्टम और मजबूत सॉलिड फ्रंट एक्सल इसे कठिन कृषि कार्यों के लिए बेहद उपयुक्त बनाते हैं। खासकर पानी भरे कीचड़युक्त खेतों में जुताई, पडलिंग (कीचड़ तैयार करना) और अन्य भारी कार्यों के दौरान यह ट्रैक्टर बेहतरीन प्रदर्शन करता है। 

तकनीकी खूबियों के अलावा, छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में जॉन डियर ने अपनी डीलर नेटवर्क और ऑन-फील्ड सर्विस को काफी मजबूत किया है। धान की बुआई और पड़लिंग का सीजन बहुत छोटा और कीमती होता है। ऐसे में यदि ट्रैक्टर खराब हो जाए तो किसान का बड़ा नुकसान हो सकता है। जॉन डियर की त्वरित सर्विस और लंबी वारंट' किसानों को मानसिक शांति देती है। साथ ही, सेकंड हैंड मार्केट (पुराने ट्रैक्टर बाजार) में भी इस मॉडल की रीसेल वैल्यू बेहद शानदार रहती है।

जॉन डियर 5105 D के प्रमुख फीचर्स एक नजर में

फीचर

विवरण

इंजन पावर रेंज 

40 HP

इंजन क्षमता

लगभग 2900 सीसी

सिलेंडर

3

रेटेड RPM (आर/मिनट)

2100

गियरबॉक्स

8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स (कॉलरशिफ्ट)

लिफ्टिंग क्षमता

1600 किलोग्राम

PTO टाइप 

इंडिपेंडेंट 6 स्प्लाइन

पीटीओ RPM

स्टैंडर्ड 540 @ 2100 ERPM

ड्राइव विकल्प

2WD और 4WD दोनों में उपलब्ध

जॉन डियर 5105 D की तकनीकी विशेषताएं 

1. दमदार इंजन और हाई टॉर्क

यह 40 HP श्रेणी का ट्रैक्टर है, जिसमें 3-सिलेंडर वाला 2900 सीसी जॉन डियर का अपना इंजन दिया गया है। यह इंजन 2100 आरपीएम पर उच्च टॉर्क जनरेट करता है, जो भारी भार और कठिन मिट्टी की परिस्थितियों में अचानक बढ़ने वाले लोड को आसानी से संभाल लेता है। 

2. ईंधन की भारी बचत और लंबा संचालन

यह ट्रैक्टर कम इंजन आरपीएम (2100 RPM) पर अपनी पूरी क्षमता से काम करता है। कम आरपीएम का सीधा मतलब है कम डीजल की खपत। धान के सीजन में यह किसानों की जेब पर भारी नहीं पड़ता और भारी बचत सुनिश्चित करता है। इसमें 60 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक है, जिससे लंबे समय तक बिना रिफ्यूलिंग के काम किया जा सकता है। इसकी ईंधन दक्षता भी किसानों के बीच इसकी लोकप्रियता का एक बड़ा कारण मानी जाती है।

3. मजबूत लिफ्ट क्षमता

यह ट्रैक्टर लगभग 1600 किलोग्राम तक की हाई लिफ्टिंग क्षमता के साथ आता है। रोटावेटर, कल्टीवेटर, सीड ड्रिल और अन्य कृषि उपकरणों के संचालन में इसकी हाइड्रोलिक प्रणाली प्रभावी प्रदर्शन देती है। इसके ऑटोमैटिक डेप्थ एंड ड्राफ्ट कंट्रोल (ADDC) के कारण मिट्टी के भीतर उपकरण एक समान गहराई पर चलते हैं, जिससे फसल की पैदावार बेहतर होती है।

4. कॉलर शिफ्ट गियरबॉक्स

इसमें 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स (8F + 4R) गियर के साथ 'कॉलर शिफ्ट' ट्रांसमिशन दिया गया है। साइड-शिफ्ट गियर होने के कारण ड्राइवर बिना थके पूरे दिन आसानी से काम कर सकता है। लंबे समय तक खेत में काम करने वाले किसानों के लिए इसमें पावर स्टीयरिंग, ऑयल इमर्स्ड ब्रेक और आरामदायक नियंत्रण प्रणाली की सुविधाएं दी गई है। 

 सबसे ज्यादा पसंद आने वाले फीचर्स

  • एडवांस हाइड्रोलिक प्रणाली
  • 2WD और 4WD दोनों विकल्प उपलब्ध
  • कम रखरखाव खर्च और लंबी वारंटी का भरोसा
  • लंबी इंजन लाइफ के लिए पिस्टन स्प्रे कूलिंग सिस्टम
  • डुअल एलिमेंट ड्राई एयर फिल्टर
  • हाई बैकअप टॉर्क के साथ शानदार खींचने की क्षमता
  • धान और पडलिंग कार्यों के लिए सबसे उपयुक्त
  • आसान गियर शिफ्टिंग और बेहतर नियंत्रण

निष्कर्ष : किन किसानों के लिए है सबसे उपयुक्त?

छत्तीसगढ़ में John Deere 5105 D की लोकप्रियता का मुख्य कारण इसकी बहुउपयोगिता, मजबूत इंजन, धान की खेती के लिए उपयुक्त डिजाइन, कम ईंधन खपत और भरोसेमंद प्रदर्शन है। 40 HP श्रेणी में यह ट्रैक्टर खेती और ढुलाई दोनों कार्यों के लिए संतुलित विकल्प प्रदान करता है। यही वजह है कि राज्य में यह मॉडल किसानों की पहली पसंद बन चुका है और आज भी इसकी मांग लगातार बनी हुई है। यदि आप विशेष रूप से धान की खेती करते हैं, पडलिंग और गीली भूमि में कार्य करते हैं, खेती के साथ ढुलाई कार्य भी करते हैं और कम रखरखाव वाला टिकाऊ ट्रैक्टर चाहते हैं, तो जॉन डियर डी सीरीज का यह मॉडल आपके सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Powertrac
Massey Ferguson
Swaraj
John Deere
Eicher
Farmtrac
New Holland
Solis
Kubota
VST
Captain
Indo Farm
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Preet
Tafe
Same Deutz Fahr
Trakstar
ACE
Force
Agri King
Escorts
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

3514 cc 55 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2048 cc 30 HP

For Price Click Here

Sponsored

Kubota

Starting Price

₹ X,XX

2432 cc 55 HP

For Price Click Here