फार्मट्रैक 42 प्रोमैक्स - 42 HP का बेस्ट ट्रैक्टर, कीमत व फीचर्स

फार्मट्रैक 42 प्रोमैक्स - 42 HP का बेस्ट ट्रैक्टर, कीमत व फीचर्स
शेयर पोस्ट

छोटे और मध्यम किसानों के लिए 40 से 45 हॉर्सपावर (HP) श्रेणी के ट्रैक्टर सबसे व्यावहारिक माने जाते हैं। इस रेंज के ट्रैक्टर खेती के लगभग सभी कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने के साथ-साथ किसानों के बजट में भी आसानी से फिट बैठते हैं। यही नहीं ढुलाई और अन्य व्यावसायिक कार्यों के लिए भी इनका उपयोग किया जा सकता है। इसी एचपी श्रेणी में फार्मट्रैक 42 प्रोमैक्स (Farmtrac 42 Promaxx) किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस ट्रैक्टर को आधुनिक तकनीक, दमदार इंजन और आरामदायक फीचर्स के साथ खेती और ढुलाई, दोनों जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। 

यदि आप 42 HP श्रेणी में एक ऐसा ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, जो खेत और सड़क दोनों पर दमदार प्रदर्शन दे, तो फार्मट्रैक प्रोमैक्स ट्रैक्टर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं Farmtrac 42 Promaxx की कीमत, इंजन, फीचर्स और खेती में इसके प्रदर्शन के बारे में।

फार्मट्रैक 42 प्रोमैक्स: आधुनिक तकनीक और पावर का शानदार संयोजन

फार्मट्रैक, एस्कॉर्ट्स कुबोटा का एक प्रीमियम ट्रैक्टर ब्रांड है, जो भारतीय किसानों के लिए दमदार ताकत, बेहतर स्पीड और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करता है। खास बात यह है कि ये सभी फीचर्स किसानों को किफायती कीमत पर उपलब्ध कराए जाते हैं। फार्मट्रैक प्रोमैक्स (Farmtrac Promaxx) सीरीज के तहत कंपनी ने कई आधुनिक तकनीकों को शामिल किया है, जिससे यह ट्रैक्टर पारंपरिक मॉडलों की तुलना में अधिक बेहतर प्रदर्शन करता है। इसमें OptiMaxx टेक्नोलॉजी इंजन, सीलबंद पोर्टल एक्सल, हेलिकल गियर के साथ अधिक स्पीड विकल्प और आराम प्रदान करने वाले उपयोगी फीचर्स फीचर्स दिए गए हैं। यही वजह है कि यह ट्रैक्टर सटीक खेती के साथ-साथ भारी कृषि कार्यों के लिए भी उपयुक्त माना जाता है। 42 HP श्रेणी का यह ट्रैक्टर 2WD और 4WD, दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। 

दमदार इंजन और बेहतर प्रदर्शन

फार्मट्रैक 42 प्रोमैक्स एक आधुनिक तकनीक और आकर्षक डिजाइन वाला बहुउपयोगी ट्रैक्टर है, जिसे 42 HP श्रेणी में खेती के कठिन कार्यों के साथ-साथ ढुलाई के लिए भी बेहतरीन प्रदर्शन देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। 

  • इसमें 3-सिलेंडर, 2490 CC का शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जो 2000 RPM पर 176 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। 
  • श्रेणी में ज्यादा बैकअप टॉर्क की वजह है कि यह रोटावेटर, कल्टीवेटर, सीड ड्रिल, एमबी प्लाउ और ट्रॉली जैसे कृषि उपकरणों के साथ आसानी से काम करता है। 
  • इसकी सबसे खास बात यह है कि कम इंजन आरपीएम पर भी यह पर्याप्त ताकत प्रदान करता है, जिससे इंजन पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ता, ईंधन की बचत होती है और ट्रैक्टर लंबे समय तक भरोसेमंद प्रदर्शन देता है।

आधुनिक ट्रांसमिशन और आसान संचालन

फार्मट्रैक 42 प्रोमैक्स के फीचर्स को काफी यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है, जिससे इसका संचालन आसान और आरामदायक हो जाता है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसमें मल्टी स्पीड वाला आधुनिक ट्रांसमिशन सिस्टम दिया गया है। 

  • इसकी बेहतर गियर स्पीड खेत और सड़क, दोनों जगह संतुलित प्रदर्शन देने में मदद करती है।
  • इस ट्रैक्टर में हेलिकल गियर के साथ 12 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर वाला फुली कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स मिलता है। 
  • वहीं, साइड-शिफ्ट गियर लीवर (सीट के बगल में स्थित) होने के कारण बार-बार गियर बदलने में चालक को कम मेहनत करनी पड़ती है और लंबे समय तक काम करने पर थकान भी कम महसूस होती है।
  •  तेज और आसान संचालन के लिए इसमें पावर स्टीयरिंग की सुविधा दी गई है। 
  • सुरक्षा के लिहाज से इसमें डिस्क टाइप ऑयल इमर्स्ड ब्रेक (OIB) दिए गए हैं, जो भारी लोड या ढलान वाले रास्तों पर भी बेहतर ब्रेकिंग और नियंत्रण प्रदान करते हैं।
  • यह ट्रैक्टर वेरिएंट (2WD या 4WD) के अनुसार सिंगल क्लच, ड्यूल क्लच और IPTO लीवर के साथ डबल क्लच जैसे विकल्पों में उपलब्ध है। 
  • रोटावेटर, थ्रेशर और अन्य पीटीओ (PTO) आधारित कृषि उपकरणों को चलाने के लिए इसका ड्यूल क्लच वेरिएंट किसानों के बीच सबसे अधिक पसंद किया जाता है।

मजबूत हाइड्रोलिक्स क्षमता

फार्मट्रैक 42 प्रोमैक्स में 12-सेटिंग वाला हैवी-ड्यूटी रियर टो हुक दिया गया है, ताकि किसान अपनी जरूरत के अनुसार विभिन्न कृषि उपकरणों और ट्रॉलियों को आसानी से जोड़ सकते हैं। इसका मजबूत हाइड्रोलिक सिस्टम भारी कृषि उपकरणों के साथ भी बेहतरीन प्रदर्शन करता है।

  • लगभग 1,800 किलोग्राम तक की हाई लिफ्टिंग क्षमता के कारण यह रोटावेटर, कल्टीवेटर, हैरो, सीड ड्रिल और थ्रेशर जैसे आधुनिक कृषि उपकरणों को आसानी से संचालित करने में सक्षम है। 
  • इसमें दिया गया ऑटोमैटिक डेप्थ एंड ड्राफ्ट कंट्रोल (ADDC) सिस्टम मिट्टी की स्थिति के अनुसार उपकरण की कार्य-गहराई को स्वतः समायोजित करता है। 
  • इससे जुताई और बुवाई जैसे कार्य अधिक सटीकता से होते हैं, डीजल की बचत होती है और खेत में एक समान गुणवत्ता का काम मिलता है।

माइलेज और कम परिचालन लागत

किसी भी किसान के लिए ट्रैक्टर खरीदते समय माइलेज सबसे महत्वपूर्ण पहलु होता है। 42 प्रोमैक्स अपनी बेहतरीन ईंधन दक्षता के लिए जाना जाता है। 

  • इसका इंजन कम आरपीएम पर भी अधिक टॉर्क उत्पन्न करता है, जिससे रोटावेटर, कल्टीवेटर और अन्य कृषि उपकरणों के साथ काम करते समय डीजल की खपत कम होती है।
  • इसका सीधा फायदा किसानों को खेती और ढुलाई, दोनों कार्यों में कम परिचालन लागत के रूप में मिलता है।
  • इसके अलावा, Farmtrac के स्पेयर पार्ट्स आसानी से उपलब्ध होते हैं और उनकी कीमत भी किफायती होती है, जिससे रखरखाव का खर्च कम रहता है। 
  • इस ट्रैक्टर का 500 घंटे का लंबा सर्विस इंटरवल भी इसकी बड़ी खासियत है, जिससे बार-बार सर्विस कराने की जरूरत नहीं पड़ती और वार्षिक मेंटेनेंस लागत भी काफी कम हो जाती है।

ऑपरेटर के आराम का भी रखा गया है ध्यान

फार्मट्रैक 42 प्रोमैक्स 42 एचपी ट्रैक्टर में आरामदायक सीट, चौड़ा प्लेटफॉर्म और एर्गोनॉमिक कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इससे लंबे समय तक बिना थके काम करना आसान हो जाता है। इसके अलावा, बेहतर विजिबिलिटी, ऑपरेटर को अधिक सुविधा और नियंत्रण प्रदान करती है।

खेती और ढुलाई दोनों के लिए बेहतरीन विकल्प?

फार्मट्रैक 42 प्रोमैक्स की गियर स्पीड को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह खेत के साथ-साथ सड़क पर भी बेहतरीन प्रदर्शन करता है। इसकी उच्च परिवहन गति के कारण ईंट, रेत, मिट्टी और फसल से लदी ट्रॉलियों की ढुलाई तेज़ और आसान हो जाती है। वहीं, गांव के कच्चे, ऊबड़-खाबड़ और चढ़ाई वाले रास्तों पर इसके बड़े टायर बेहतर ग्रिप बनाए रखते हैं।

इसका मजबूत फ्रंट बम्पर भारी लोड खींचते समय ट्रैक्टर के अगले हिस्से को संतुलित रखने में मदद करता है। यही वजह है कि यह केवल खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि जुताई, बुवाई, रोटावेशन, फसल परिवहन और भारी ट्रॉली ढुलाई जैसे विभिन्न कृषि एवं व्यावसायिक उपयोग में भी शानदार प्रदर्शन करता है।

निष्कर्ष

यदि आप 42 HP श्रेणी में ऐसा ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, जो आधुनिक तकनीक, बेहतर माइलेज, दमदार प्रदर्शन और कम मेंटेनेंस का संतुलित पैकेज प्रदान करे, तो Farmtrac Promaxx सीरीज का यह 42 एचपी ट्रैक्टर एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है। इस समय बाजार में सबसे बेहतरीन और 'पैसा वसूल' विकल्प है और खेती के लिए इस श्रेणी के लोकप्रिय मॉडलों में तेजी से अपनी जगह बना रहा है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Swaraj
Powertrac
Massey Ferguson
John Deere
Eicher
New Holland
Farmtrac
Solis
Kubota
VST
Captain
Preet
Tafe
Indo Farm
ACE
Trakstar
Same Deutz Fahr
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Force
Agri King
Escorts
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2760 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2979 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 39 HP

For Price Click Here