पावरट्रैक vs फार्मट्रैक ट्रैक्टर: कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस

पावरट्रैक vs फार्मट्रैक ट्रैक्टर: कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस
शेयर पोस्ट

पावरट्रैक या फार्मट्रैक ट्रैक्टर? जानें किसानों की पसंद और दोनों ब्रांड्स का पूरा फर्क

भारतीय ट्रैक्टर उद्योग में पावरट्रैक (Powertrac) और फार्मट्रैक (Farmtrac) दो ऐसे ब्रांड हैं, जिन्होंने किसानों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। दोनों ही ब्रांड एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड (EKL) के अंतर्गत आते हैं। हालांकि इनकी बाजार रणनीति और लक्षित ग्राहक अलग–अलग है। कंपनी दोनों ही ब्रांड के तहत खेती से लेकर ढुलाई तक विभिन्न जरूरतों के लिए मजबूत और भरोसेमंद ट्रैक्टर उपलब्ध कराती हैं। एक ओर जहां पावरट्रैक अपने दमदार प्रदर्शन, किफायती कीमत और मजबूत बनावट के लिए जाना जाता है, वहीं फार्मट्रैक आधुनिक फीचर्स, बेहतर कम्फर्ट और प्रीमियम अनुभव के लिए बाजार में अलग पहचान रखता है। 

आज जब कोई नया किसान ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहा होता है, तो वह अक्सर इस उलझन में पड़ जाता है कि पावरट्रैक और फार्मट्रैक (Powertrac vs Farmtrac) में कौन-सा ब्रांड चुनें। माइलेज, फीचर्स, कीमत, मेंटेनेंस और उपयोगिता जैसे विभिन्न पहलुओं पर दोनों ब्रांडों की अपनी-अपनी खूबियां हैं। आइए जानते हैं कि खेती और ढुलाई के लिए भारतीय किसान किस ब्रांड को ज्यादा पसंद कर रहे हैं और आपके लिए कौन-सा विकल्प अधिक उपयुक्त है।

Powertrac vs Farmtrac: कीमत और बजट में कौन आगे?

पावरट्रैक को विशेष रूप से उन छोटे और मध्यम किसानों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिनकी प्राथमिकता कम लागत और अधिक बचत होती है। फार्मट्रैक की तुलना में पावरट्रैक के ट्रैक्टर थोड़े किफायती होते हैं। अगर कोई किसान कम बजट में एक दमदार और माइलेज देने वाला ट्रैक्टर चाहता है, तो उसकी पहली पसंद पावरट्रैक होती है। पावरट्रैक की यूरो नेक्स्ट सीरीज (Euro Next Series), पॉवरहाउस सीरीज (Powerhouse Series) और डीजल सेवर सीरीज (DS Series) काफी मशहूर हैं। 

दूसरी ओर, फार्मट्रैक के ट्रैक्टर आमतौर पर थोड़ा प्रीमियम सेगमेंट में आते हैं और इनका लुक बेहद आकर्षक होता है। इनमें आधुनिक फीचर्स, बेहतर कम्फर्ट और हाई-परफॉर्मेंस तकनीक देखने को मिलती है, जिसके कारण उनकी कीमत भी अपेक्षाकृत अधिक होती है। फार्मट्रैक की पॉवरमैक्स सीरीज (Powermaxx Series), प्रोमैक्स सीरीज (Promaxx Series) और चैंपियन सीरीज (Champion Series) भारतीय ट्रैक्टर बाजार में काफी लोकप्रिय हैं।

खेती में प्रदर्शन किसका बेहतर, पावरट्रैक या फार्मट्रैक?

पावरट्रैक ट्रैक्टर मजबूत इंजन, बेहतर माइलेज और कम रखरखाव लागत के लिए पसंद किए जाते हैं। इसका डीजल सेवर इंजन तकनीक (DS) ईंधन की हर बूंद का बेहतर इस्तेमाल करता है, जिससे कम डीजल पर अधिक पावर मिलती है। कंपनी का दावा है कि पॉवरट्रैक ब्रांड के ट्रैक्टर अपने सेगमेंट में सबसे कम डीजल खाते हैं, जिससे किसानों की दैनिक रनिंग कॉस्ट काफी कम हो जाती है। यह ब्रांड खासतौर पर हल्की से मध्यम खेती, कल्टीवेटर, रोटावेटर और सामान्य ढुलाई के लिए बेहतरीन माना जाता है।

वहीं फार्मट्रैक की पहचान अधिक पावर, एडवांस गियरबॉक्स तकनीक और भारी कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त ट्रैक्टरों के रूप में है। इनमें ज्यादा टॉर्क (खींचने की शक्ति) और भारी हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता मिलती है। यह ट्रैक्टर बड़े पैमाने पर खेती करने वाले किसानों और कमर्शियल व्यवसायियों (जैसे गन्ने, ईंट या रेत की भारी ट्रॉली ढुलाई, थ्रेशर, रीपर और बड़े रोटावेटर चलाने) के लिए पहली पसंद है। 

फीचर्स और तकनीक में कौन बेहतर?

पावरट्रैक का मुख्य फोकस तकनीक के साथ-साथ सरलता पर रहा है। इसके ट्रैक्टर ऐसे किसानों को आकर्षित करते हैं जो कम निवेश में भरोसेमंद मशीन चाहते हैं और जटिल तकनीक से ज्यादा उपयोगिता को महत्व देते हैं।

वहीं, फार्मट्रैक ने Promaxx, Powermaxx और अन्य एडवांस सीरीज के माध्यम से आकर्षक लुक और प्रीमियम फीचर्स पर जोर दिया है। इस ब्रांड की मशीनों में ऑपरेटर के आराम (Comfort) का पूरा खास ख्याल रखा जाता है, जैसे कि डीलक्स सीट, कार जैसा साइड-शिफ्ट गियरबॉक्स, बड़ा प्लेटफॉर्म और एडवांस हाइड्रोलिक्स। 

क्या कहती है किसानों की पसंद? 

किसानों की पसंद उनके बजट और खेती की जरूरतों के अनुसार हमेशा बदलती रहती है। छोटे और मध्यम वर्ग के किसान पावरट्रैक को उसकी कम कीमत और बेहतर ईंधन दक्षता के कारण पसंद करते हैं। वहीं, बड़े खेतों और गन्ना ढुलाई जैसे भारी कृषि कार्य करने वाले किसान फार्मट्रैक की ओर अधिक आकर्षित होते हैं। ढुलाई और बहुउपयोग के लिए दोनों ट्रैक्टर ब्रांड लोकप्रिय हैं, लेकिन प्रीमियम और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव चाहने वाले किसान अक्सर फार्मट्रैक को चुनते हैं। 

लोकप्रिय पावरट्रैक और फार्मट्रैक मॉडल

पावरट्रैक के तहत Powertrac Euro 50, Powertrac 439 Plus, Powertrac EURO 60 NEXT और Powertrac DIESEL SAVER Series (DS) किसानों के बीच काफी चर्चित है। वहीं, फार्मट्रैक के अंतर्गत Farmtrac 45 CLASSIC, Farmtrac 47 Promaxx, Farmtrac 60 Powermaxx और Farmtrac Champion Series बड़े पैमाने पर खेती करने वाले किसानों की पहली पसंद है।

पावरट्रैक vs फार्मट्रैक: एक नजर में तुलना

पैरामीटर

पावरट्रैक (Powertrac)

फार्मट्रैक (Farmtrac)

कीमत

अधिक किफायती (पैसा वसूल)

अपेक्षाकृत थोड़ा महंगा (प्रीमियम रेंज)

माइलेज

बेहतर पहचान (डीजल सेवर तकनीक)

अच्छा (हाई पावर, प्रीमियम फीचर्स और आराम)

तकनीक

सरल और उपयोगी

आधुनिक और एडवांस

भारी कार्य

अच्छा प्रदर्शन

बहुत अच्छा प्रदर्शन

डिजाइन

सिंपल, कॉम्पैक्ट और एर्गोनोमिक

स्टाइलिश, यूरोपीय लुक और मजबूत निर्माण

कम्फर्ट

संतोषजनक आराम

बेहतर आराम 

लक्ष्य ग्राहक

बजट- बेहतर माइलेज केंद्रित किसान

प्रदर्शन- प्रीमियम अनुभव केंद्रित किसान

टॉर्क और लिफ्टिंग

मध्यम से हाई (सामान्य खेती कार्यों के लिए उपयुक्त)

बहुत उच्च (भारी कृषि और कमर्शियल कार्यों के लिए बेस्ट)

निष्कर्ष

भारतीय किसानों के बीच पावरट्रैक की लोकप्रियता उसकी किफायती कीमत, कम मेंटेनेंस और बेहतर माइलेज के कारण बनी हुई है। वहीं फार्मट्रैक उन किसानों की पहली पसंद बन रहा है जो ज्यादा पावर, आधुनिक फीचर्स और प्रीमियम अनुभव चाहते हैं। यदि बजट प्राथमिकता है और खेती की लागत कम करना है,तो पावरट्रैक बेहतर विकल्प हो सकता है, लेकिन यदि लक्ष्य अधिक उत्पादकता और उन्नत तकनीक है तो फार्मट्रैक का पलड़ा भारी दिखाई देता है। दोनों में से सही विकल्प किसान अपनी खेती के आकार, उपयोग और बजट के आधार पर चुन सकते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Powertrac
Farmtrac
Eicher
New Holland
Solis
Captain
Kubota
Preet
Indo Farm
VST
Trakstar
Same Deutz Fahr
Force
Tafe
Escorts
ACE
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
Agri King
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

3514 cc 55 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2731 cc 42 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

2734 cc 40 HP

For Price Click Here